Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता
नीट यूजी में चमकी फतेहपुर की प्रतिभा, अभिनव शुक्ला को मिठाई खिलाते उनके पिता आदित्य नारायण शुक्ला और माता रश्मि शुक्ला: Image Yugantar Pravah

फतेहपुर के मेधावी छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है. अभिनव शुक्ला ने 603 अंक और 99.53 पर्सेंटाइल हासिल कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. बेटे की सफलता पर पिता की आंखें नम हो गईं. वहीं जिले के कई अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन अंक और ऑल इंडिया रैंक हासिल कर मेडिकल क्षेत्र की ओर मजबूत कदम बढ़ाए.

Fatehpur News: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2026 के परिणाम ने फतेहपुर जिले को गर्व करने का अवसर दिया है. मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले अभिनव शुक्ला समेत जिले के कई होनहार विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की राह आसान की है. परिणाम घोषित होते ही सफल अभ्यर्थियों के घरों में जश्न का माहौल है और हर ओर बधाइयों का सिलसिला जारी है.

बेटे की सफलता पर भावुक हुए पिता आदित्य

फतेहपुर के होनहार छात्र अभिनव शुक्ला ने NEET UG 2026 में 720 में से 603 अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने 99.53 पर्सेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक 9015 और जनरल कैटेगरी रैंक 3798 हासिल की है.

अभिनव मूल रूप से खागा तहसील के नौरंगाबाद गांव के निवासी हैं. वर्तमान में उनका परिवार फतेहपुर शहर के तांबेश्वर मंदिर के निकट पृथ्वीपुरम में रहता है. उनके पिता आदित्य नारायण शुक्ला शहर में मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं, जबकि माता रश्मि शुक्ला गृहिणी हैं.

बेटे की सफलता की खबर मिलते ही परिवार की वर्षों की मेहनत रंग लाई. पिता आदित्य नारायण शुक्ला भावुक हो उठे और उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और परिवार के विश्वास का यह परिणाम है. परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने अभिनव को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

अभिजीत मिश्रा ने दिवंगत पिता का सपना किया पूरा

खागा के हरदों गांव निवासी दिवंगत फार्मासिस्ट कामता प्रसाद मिश्र के पुत्र अभिजीत मिश्रा ने 595 अंक और 99.40 पर्सेंटाइल हासिल की. दो वर्ष पहले पिता के निधन के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कड़ी मेहनत के दम पर सफलता प्राप्त कर पिता का सपना साकार किया. वहीं शहर के आवास विकास की रहने वाली अनुष्का राज पुत्री राज किशोर ने 593 अंक अर्जित कर अपने माता पिता सहित जनपद का मान बढ़ाया है.

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

रिषी विशाल ने हासिल की शानदार ऑल इंडिया रैंक

जिले के मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ सर्जन एवं लेक्चरर डॉ. नरेश विशाल के पुत्र रिषी विशाल ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. डॉ. नरेश विशाल ने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है.

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

पीयूष राजन ने दोहरी उपलब्धि से बढ़ाया सम्मान

बिंदकी निवासी पीयूष राजन ने 507 अंक प्राप्त कर एससी श्रेणी में 3059 रैंक हासिल की. इससे पहले वह CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान भी प्राप्त कर चुके हैं. वहीं जिले के ग्राम दरियाबाद पोस्ट अजमतपुर के अर्सलान खान पुत्र रिजवान खान ने 40 हज़ार रैंक हासिल की है.

युवराज शुक्ला ने किसान पिता का बढ़ाया गौरव

बहुआ क्षेत्र के दतौली गांव निवासी किसान रामबाबू शुक्ला के पुत्र युवराज शुक्ला ने जनरल कैटेगरी में 600 अंक हासिल कर पूरे गांव का नाम रोशन किया. वहीं गुगौली गांव निवासी गौरांग मिश्रा (पार्थ) ने NEET 2026 में सफलता हासिल करते हुए कहा कि उनका सपना डॉक्टर बनकर अपने दादा-दादी का सपना पूरा करना और समाज की सेवा करना है.

आशी कौशल ने 589 अंक के साथ बनाई पहचान

व्यवसायी उमेश गुप्ता की पुत्री आशी कौशल ने 589 अंक और ऑल इंडिया रैंक 14118 हासिल की. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और गुरुजनों को दिया. खागा निवासी आदित्य सिंह यादव ने 599 अंक और ऑल इंडिया रैंक 10435 प्राप्त की. उन्होंने कहा कि भविष्य में ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना उनका सपना है. वहीं शिक्षक अवधेश साहू की पुत्री खुशी साहू ने 99.56 पर्सेंटाइल और कैटेगरी रैंक 3593 हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया.

शिक्षा चौधरी और श्रेष्ठ वर्मा ने भी बढ़ाया जिले का गौरव

जनहितकारी इंटर कॉलेज के शिक्षक शिवप्रकाश चौधरी की पुत्री शिक्षा चौधरी ने भी NEET परीक्षा में सफलता हासिल की. वहीं रेलबाजार निवासी श्रेष्ठ वर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 9960 प्राप्त कर परिवार और जिले का मान बढ़ाया.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us