Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में दबंगों का कहर ! पुलिस टीम पर हमला, महिलाओं सहित 10 पर मुकदमा, दो गिरफ्तार

Fatehpur News: फतेहपुर में दबंगों का कहर ! पुलिस टीम पर हमला, महिलाओं सहित 10 पर मुकदमा, दो गिरफ्तार
फतेहपुर में पुलिस पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस के ऊपर ही दबंगों ने हमला कर दिया जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. मामला गाजीपुर थाना (Ghazipur Thana) क्षेत्र के देवलान का है. पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में पुलिस टीम पर हमले की एक गंभीर घटना सामने आई है. विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया, जिसमें एक हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया. मामला गाजीपुर थाना (Ghazipur Thana) क्षेत्र के देवलान का है.

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पुलिसकर्मी से मारपीट की और सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. 

दबंगों के बड़े हौसले, पुलिस से ले लिया मोर्चा 

फतेहपुर (Fatehpur) के गाजीपुर थाना (Ghazipur Thana) में तैनात हेड कांस्टेबल घनश्याम सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि उन्हें शनिवार शाम करीब 5:45 बजे गांव देवलान निवासी एजाज खान ने फोन कर विवाद की सूचना दी. एजाज ने बताया कि रामखेलावन और उसके परिवार के सदस्य उनके दरवाजे पर गाली-गलौज कर रहे हैं और झगड़े पर आमादा हैं.

सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल घनश्याम सिंह अपने साथी सिपाही शुभम चौबे और होमगार्ड चालक हरिनाम सिंह के साथ पीआरवी वैन लेकर 15 मिनट में मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने वहां पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन तभी पहले से लाठी-डंडों से लैस लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. 

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

पुलिसकर्मी पर ताबड़तोड़ हमला, गाड़ी भी तोड़ डाली

बताया जा रहा है कि गांव के खटिला, मोहन, रामखेलावन और विनोद फौजी समेत कई अन्य अज्ञात महिला-पुरुषों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में हेड कांस्टेबल घनश्याम सिंह के दाहिने हाथ और सीने में गंभीर चोटें आईं, साथ ही गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई. जानकारी के मुताबिक घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. हमले से घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल भेजा गया है.

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

10 आरोपियों पर केस दर्ज, दो गिरफ्तार

थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्य ने जानकारी दी कि इस मामले में हेड कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर चार नामजद और छह अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर खटीला उर्फ रामनारायण और विनोद फौजी उर्फ अवधेश को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us