Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में एक साथ 6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज ! एसपी ने किया सस्पेंड, वजह ये बताई जा रही है

Fatehpur News: फतेहपुर में एक साथ 6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज ! एसपी ने किया सस्पेंड, वजह ये बताई जा रही है
फतेहपुर में एक साथ 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड (फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब बिना अनुमति ड्यूटी से गायब रहने वाले 6 पुलिसकर्मियों को एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. वक्फ विधेयक के चलते प्रदेश भर में छुट्टियां रद्द थीं, बावजूद इसके ये सिपाही गैरहाजिर मिले

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एसपी धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) ने अनुशासनहीनता बड़ा एक्शन लिया है. 6 सिपाहियों को एक साथ सस्पेंड कर दिया गया है.

बताया जा रहा है कि वक्फ विधेयक के चलते पूरे प्रदेश में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द होने के बावजूद सिपाही बिना पूर्व अनुमति ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए. इस लापरवाही पर एसपी ने देर रात सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है.

निरीक्षण में खुला मामला, आदेश की उड़ाई धज्जियां

पुलिस विभाग को अलर्ट मोड पर रखने के लिए सरकार की ओर से छुट्टियां रद्द कर दी गई थीं. इसके बावजूद जब अधिकारियों ने निरीक्षण किया तो कई पुलिसकर्मी गायब मिले. जांच में पता चला कि न तो उन्होंने छुट्टी ली थी और न ही किसी अधिकारी को सूचना दी थी. ऐसे में अनुशासनहीनता का दोषी पाते हुए छह पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई.

निलंबित किए गए ये सिपाही

  • राजनारायण, मुख्य आरक्षी, पीआरवी 1152
  • विजय यादव, मुख्य आरक्षी, पुलिस लाइन
  • लोकदीप पांडेय, मुख्य आरक्षी, थाना कल्याणपुर
  • भृगुशरण पांडेय, आरक्षी, थाना हथगाम
  • नरेंद्र कुमार कैथवास, आरक्षी, पीआरवी 1152
  • मनीषा कुमारी, महिला आरक्षी, थाना चांदपुर
एसपी का सख्त आदेश, महकमे में हड़कंप 

एसपी कार्यालय के पीआरओ शमशेर बहादुर सिंह ने जानकारी दी कि सभी 6 पुलिसकर्मी बिना पूर्व सूचना के ड्यूटी से गैरहाजिर थे, जो नियमों के खिलाफ है. इसलिए सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. इस कार्रवाई को एक कड़ा संदेश माना जा रहा है कि विभाग में अब अनुशासन से कोई समझौता नहीं होगा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us