Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

प्यार, शक और कत्ल की खौफनाक कहानी: शादीशुदा प्रेमिका की प्रेमी ने कर दी हत्या, फिर खुद पहुंच गया थाने

फतेहपुर में प्रेमी ने महिला की हत्या कर पहुंचा थाने, क्या है इसकी खौफनाक कहानी: Image Credit Original Source

फतेहपुर जिले में प्रेम संबंध का भयावह मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है. पति से अलग रह रही और एक बच्ची की मां ललिता उर्फ राखी देवी की उसके प्रेमी रजपाल उर्फ विजय कुमार रैदास ने शक के चलते हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

Uttar Pradesh Love Murder: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक ऐसी प्रेम कहानी का अंत हुआ, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया. पति से अलग होकर नई जिंदगी की तलाश में अपने प्रेमी के साथ रह रही एक महिला को उसी शख्स ने मौत के घाट उतार दिया, जिसके साथ उसने भविष्य के सपने देखे थे. वजह बना शक. हत्या के बाद आरोपी का खुद थाने पहुंचकर यह कहना कि "मैंने ललिता को मार डाला", पुलिस के लिए भी हैरान करने वाला था.

6 साल पहले हुई थी शादी, एक बेटी के जन्म के बाद बिगड़े रिश्ते

असोथर थाना क्षेत्र के कैथनपुरवा गांव निवासी रामकरन रैदास चेन्नई में निजी कंपनी में काम करते हैं. उनकी 27 वर्षीय पुत्री ललिता उर्फ राखी देवी की शादी करीब 6 साल पहले थरियांव थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी.

शादी के बाद ललिता ने एक बेटी को जन्म दिया. शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन समय के साथ पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगे. जानकारी के मुताबिक साल 2023 में मनमुटाव इतना गहरा गया कि ललिता अपनी बेटी को लेकर मायके लौट आई. और अपने माता-पिता के साथ रहने लगी.

मायके में रहने के दौरान दूर के रिश्तेदार से बढ़ीं नजदीकियां

मायके में रहने के दौरान ललिता की नजदीकियां दूर के रिश्तेदार रजपाल उर्फ विजय कुमार रैदास से बढ़ीं. रजपाल मूल रूप से गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का निवासी है और बहुआ के गांधीनगर में उसका परिवार पिछले 10 सालों से रह रहा है.

Read More: Fatehpur News: मैं SIR से तंग आ चुका हूं, बेटी की शादी में छुट्टी नहीं मिल पा रही है, BLO ने उठाया खौफ़नाक कदम

बताया जा रहा है कि साल 2025 में विजय और ललिता के रिश्ते इतने बढ़ गए कि वह ललिता को अपने साथ भगा ले गया, जिसके बाद असोथर थाने में अपहरण और छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. हालांकि बाद में दोनों परिवारों की सहमति से मामला शांत हो गया. इसके बाद ललिता ने रजपाल के साथ बहादुरपुर गांव में रहना शुरू कर दिया. दोनों पति-पत्नी की तरह लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में शादी के नाम पर संगठित ठगी का खुलासा, फर्जी कॉल सेंटर से 6 गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा

शादी में ले जाने का बहाना, फिर कर दी हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका के चाचा श्रवण कुमार रैदास के अनुसार, 4 मई को रजपाल मायके पहुंचा और ललिता से कहा कि एक अधिवक्ता के यहां शादी समारोह है, इसलिए उसे साथ चलना होगा. परिवार ने ललिता को उसके साथ भेज दिया. बताया जा रहा है कि होली के बाद ललिता कुछ समय से मायके में रह रही थी. दो दिन पहले ही रजपाल उसे बहादुरपुर गांव लेकर आया था. शुक्रवार सुबह दोनों के बीच किसी अन्य युवक से संबंध होने के शक को लेकर विवाद हुआ. गुस्से में रजपाल ने ललिता की हत्या कर दी.

Read More: CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर

"मैंने ललिता को मार डाला", आरोपी पहुंचा थाने

हत्या के बाद रजपाल सीधे ललौली थाने पहुंचा और पुलिस से कहा, "मैंने ललिता उर्फ राखी की हत्या कर दी है." यह सुनते ही पुलिसकर्मी स्तब्ध रह गए. तत्काल गाजीपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस आरोपी को साथ लेकर बहादुरपुर गांव पहुंची, जहां घर के भीतर ललिता का शव पड़ा मिला. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. आरोपी को हिरासत में लेकर गाजीपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, बच्ची से छिन गई मां की ममता

घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए. अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानप्रकाश राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. मृतका की मां सुशीला देवी की तहरीर पर रजपाल उर्फ विजय कुमार रैदास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी को महिला के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था, जिसके कारण विवाद हुआ और उसने हत्या कर दी. उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.

09 May 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

प्यार, शक और कत्ल की खौफनाक कहानी: शादीशुदा प्रेमिका की प्रेमी ने कर दी हत्या, फिर खुद पहुंच गया थाने

Uttar Pradesh Love Murder: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक ऐसी प्रेम कहानी का अंत हुआ, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया. पति से अलग होकर नई जिंदगी की तलाश में अपने प्रेमी के साथ रह रही एक महिला को उसी शख्स ने मौत के घाट उतार दिया, जिसके साथ उसने भविष्य के सपने देखे थे. वजह बना शक. हत्या के बाद आरोपी का खुद थाने पहुंचकर यह कहना कि "मैंने ललिता को मार डाला", पुलिस के लिए भी हैरान करने वाला था.

6 साल पहले हुई थी शादी, एक बेटी के जन्म के बाद बिगड़े रिश्ते

असोथर थाना क्षेत्र के कैथनपुरवा गांव निवासी रामकरन रैदास चेन्नई में निजी कंपनी में काम करते हैं. उनकी 27 वर्षीय पुत्री ललिता उर्फ राखी देवी की शादी करीब 6 साल पहले थरियांव थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी.

शादी के बाद ललिता ने एक बेटी को जन्म दिया. शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन समय के साथ पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगे. जानकारी के मुताबिक साल 2023 में मनमुटाव इतना गहरा गया कि ललिता अपनी बेटी को लेकर मायके लौट आई. और अपने माता-पिता के साथ रहने लगी.

मायके में रहने के दौरान दूर के रिश्तेदार से बढ़ीं नजदीकियां

मायके में रहने के दौरान ललिता की नजदीकियां दूर के रिश्तेदार रजपाल उर्फ विजय कुमार रैदास से बढ़ीं. रजपाल मूल रूप से गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का निवासी है और बहुआ के गांधीनगर में उसका परिवार पिछले 10 सालों से रह रहा है.

बताया जा रहा है कि साल 2025 में विजय और ललिता के रिश्ते इतने बढ़ गए कि वह ललिता को अपने साथ भगा ले गया, जिसके बाद असोथर थाने में अपहरण और छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. हालांकि बाद में दोनों परिवारों की सहमति से मामला शांत हो गया. इसके बाद ललिता ने रजपाल के साथ बहादुरपुर गांव में रहना शुरू कर दिया. दोनों पति-पत्नी की तरह लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे.

शादी में ले जाने का बहाना, फिर कर दी हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका के चाचा श्रवण कुमार रैदास के अनुसार, 4 मई को रजपाल मायके पहुंचा और ललिता से कहा कि एक अधिवक्ता के यहां शादी समारोह है, इसलिए उसे साथ चलना होगा. परिवार ने ललिता को उसके साथ भेज दिया. बताया जा रहा है कि होली के बाद ललिता कुछ समय से मायके में रह रही थी. दो दिन पहले ही रजपाल उसे बहादुरपुर गांव लेकर आया था. शुक्रवार सुबह दोनों के बीच किसी अन्य युवक से संबंध होने के शक को लेकर विवाद हुआ. गुस्से में रजपाल ने ललिता की हत्या कर दी.

"मैंने ललिता को मार डाला", आरोपी पहुंचा थाने

हत्या के बाद रजपाल सीधे ललौली थाने पहुंचा और पुलिस से कहा, "मैंने ललिता उर्फ राखी की हत्या कर दी है." यह सुनते ही पुलिसकर्मी स्तब्ध रह गए. तत्काल गाजीपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस आरोपी को साथ लेकर बहादुरपुर गांव पहुंची, जहां घर के भीतर ललिता का शव पड़ा मिला. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. आरोपी को हिरासत में लेकर गाजीपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, बच्ची से छिन गई मां की ममता

घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए. अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानप्रकाश राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. मृतका की मां सुशीला देवी की तहरीर पर रजपाल उर्फ विजय कुमार रैदास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी को महिला के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था, जिसके कारण विवाद हुआ और उसने हत्या कर दी. उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Kal Ka Rashifal 10 May 2026: किसके लिए कष्टकारी होगा रविवार का दिन, इन उपायों से मिलेगी सफलता Kal Ka Rashifal 10 May 2026: किसके लिए कष्टकारी होगा रविवार का दिन, इन उपायों से मिलेगी सफलता
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए तरक्की, सम्मान और आर्थिक लाभ लेकर आएगा, जबकि कुछ...
प्यार, शक और कत्ल की खौफनाक कहानी: शादीशुदा प्रेमिका की प्रेमी ने कर दी हत्या, फिर खुद पहुंच गया थाने
Aaj Ka Rashifal 09 May 2026: शनि बिगाड़ सकते हैं आपके काम, करें संकट मोचन की आराधना, जानिए दैनिक राशिफल
Fatehpur News: जंगल में पुलिस से घिरा 1 लाख का इनामिया भाजपा नेता बबलू सिंगरौर, मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली
Fatehpur News: खड़े डंपर से टकराई बारातियों से भरी बस, 24 घायल, स्कूल संचालक पर दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा पलटवार: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में खतरे की चेतावनी
IAS Transfer in UP: 38 आईएएस अफसरों का बड़ा फेरबदल, 8 जिलों में बदले डीएम, रिंकू सिंह राही की जालौन में तैनाती

Follow Us