Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में SBI से गायब हो गए 30 लाख के जेवरात ! बैंक में मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला

फतेहपुर के चौडगरा स्थित SBI से 30 लाख के जेवरात गायब (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एसबीआई चौडगरा शाखा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक मृतक खाताधारक के परिवार का दावा है कि लॉकर से उनके करीब 30 लाख रुपये के जेवरात गायब हो गए हैं. परिवार ने पूर्व के शाखा प्रबंधकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है.

Fatehpur SBI Scam News: यूपी के फतेहपुर जिले में एसबीआई (SBI) की चौडगरा शाखा उस वक्त विवादों में आ गई जब एक मृतक खाताधारक के बेटे ने लॉकर से 30 लाख रुपये के जेवरात गायब होने का आरोप लगाया. इस मामले से चारों ओर हड़कंप मच गया.

इस प्रकरण से बैंक की आंतरिक सुरक्षा प्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है. साथ ही लॉकर जैसी महत्वपूर्ण सुविधा पर भी जनता का भरोसा डगमगाता नजर आ रहा है. फिलहाल बैंक और पुलिस, दोनों ही जांच में जुटे हैं.

1982 में खुलवाया था लॉकर, 2020 में बंद करने का आग्रह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादीपुर गांव निवासी रामौतार सिंह ने वर्ष 1982 में एसबीआई चौडगरा शाखा में लॉकर नंबर-15 एलॉट कराया था. उनके बेटे बृजराज सिंह का कहना है कि 2020 में उनके पिता ने शाखा प्रबंधक से लॉकर बंद करने का आवेदन दिया था. लेकिन बैंक ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और हर बार किसी न किसी बहाने से टाल मटोल करते रहे.

पिता की मौत के बाद लौटा बेटा, लॉकर से जेवरात गायब

रामौतार सिंह की मृत्यु 12 जुलाई 2024 को हो गई थी. इसके बाद उनका बेटा बृजराज सिंह अहमदाबाद चला गया. हाल ही में जब वह गांव लौटा, तो मां उर्मिला देवी के साथ बैंक पहुंचा. शाखा प्रबंधक मोहम्मद आमिर से लॉकर खुलवाने का आग्रह किया गया. लेकिन जब वे लॉकर रूम पहुंचे तो लॉकर पहले से खुला मिला और भीतर रखे करीब 30 लाख रुपये के जेवर पूरी तरह नदारद थे. ये दृश्य देख मां-बेटे दोनों अवाक रह गए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना

बैंक की चूक या साज़िश? पूर्व शाखा प्रबंधक पर आरोप

परिवार का आरोप है कि लॉकर बंद कराने के तमाम प्रयासों के बावजूद बैंक की ओर से न तो कोई आधिकारिक कार्रवाई की गई और न ही लॉकर की सुरक्षा सुनिश्चित की गई. बृजराज सिंह ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक पर साजिश और लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दी है. अब सवाल ये है कि अगर लॉकर बंद नहीं हुआ, तो उसकी चाबी किसके पास थी और लॉकर तक पहुंच किसे मिली?

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

बैंक बोला जांच जारी, दोषियों पर होगी कार्रवाई

मौजूदा शाखा प्रबंधक मोहम्मद आमिर का कहना है कि बैंक इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से ले रहा है. लॉकर एंट्री रजिस्टर, चाबी हैंडलिंग रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी इस लापरवाही का जिम्मेदार होगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. बैंक ने उच्चाधिकारियों को भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी है.

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

पुलिस ने शुरू की तहकीकात, बैंकिंग प्रणाली पर उठे सवाल

कल्यानपुर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिल चुकी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है. बैंक अधिकारियों के बयान, लॉकर अभिलेख और शाखा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है. बताया जा रहा है कि इस घटना ने लॉकर प्रणाली की पारदर्शिता और बैंकिंग सिस्टम की विश्वसनीयता को सवालों के घेरे में ला दिया है. अब सभी की नजरें पुलिस जांच और बैंक की आंतरिक रिपोर्ट पर टिकी हैं.

23 Jul 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में SBI से गायब हो गए 30 लाख के जेवरात ! बैंक में मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur SBI Scam News: यूपी के फतेहपुर जिले में एसबीआई (SBI) की चौडगरा शाखा उस वक्त विवादों में आ गई जब एक मृतक खाताधारक के बेटे ने लॉकर से 30 लाख रुपये के जेवरात गायब होने का आरोप लगाया. इस मामले से चारों ओर हड़कंप मच गया.

इस प्रकरण से बैंक की आंतरिक सुरक्षा प्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है. साथ ही लॉकर जैसी महत्वपूर्ण सुविधा पर भी जनता का भरोसा डगमगाता नजर आ रहा है. फिलहाल बैंक और पुलिस, दोनों ही जांच में जुटे हैं.

1982 में खुलवाया था लॉकर, 2020 में बंद करने का आग्रह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादीपुर गांव निवासी रामौतार सिंह ने वर्ष 1982 में एसबीआई चौडगरा शाखा में लॉकर नंबर-15 एलॉट कराया था. उनके बेटे बृजराज सिंह का कहना है कि 2020 में उनके पिता ने शाखा प्रबंधक से लॉकर बंद करने का आवेदन दिया था. लेकिन बैंक ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और हर बार किसी न किसी बहाने से टाल मटोल करते रहे.

पिता की मौत के बाद लौटा बेटा, लॉकर से जेवरात गायब

रामौतार सिंह की मृत्यु 12 जुलाई 2024 को हो गई थी. इसके बाद उनका बेटा बृजराज सिंह अहमदाबाद चला गया. हाल ही में जब वह गांव लौटा, तो मां उर्मिला देवी के साथ बैंक पहुंचा. शाखा प्रबंधक मोहम्मद आमिर से लॉकर खुलवाने का आग्रह किया गया. लेकिन जब वे लॉकर रूम पहुंचे तो लॉकर पहले से खुला मिला और भीतर रखे करीब 30 लाख रुपये के जेवर पूरी तरह नदारद थे. ये दृश्य देख मां-बेटे दोनों अवाक रह गए.

बैंक की चूक या साज़िश? पूर्व शाखा प्रबंधक पर आरोप

परिवार का आरोप है कि लॉकर बंद कराने के तमाम प्रयासों के बावजूद बैंक की ओर से न तो कोई आधिकारिक कार्रवाई की गई और न ही लॉकर की सुरक्षा सुनिश्चित की गई. बृजराज सिंह ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक पर साजिश और लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दी है. अब सवाल ये है कि अगर लॉकर बंद नहीं हुआ, तो उसकी चाबी किसके पास थी और लॉकर तक पहुंच किसे मिली?

बैंक बोला जांच जारी, दोषियों पर होगी कार्रवाई

मौजूदा शाखा प्रबंधक मोहम्मद आमिर का कहना है कि बैंक इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से ले रहा है. लॉकर एंट्री रजिस्टर, चाबी हैंडलिंग रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी इस लापरवाही का जिम्मेदार होगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. बैंक ने उच्चाधिकारियों को भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी है.

पुलिस ने शुरू की तहकीकात, बैंकिंग प्रणाली पर उठे सवाल

कल्यानपुर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिल चुकी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है. बैंक अधिकारियों के बयान, लॉकर अभिलेख और शाखा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है. बताया जा रहा है कि इस घटना ने लॉकर प्रणाली की पारदर्शिता और बैंकिंग सिस्टम की विश्वसनीयता को सवालों के घेरे में ला दिया है. अब सभी की नजरें पुलिस जांच और बैंक की आंतरिक रिपोर्ट पर टिकी हैं.

Latest News

Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक
उत्तर प्रदेश में राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े कोटेदारों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार...
Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल
आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ
Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार
Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान
आज का राशिफल 15 अगस्त 2026: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

Follow Us