Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर के संतोष सुचारी बने IG होमगार्ड्स ! दो बार राष्ट्रपति पदक विजेता अफसर के गांव में जश्न

फतेहपुर के संतोष सुचारी बने IG होमगार्ड: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले के कंसपुर गुगौली गांव निवासी संतोष सुचारी को IG होमगार्ड्स के पद पर प्रमोशन मिलने के बाद गाँव में जश्न का माहौल है. दो बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित संतोष की मेहनत और सेवा का हर कोई मुरीद है. गांव वालों में गर्व और खुशी की लहर है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के बिंदकी तहसील अंतर्गत कंसपुर गुगौली गांव के रहने वाले संतोष सुचारी को IG होमगार्ड्स के पद पर पदोन्नति मिली है. वह पहले डीआईजी होमगार्ड थे और अब लखनऊ मुख्यालय में IG पद का कार्यभार संभाल चुके हैं. गांव में इस खबर से खुशी की लहर दौड़ गई है.

कंसपुर गुगौली में मना जश्न, हर चेहरे पर गर्व और खुशी

जैसे ही यह खबर गांव कंसपुर गुगौली पहुंची कि संतोष सुचारी को IG होमगार्ड्स बना दिया गया है, पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई. लोगों ने मिठाइयां बांटीं और घर-घर में चर्चा होने लगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संतोष के चचेरे भाई, जो खुद यूपी पुलिस में एसआईएम हैं, ने बताया कि पूरा परिवार इस समय लखनऊ में है और सभी बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि संतोष की मेहनत और लगन ने पूरे परिवार को प्रेरित किया है, जिसके चलते कई सदस्य आज सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं.

शानदार सेवाएं, दो बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित

संतोष सुचारी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दो बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. वर्ष 1995 में उन्होंने कानपुर में जिला होमगार्ड कमांडेंट के रूप में सेवा शुरू की थी.

Read More: Uttar Pradesh: ईद पर ‘खून की होली’ बयान से गरमाया फतेहपुर, पूर्व BJP जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का वीडियो वायरल

उसके बाद 2003 में उन्हें डिविजनल कमांडेंट और 2019 में डीआईजी के पद पर प्रमोट किया गया. उन्होंने कानपुर नगर, मुरादाबाद, प्रयागराज, वाराणसी और आगरा जैसे बड़े जिलों में सेवाएं दी हैं. इनकी कार्यशैली और समर्पण को विभाग के साथ-साथ समाज में भी सराहा गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में शादी के नाम पर संगठित ठगी का खुलासा, फर्जी कॉल सेंटर से 6 गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा

IG होमगार्ड्स बनने पर मुख्यालय में रैंक बैज से हुआ सम्मान

हाल ही में लखनऊ स्थित होमगार्ड्स मुख्यालय में DG होमगार्ड विजय कुमार मौर्य ने संतोष सुचारी को IG होमगार्ड्स का रैंक बैज पहनाया. इस समारोह के दौरान उन्हें शुभकामनाएं दी गईं और पूरे विभाग ने उनके योगदान की सराहना की. इस प्रमोशन के साथ अब संतोष सुचारी पूरे उत्तर प्रदेश में होमगार्ड्स विभाग के IG के रूप में कार्य करेंगे. यह पद पूरे प्रदेश में केवल एक होता है, जिससे गांव वालों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है.

Read More: CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर

शिक्षक और परिवार ने जताया गर्व, भाई-बहन भी सरकारी सेवाओं में

संतोष सुचारी के पूर्व प्रधानाचार्य स्वयंबर सिंह ने बताया कि वे बचपन से ही बेहद मेहनती और होनहार थे. उन्होंने कहा कि इतने बड़े पद पर पहुँचकर उन्होंने अपने गांव और स्कूल दोनों का नाम रोशन किया है.

संतोष के पिता राधेश्याम पुलिस इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में गांव में माता राजरानी के साथ रहते हैं. उनके मंझले भाई प्रहलाद कानपुर में राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि छोटे भाई कमलेश कुमार एसबीआई बैंक में कार्यरत हैं। यह परिवार आज युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गया है.

बेटों ने भी संभाली जिम्मेदारी, बेटी की शादी ARTO अधिकारी से

संतोष सुचारी के तीन संतानें हैं. बड़े बेटे प्रशांत सुचारी इस समय मथुरा में जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. दूसरे बेटे अभिषेक सुचारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं.

वहीं, बेटी मोनिका सुचारी की शादी हो चुकी है और उनके दामाद सतेंद्र कुमार एटा में ARTO पद पर कार्यरत हैं. इस तरह संतोष का पूरा परिवार प्रशासनिक व सामाजिक रूप से मजबूत स्थिति में है और सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं.

03 Jun 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर के संतोष सुचारी बने IG होमगार्ड्स ! दो बार राष्ट्रपति पदक विजेता अफसर के गांव में जश्न

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के बिंदकी तहसील अंतर्गत कंसपुर गुगौली गांव के रहने वाले संतोष सुचारी को IG होमगार्ड्स के पद पर पदोन्नति मिली है. वह पहले डीआईजी होमगार्ड थे और अब लखनऊ मुख्यालय में IG पद का कार्यभार संभाल चुके हैं. गांव में इस खबर से खुशी की लहर दौड़ गई है.

कंसपुर गुगौली में मना जश्न, हर चेहरे पर गर्व और खुशी

जैसे ही यह खबर गांव कंसपुर गुगौली पहुंची कि संतोष सुचारी को IG होमगार्ड्स बना दिया गया है, पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई. लोगों ने मिठाइयां बांटीं और घर-घर में चर्चा होने लगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संतोष के चचेरे भाई, जो खुद यूपी पुलिस में एसआईएम हैं, ने बताया कि पूरा परिवार इस समय लखनऊ में है और सभी बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि संतोष की मेहनत और लगन ने पूरे परिवार को प्रेरित किया है, जिसके चलते कई सदस्य आज सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं.

शानदार सेवाएं, दो बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित

संतोष सुचारी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दो बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. वर्ष 1995 में उन्होंने कानपुर में जिला होमगार्ड कमांडेंट के रूप में सेवा शुरू की थी.

उसके बाद 2003 में उन्हें डिविजनल कमांडेंट और 2019 में डीआईजी के पद पर प्रमोट किया गया. उन्होंने कानपुर नगर, मुरादाबाद, प्रयागराज, वाराणसी और आगरा जैसे बड़े जिलों में सेवाएं दी हैं. इनकी कार्यशैली और समर्पण को विभाग के साथ-साथ समाज में भी सराहा गया.

IG होमगार्ड्स बनने पर मुख्यालय में रैंक बैज से हुआ सम्मान

हाल ही में लखनऊ स्थित होमगार्ड्स मुख्यालय में DG होमगार्ड विजय कुमार मौर्य ने संतोष सुचारी को IG होमगार्ड्स का रैंक बैज पहनाया. इस समारोह के दौरान उन्हें शुभकामनाएं दी गईं और पूरे विभाग ने उनके योगदान की सराहना की. इस प्रमोशन के साथ अब संतोष सुचारी पूरे उत्तर प्रदेश में होमगार्ड्स विभाग के IG के रूप में कार्य करेंगे. यह पद पूरे प्रदेश में केवल एक होता है, जिससे गांव वालों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है.

शिक्षक और परिवार ने जताया गर्व, भाई-बहन भी सरकारी सेवाओं में

संतोष सुचारी के पूर्व प्रधानाचार्य स्वयंबर सिंह ने बताया कि वे बचपन से ही बेहद मेहनती और होनहार थे. उन्होंने कहा कि इतने बड़े पद पर पहुँचकर उन्होंने अपने गांव और स्कूल दोनों का नाम रोशन किया है.

संतोष के पिता राधेश्याम पुलिस इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में गांव में माता राजरानी के साथ रहते हैं. उनके मंझले भाई प्रहलाद कानपुर में राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि छोटे भाई कमलेश कुमार एसबीआई बैंक में कार्यरत हैं। यह परिवार आज युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गया है.

बेटों ने भी संभाली जिम्मेदारी, बेटी की शादी ARTO अधिकारी से

संतोष सुचारी के तीन संतानें हैं. बड़े बेटे प्रशांत सुचारी इस समय मथुरा में जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. दूसरे बेटे अभिषेक सुचारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं.

वहीं, बेटी मोनिका सुचारी की शादी हो चुकी है और उनके दामाद सतेंद्र कुमार एटा में ARTO पद पर कार्यरत हैं. इस तरह संतोष का पूरा परिवार प्रशासनिक व सामाजिक रूप से मजबूत स्थिति में है और सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं.

Latest News

Fatehpur News: दहेज केस की जांच करने पहुंची महिला दरोगा पर हमला, हेड कांस्टेबल भी घायल, 7 नामजद पर मुकदमा Fatehpur News: दहेज केस की जांच करने पहुंची महिला दरोगा पर हमला, हेड कांस्टेबल भी घायल, 7 नामजद पर मुकदमा
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न मामले की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला किए जाने से...
White House Shooting: व्हाइट हाउस के बाहर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, ट्रंप अंदर मौजूद थे, हमलावर नसीरे बेस्ट ढेर
24 मई का राशिफल: किस राशि पर आएगा संकट, किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
UP के इस रेलवे स्टेशन पर मची भगदड: प्लेटफार्म बदलते ही मची अफरा-तफरी, 2 डिप्टी स्टेशन मास्टर सस्पेंड
UP में ग्रामीणों ने खुद बना डाला पुल: फिर जागा सिस्टम ! अब 27 करोड़ से होगा निर्माण, 40 सालों से थी मांग
फर्जी मार्कशीट के सहारे 10 साल तक बनी रहीं टीचर, STF जांच में खुला खेल, फतेहपुर BSA ने किया सस्पेंड
PCS Officer Transfer List: योगी सरकार की जारी है तबादला एक्सप्रेस ! कई PCS अफसरों के तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

Follow Us