
IAS Dr Dinesh Chandra Singh : भारत चुनाव आयोग IAS डॉ. दिनेश चन्द्र सिंह को करेगा सम्मानित बहराइच डीएम के पद पर हैं तैनात
On
25 जनवरी मतदाता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य हेतु पूरे देश से चुनिंदा प्रशासनिक अफसरों को भारत का चुनाव आयोग सम्मानित करता है. उत्तर प्रदेश से बहराइच के डीएम डॉ. दिनेश चंद्र सिंह को सम्मान हेतु चुनाव आयोग ने चुना है.
IAS Dr Dinesh Chandra Singh : 25 जनवरी को मतदाता दिवस के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग देश भर से चुनिंदा प्रशासनिक अफसरों को सम्मानित करता है. जिसके क्रम में ‘बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2022’ के लिए यूपी के बहराइच में जिलाधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे आईएएस अफ़सर डॉ. दिनेश चंद्र सिंह को चुना गया है.
दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर सभागार, दिल्ली छावनी, दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. डॉ सिंह को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने की सूचना के बाद उन्हें अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्य लोगों व मीडिया कर्मियों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रकट की हैं.

"जिससे मिलती जीत सफल,
वह दांव अलग ही होते हैं.
लक्ष्यभेद को लगन लगी रहती है रातों दिन, मंजिल उन्हें मिला करती है वह पांव अलग ही होते हैं."
Tags:
Related Posts
Latest News
18 Sep 2026 23:21:15
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
