Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ramesh Pokhriyal In Fatehpur: फतेहपुर में विकास की गंगा बहा गए 'निशंक' हिमालय से आकर गर्मी में कराया सर्दी का एहसास

Ramesh Pokhriyal In Fatehpur: फतेहपुर में विकास की गंगा बहा गए 'निशंक' हिमालय से आकर गर्मी में कराया सर्दी का एहसास
फतेहपुर में जनसभा को संबोधित करते पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक

यूपी के फतेहपुर में मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धि और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समर्थन मांगने पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मोदी सरकार के विकास कार्यों की उपलब्धि गिनाई. विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि 2014 से पहले देश बर्बाद था भाजपा सरकार आने के बाद विकास की नई ऊंचाईयां छू रहा है


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां
  • फतेहपुर में लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज क्या साध्वी लगाएंगी हैट्रिक?
  • निशंक ने मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां विपक्ष पर साधा निशाना

Ramesh Pokhriyal Nishak In Fatehpur: पूरे देश में मोदी सरकार के नव वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के कद्दावर नेता शहर-शहर जाकर बीजेपी की उपलब्धियों का बखान कर रहे हैं. यूपी के फतेहपुर में सोमवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने जनसभा को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लोगों का समर्थन मांगा. निशंक ने कहा कि जनपद साध्वी निरंजन ज्योति को जीताकर हैट्रिक लगाएगा.

भीषण गर्मी में परेशान हुए लोग निशंक गिनाते रहे उपलब्धियां (Fatehpur News)

फतेहपुर में लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज करते हुए रमेश पोखरियाल ने आईटीआई मैदान में भाजपा सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धि गिना रहे थे दूसरी ओर भीषण गर्मी में लोग परेशान हो रहे थे. यूपी में लगातार हीट स्ट्रोक से मरने का आंकड़ा बढ़ रहा है वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हिमालय गंगोत्री से आने की बात करते हुए लोगों को ठंड का एहसास कराने में लगे रहे.

निशंक ने विपक्ष पर साधा निशाना कहा 2014 के पहले बर्बाद था देश

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

फतेहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए रमेश पोखरियाल ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश बर्बादी की कगार पर था लेकिन जब से भाजपा की सरकार आई है तब से देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. पूर्व सीएम ने कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस की सरकार में केवल भ्रष्टाचार था गुंडे माफिया लोगों को परेशान करते थे जब से प्रदेश में योगी की सरकार बनी है तब से माफियाओं का अंत हो रहा है.

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

विपक्ष की लामबंदी पर जवाब देते हुए कहा कि अब विपक्ष है कहां इनके एकजुट होने से भाजपा को ही फायदा हो रहा है. उन्होंने कहा कि अब देश में कानून का राज है और चारो ओर विकास की गंगा बह रही है. लोगों को फ्री में राशन मिल रहा है. आयुष्मान कार्ड से लोग इलाज करा रहे हैं उज्ज्वला के माध्यम से गैस सिलेंडर सहित तमाम ऐसी योजनाएं हैं जिनसे लोगों को लाभ मिल रहा है.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Latest News

Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डीसीएम चालक राम आसरे की हत्या और केमिकल लदे वाहन की लूट के करीब छह...
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

Follow Us