Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IAS Transfer in UP: 38 आईएएस अफसरों का बड़ा फेरबदल, 8 जिलों में बदले डीएम, रिंकू सिंह राही की जालौन में तैनाती

IAS Transfer in UP: 38 आईएएस अफसरों का बड़ा फेरबदल, 8 जिलों में बदले डीएम, रिंकू सिंह राही की जालौन में तैनाती
उत्तर प्रदेश में 38 आईएएस अधिकारियों का तबादला विवादित रहे रिंकू सिंह राही पहुंचे जालौन: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए. आठ जिलों में नए डीएम तैनात किए गए हैं. तकनीकी इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह राही की वापसी के बाद उन्हें जालौन में संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है.

UP IAS Transfer Today: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक मशीनरी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. योगी सरकार ने रविवार देर रात 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर शासन और जिलों की कमान नए हाथों में सौंप दी. इस फेरबदल में 8 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं. खास बात यह रही कि इस्तीफा देकर चर्चा में आए रिंकू सिंह राही को भी वापस सिस्टम में शामिल कर अहम जिम्मेदारी दी गई है.

8 जिलों में बदले गए डीएम, कई अहम जिलों में नई तैनाती

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में देवरिया, जौनपुर, मऊ, महराजगंज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल और प्रतापगढ़ जैसे महत्वपूर्ण जिलों के जिलाधिकारियों को बदल दिया गया है. मधुसूदन हुल्गी को देवरिया का नया डीएम बनाया गया है, जबकि सैमुअल पाल एन को जौनपुर की जिम्मेदारी दी गई है.

आनंद वर्धन अब मऊ के डीएम होंगे और गौरव सिंह सोगरवाल को महराजगंज भेजा गया है. संतोष कुमार शर्मा को फिरोजाबाद और राजेंद्र पेंसिया को मुरादाबाद की कमान दी गई है. अंकित खंडेलवाल संभल और अभिषेक पांडेय को प्रतापगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है.

कई वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

सिर्फ जिलों में ही नहीं बल्कि शासन स्तर पर भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं. शिव सहाय अवस्थी को प्रतापगढ़ से हटाकर राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है. अनुज सिंह को मुरादाबाद से विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है. अभिनव गोयल को गोरखपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और अजय जैन को नगर आयुक्त गोरखपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. डा. अल्का वर्मा को वित्त विभाग में विशेष सचिव और रजिस्ट्रार चिट्स एंड सोसायटी बनाया गया है, जबकि निधि बंसल को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में निदेशक (प्रशासन) की जिम्मेदारी दी गई है.

Read More: UP News: यूपी में बिना फायर NOC नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन और व्यापार लाइसेंस, योगी सरकार का बड़ा फैसला, शासनादेश जारी

राजस्व, समाज कल्याण और अन्य विभागों में भी व्यापक फेरबदल

डा. दिनेश चंद्र को लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है, जबकि प्रवीण मिश्रा को समाज कल्याण विभाग और अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग में अहम जिम्मेदारी दी गई है. रमेश रंजन को राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त बनाया गया है. दिव्या मित्तल को राजस्व विभाग में विशेष सचिव और चंद्र शेखर को सिंचाई एवं जल संस्थान विभाग में भेजा गया है. नेहा जैन को केस्को का प्रबंध निदेशक बनाया गया है, जबकि समीर को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग में नई जिम्मेदारी मिली है.

Read More: यूपी में इस तारीख से मानसून देगा दस्तक: 30 जून से शुरू होगी झमाझम बारिश, भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत

महिला एवं सामाजिक विभागों में भी बदलाव

कभी फतेहपुर जिले की डीएम रहीं सी इंदुमती को महिला कल्याण विभाग का निदेशक और प्रबंध निदेशक महिला कल्याण निगम बनाया गया है. वहीं वंदना वर्मा को चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

राजेंद्र सिंह द्वितीय और प्रेम प्रकाश को राजस्व परिषद प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) बनाया गया है. अंकुर कौशिक को कानपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है. अवनीश सक्सेना को नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग में विशेष सचिव और हरिकेष चौरसिया को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का सचिव बनाया गया है.

रिंकू सिंह राही की वापसी ने खींचा ध्यान, जालौन में मिली नई जिम्मेदारी

इस पूरे फेरबदल में सबसे ज्यादा चर्चा रिंकू सिंह राही की रही. तकनीकी इस्तीफा देने के बाद उनका इस्तीफा वापस लिया गया और उन्हें फिर से प्रशासनिक सेवा में सक्रिय भूमिका दी गई है. उन्हें जालौन में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात किया गया है. इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जैसे प्रफुल्ल कुमार शर्मा को लखनऊ का मुख्य विकास अधिकारी, नेहा ब्याडवाल को हरदोई, आलोक प्रसाद को गाजीपुर और कुमार सौरभ को गाजियाबाद का सीडीओ बनाया गया है.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us