Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rakesh Sachan : फतेहपुर में प्रभारी मंत्री ने बताई सरकार की एक साल की उपलब्धियां. फिर उठा टोल प्लाजा का मुद्दा

Rakesh Sachan : फतेहपुर में प्रभारी मंत्री ने बताई सरकार की एक साल की उपलब्धियां. फिर उठा टोल प्लाजा का मुद्दा
राकेस सचान

योगी सरकार 2.0 के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रत्येक जनपद में प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियां बताई जा रहीं हैं. फतेहपुर में प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने इस मौके पर पत्रकार वार्ता की.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में प्रभारी मंत्री राकेस सचान ने की पत्रकार वार्ता..
  • सरकार की योजनाओं का किया बखान..
  • पत्रकारों ने फिर उठाया ज़िन्दपुर टोल प्लाजा में हो रही वसूली का मुद्दा..

Fatehpur News : यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने योगी सरकार 2.0 के एक वर्ष पूर्ण होने पर कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरकार की उपलब्धियों का बखान किया. सचान ने बताया की सरकार का एक साल पूरे होने पर किताब का विमोचन हुआ है. जिसमे विधानसभा वार सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई है.

प्रभारी मंत्री ने भाजपा की डबल इंजन सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है. जनकल्याणकारी योजना सफल रही है सरकार ने बड़ा बजट पास किया है. आकांक्षी जनपदों में फतेहपुर भी शामिल है इसलिए सरकार की इस जिले पर विशेष तौर पर नजर है.

फिर उठा टोल प्लाज़ा का मुद्दा..

पत्रकार वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री के सामने एक बार फिर से ज़िन्दपुर टोल प्लाजा का मुद्दा उठा. एक सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री ने कहा कि जब रोड नहीं बनी तो टोल में हो रही वसूली अवैध है, उन्होंने जिला प्रशासन को तत्काल टोल प्लाजा पर हो रही वसूली को बन्द कराने का आदेश दिया. साथ ही पुलिस कप्तान को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए.

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

राहुल गांधी पर क्या बोले मंत्री..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के सवाल पर कहा की यह फैसला न्यायपालिका का है उन्होंने जो जाति सूचक टिप्पणी की थी उसमे न्यायालय में दो साल से मामला चल रहा था जिसका फैसला न्यायालय ने सुनाया है अभी न्यायालय ने बीजेपी के सदस्य को सजा सुनाई थी उनकी भी सदस्यता चली गई इसके साथ साथ कई माननीय लोगों की सदस्यता चली गई यह मामला न्यायालय का है न्यायालय ने सजा सुनाई है जिसके कारण उनकी सदस्यता चली गई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us