Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IAS Transfer In UP 2024: यूपी में आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर ! फतेहपुर के नए डीएम बने IAS Ravinder Singh

IAS Transfer In UP 2024: यूपी में आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर ! फतेहपुर के नए डीएम बने IAS Ravinder Singh
यूपी में 29 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर रविंद्र सिंह बनाए गए फतेहपुर के डीएम: Image Credit Original Source

IAS Transfer In UP

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में देर रात 29 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गए. फतेहपुर (Fatehpur) की डीएम रहीं IAS C Indumati को मुख्यालय भेज दिया गया है वहीं शामली (Shamli) के जिलाधिकारी रहे रविंद्र सिंह (IAS Ravinder Singh) को फतेहपुर का नया डीएम बनाया गया है.

IAS Transfer In UP Today 2024: यूपी में शुक्रवार देर रात 29 आईएएस अधिकारियों के स्थांतरण कर दिए गए. माना जा रहा है कि सूबे में होने वाले उप चुनाव को भी शासन ने ध्यान में रहते हुए ये अहम फैसला किया है.

IAS अधिकारियों की फेहरिस्त में कई जिलों के डीएम भी शामिल हैं. शामली के जिलाधिकारी रविंद्र सिंह (IAS Ravinder Singh) को फतेहपुर (Fatehpur DM) का नया डीएम बनाया गया है वहीं IAS C Indumati को विशेष सचिव चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग बनाते हुए मुख्यालय भेज दिया गया है.

डीएम सी इंदुमति ने जिले में एक साल से कम जिलाधिकारी के तौर पर अपना कार्यकाल निभाया. जानकारी के मुताबिक साल 2016 से 2017 के बीच वो जिले में बतौर सीडीओ के पद पर भी रह चुकी हैं. 

देर रात बदल गईं सूबे के 29 आईएएस अधिकारियों की कुर्सी 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) शासन ने देर रात 29 (IAS Transfer In UP) आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर इधर से उधर कर दिया वहीं कुछ को नई जिम्मेदारी दी गई है. प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र को वर्तमान पद के साथ राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

Read More: Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान

भानु चंद्र गोस्वामी (IAS Bhanu Chandra Goswami) को प्रभारी राहत आयुक्त और विशेष सचिव राजस्व की ज़िम्मेदारी दी गई है. डीएम मैनपुरी अविनाश कृष्ण सिंह (IAS Avinash Krishna Singh) को प्रभारी महानिदेशक प्राविधिक शिक्षा की ज़िम्मेदारी दी गई है. नवीन कुमार जीएस (IAS Navin Kumar) को सचिव सिंचाई बनाया गया है.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

विशाल भारद्वाज को डीएम कुशीनगर (Kushinagar), उमेश मिश्रा को डीएम मुजफ्फरनगर, नवनीत सिंह चहल को ज़िलाधिकारी आजमगढ़, आईएएस रविंद्र सिंह (IAS Ravinder Singh) को डीएम फतेहपुर, आईएएस रवींद्र कुमार मंदर को डीएम प्रयागराज, अरविंद मलप्पा बांगरी को डीएम आगरा, धर्मेंद्र प्रताप सिंह को डीएम शाहजहापुर बनाया गया है.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

साथ ही आईएएस दिनेश चंद्र (IAS Dinesh Chandra) को जौनपुर के डीएम पद की ज़िम्मेदारी दी गई है वहीं आईएएस अरविंद कुमार चौहान (IAS Arvindra kumar Chauhan) को डीएम शामली बनाया गया है. घनश्याम मीना डीएम हमीरपुर, राहुल पांडेय डीएम हाथरस, निधि गुप्ता वत्स डीएम अमरोहा, अंजनी कुमार सिंह को डीएन मैनपुरी, ऋषि राज को नगर आयुक्त फिरोजाबाद, संजीव कुमार मौर्य को नगर आयुक्त बरेली, सौरव गंगवार को नगर आयुक्त मेरठ, कृष्ण कुमार सिंह को मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या.

फतेहपुर की मूलरूप से रहने वाली जागृति अवस्थी (IAS Jagriti Awasthi) को मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र बनाया गया है वहीं हिमांशु गुप्ता को मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर बनाया गया है.  

आईएएस इंदुमती को विशेष सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास बनाया गया है. उमेश प्रताप सिंह विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, राजेश कुमार त्यागी को विशेष सचिव पंचायती राज, आशीष कुमार को विशेष सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, अमित पाल को उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण और मन्नान अख़्तर को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा निदेशक बनाया गया है.

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us