Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में घरेलू विवाद के बाद मां ने दो मासूम बेटों संग कुएं में लगाई छलांग ! दिल दहलाने वाला मंज़र 

फतेहपुर के असोथर क्षेत्र में दो बच्चों संग मां ने कुएं में लगाई छलांग (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले के असोथर थाना क्षेत्र में एक हिला देने वाली घटना सामने आई है. घरेलू विवाद से टूट चुकी एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों को लेकर कुएं में छलांग लगा दी. महिला को ग्रामीणों ने किसी तरह जिंदा निकाल लिया, लेकिन बच्चों की मौत हो गई.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जिसमें घरेलू कलह से त्रस्त एक महिला ने अपने दो मासूम बेटों को गोद में लेकर कुएं में छलांग लगा दी. घटना असोथर थाना (Asothar Thana) क्षेत्र के जरौली गांव की है, जहां चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला को तो बचा लिया, लेकिन बच्चों की मौत हो चुकी थी. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है और हर आंख नम है.

घरेलू झगड़े ने ली दो मासूमों की जान

गुरुवार रात को जरौली गांव में उस वक्त कोहराम मच गया जब गांव के राजाराम का डेरा निवासी धीरेंद्र पाल की पत्नी रेनू का अपने पति और सास से किसी बात को लेकर विवाद हो गया.

नाराज रेनू घर से एक साल के बेटे प्रशांत और तीन साल के बेटे कृष्णा को गोद में लेकर निकल पड़ी. कुछ ही दूरी पर स्थित कुएं में दोनों को लेकर मां ने छलांग लगा दी. महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रस्सियों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया.

ग्रामीणों की बहादुरी से बची मां, मासूमों की गई जान

गांववालों ने बिना देरी किए कुएं में रस्सी डालकर महिला को किसी तरह बाहर निकाल लिया. हालांकि तब तक दोनों मासूम बच्चों की सांसें थम चुकी थीं. ग्रामीणों की आंखों में आंसू थे और महिलाओं की सिसकियां रुक नहीं रही थीं. गांव में मातम का माहौल था और हर कोई यही सवाल कर रहा था कि आखिर इन मासूमों का क्या कसूर था.

Read More: Fatehpur News: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई का सुनहरा मौका, RTE के तहत 16 फरवरी तक करें आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

रेनू की शादी को हुए थे पांच साल, पति चलाता है ट्रैक्टर

रेनू की शादी करीब पांच साल पहले धीरेंद्र पाल से हुई थी, जो ट्रैक्टर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है. रेनू का मायका भी असोथर थाना क्षेत्र के हरनवां गांव में है. ग्रामीणों ने बताया कि रेनू अक्सर मानसिक तनाव में रहती थी, लेकिन इस तरह का कदम वह उठा लेगी, किसी ने सोचा नहीं था. बच्चों की मौत से पति धीरेंद्र और परिवार के अन्य सदस्य गहरे सदमे में हैं.

Read More: Who Is IPS Abhimanyu Manglik: फतेहपुर के नए कप्तान अभिमन्यु मांगलिक, 41 से ज्यादा एनकाउंटर, CA की नौकरी छोड़ पहनी खाकी

शवों को देख रो पड़ीं महिलाएं, गांव में पसरा मातम

जब बच्चों के शव कुएं से निकाले गए तो पूरा गांव रो पड़ा. ग्रामीण महिलाएं चीख-चीखकर विलाप करने लगीं. कुछ महिलाएं शवों को निहारती हुई कहती रहीं कि आखिर बच्चों का क्या दोष था. पूरे गांव में एक ग़मगीन सन्नाटा है और हर घर से दुख की आहें सुनाई दे रही हैं.

Read More: Fatehpur News: 5000 साल पुराना महाभारत कालीन पारिजात धराशाई, लापरवाही ने छीन ली ऐतिहासिक धरोहर

पुलिस कर रही जांच, मानसिक स्थिति की भी होगी पड़ताल

घटना की जानकारी मिलते ही असोथर थाने के प्रभारी अभिलाष तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही रेनू की मानसिक स्थिति की भी चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. महिला के मायके पक्ष से भी संपर्क किया जा रहा है.

23 May 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में घरेलू विवाद के बाद मां ने दो मासूम बेटों संग कुएं में लगाई छलांग ! दिल दहलाने वाला मंज़र 

Fatehpur News In Hindi

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जिसमें घरेलू कलह से त्रस्त एक महिला ने अपने दो मासूम बेटों को गोद में लेकर कुएं में छलांग लगा दी. घटना असोथर थाना (Asothar Thana) क्षेत्र के जरौली गांव की है, जहां चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला को तो बचा लिया, लेकिन बच्चों की मौत हो चुकी थी. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है और हर आंख नम है.

घरेलू झगड़े ने ली दो मासूमों की जान

गुरुवार रात को जरौली गांव में उस वक्त कोहराम मच गया जब गांव के राजाराम का डेरा निवासी धीरेंद्र पाल की पत्नी रेनू का अपने पति और सास से किसी बात को लेकर विवाद हो गया.

नाराज रेनू घर से एक साल के बेटे प्रशांत और तीन साल के बेटे कृष्णा को गोद में लेकर निकल पड़ी. कुछ ही दूरी पर स्थित कुएं में दोनों को लेकर मां ने छलांग लगा दी. महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रस्सियों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया.

ग्रामीणों की बहादुरी से बची मां, मासूमों की गई जान

गांववालों ने बिना देरी किए कुएं में रस्सी डालकर महिला को किसी तरह बाहर निकाल लिया. हालांकि तब तक दोनों मासूम बच्चों की सांसें थम चुकी थीं. ग्रामीणों की आंखों में आंसू थे और महिलाओं की सिसकियां रुक नहीं रही थीं. गांव में मातम का माहौल था और हर कोई यही सवाल कर रहा था कि आखिर इन मासूमों का क्या कसूर था.

रेनू की शादी को हुए थे पांच साल, पति चलाता है ट्रैक्टर

रेनू की शादी करीब पांच साल पहले धीरेंद्र पाल से हुई थी, जो ट्रैक्टर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है. रेनू का मायका भी असोथर थाना क्षेत्र के हरनवां गांव में है. ग्रामीणों ने बताया कि रेनू अक्सर मानसिक तनाव में रहती थी, लेकिन इस तरह का कदम वह उठा लेगी, किसी ने सोचा नहीं था. बच्चों की मौत से पति धीरेंद्र और परिवार के अन्य सदस्य गहरे सदमे में हैं.

शवों को देख रो पड़ीं महिलाएं, गांव में पसरा मातम

जब बच्चों के शव कुएं से निकाले गए तो पूरा गांव रो पड़ा. ग्रामीण महिलाएं चीख-चीखकर विलाप करने लगीं. कुछ महिलाएं शवों को निहारती हुई कहती रहीं कि आखिर बच्चों का क्या दोष था. पूरे गांव में एक ग़मगीन सन्नाटा है और हर घर से दुख की आहें सुनाई दे रही हैं.

पुलिस कर रही जांच, मानसिक स्थिति की भी होगी पड़ताल

घटना की जानकारी मिलते ही असोथर थाने के प्रभारी अभिलाष तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही रेनू की मानसिक स्थिति की भी चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. महिला के मायके पक्ष से भी संपर्क किया जा रहा है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 02 May 2026: शनिवार के दिन इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी का दैनिक राशिफल Aaj Ka Rashifal 02 May 2026: शनिवार के दिन इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी का दैनिक राशिफल
शनिवार का दिन कई राशियों के लिए सतर्कता और सोच-समझकर निर्णय लेने का संकेत दे रहा है. कुछ जातकों को...
Fatehpur News: शादी के 10 दिन बाद उजड़ गया शिवम का घर, डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर
Aaj Ka Rashifal: बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ संयोग, इन राशियों के जातक भूल से ना करें गलती, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर कांड में फरार बबलू सिंगरौर पर एक लाख का इनाम ! बुलडोजर ने तोड़ दी हेकड़ी, सात टीमें दे रहीं दबिश
Etawah Punarjanm ki kahani: पुनर्जन्म की इस हैरान कर देने वाली कहानी सुन हो जाएंगे रोंगटे खड़े ! अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इस सच्ची घटना पर लगाई थी मुहर
Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026: शनिवार के दिन कैसे रहेंगे आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल में क्या कहते हैं सितारे

Follow Us