Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News Today: फतेहपुर के सर्राफा व्यापारी पुलिस की कार्यशैली से नाराज ! डीएम की चौखट पहुंच रखी अपनी मांगे

Fatehpur News Today: फतेहपुर के सर्राफा व्यापारी पुलिस की कार्यशैली से नाराज ! डीएम की चौखट पहुंच रखी अपनी मांगे
यूपी के फतेहपुर में पुलिस ने नाराज सर्राफा व्यवसाई डीएम C Indumati से मिलने पहुंचे: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में पुलिस की कार्यशैली से नाराज सर्राफा एसोशिएशन के पदाधिकारी अपनी कई सूत्री मांगों को लेकर डीएम सी इंदुमति (IAS C Indumati) की चौखट पर पहुंचे. आपराधिक गतिविधियों के चलते उन्होंने बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है.

Fatehpur News Today: यूपी के फतेहपुर में व्यापारियों और आम लोगों की सुरक्षा के चलते सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारी शुक्रवार को डीएम सी इंदुमति (IAS C Indumati) से मिलते हुए अपनी कई सूत्री मांगों को उनके सामने रखा.

बताया जा रहा है कि बीते दिनों चौक बाजार में दिनदहाड़े हुई 12 लाख की टप्पेबाजी से नाराज व्यापारी लगातार पुलिस से न्याय की मांग कर रहे हैं साथ ही सुरक्षा और अतिक्रमण की मांग पर भी अड़े हुए हैं लेकिन प्रशासनिक हीलाहवाली के चलते उन्हें निराशा ही हांथ लगी.

अंतिम चेतावनी के साथ डीएम से मिलने पहुंचे व्यापारी

फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर बीते 14 अगस्त को चौक बाजार में हुई दिनदहाड़े हुई लाखों की टप्पेबाजी के बाद सर्राफा एसोशिएशन पूरी तरह से लामबंद होता दिखाई दे रहा है.

पुलिस की उदासीनता और कई सूत्री मांगों के चलते एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप रस्तोगी उर्फ पप्पन ने पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ जिलाधिकारी सी इंदुमति (IAS C Indumati) से मुलाकात करते हुए व्यापारियों की सुरक्षा का जिक्र किया.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए पप्पन रस्तोगी कहते हैं कि सर्राफा व्यापारी भय के आतंक से जूझ रहा है काम करते हुए भी उन्हें डर लगा रहता है कि कहीं कोई अनहोनी ना हो जाए. पप्पन कहते हैं कि पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करते हुए अपनी बात को उनके सामने रखा लेकिन बाद में निराशा हांथ लगी.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

उन्होंने कहा कि डीएम ने समस्याओं को दूर करने की बात कही है अगर फिर भी हमारी मांगे नहीं मानी गईं तो प्रतिष्ठान बंद करते हुए अनिश्चित कालीन आंदोलन होगा.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

किन मांगों को लेकर आड़े हुए हैं सर्राफा व्यापारी 

फतेहपुर सर्राफा व्यवसाई अपनी जिन मांगों को लेकर लामबंद हुए हैं उसमें सबसे अहम मुद्दा है व्यापारियों की सुरक्षा. पप्पन रस्तोगी कहते हैं कि हमारी मांगे हैं कि पुलिस की गश्त व्यवस्था सुदृढ़ हो. बाजार के अंदर अवैध अतिक्रमण हटाया जाए.

सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं साथ ही पुराने कैमरों को फिर से चलन में लाया जाए. व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस आवंटित किए जाएं, यातायात के नियमों का पालन हो साथ ही व्यापारियों की सुरक्षा के लिए कार्यक्रम भी आयोजित हो.

अध्यक्ष पप्पन रस्तोगी कहते हैं कि व्यापारियों के साथ लगातार घटनाएं हो रही हैं अगस्त में भी हमारे साथी के साथ घटना हुई है लेकिन पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है. उन्होंने कहा कि ये पुलिस और प्रशासन को अंतिम चेतावनी है

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us