Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में अचानक भरभरा कर गिरा मकान ! एक की मौत चार घायल, ऐसे हुई घटाना

Fatehpur News: फतेहपुर में अचानक भरभरा कर गिरा मकान ! एक की मौत चार घायल, ऐसे हुई घटाना
फतेहपुर के गोझ गांव कच्चा मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत चार घायल (बीच में मृतक हीरालाल कुरील फाइल फोटो): Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के गोझ गांव में रविवार भोर पहर एक कच्चे मकान की छत अचानक गिर गई. इस हादसे में 55 वर्षीय हीरालाल कुरील की मौत हो गई, जबकि उनकी वृद्ध मां और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना ने परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ा दी.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में रविवार सुबह करीब 4 बजे ललौली थाना क्षेत्र के गोझ गांव में भोर के सन्नाटे को मातम में बदल दिया. हीरालाल कुरील अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे, तभी अचानक उनके कमरे की कच्ची छत ढह गई. मलबे में दबने से हीरालाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी मां सुखरानी देवी और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.

भोर के सन्नाटे में आई मौत की खबर

घटना उस समय हुई जब पूरा परिवार घर में सो रहा था. हीरालाल कुरील अपनी वृद्ध मां सुखरानी देवी (75 वर्ष), बेटियों रीना उर्फ चुनकी (25 वर्ष), मीना (23 वर्ष) और बेटे योगेंद्र (18 वर्ष) के साथ सो रहे थे. अचानक कमरे की कच्ची छत गिर जाने से सभी मलबे में दब गए.

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया

गांववालों की मदद से मलबे में दबे साभी लोगों को गंभीर हालत में गाजीपुर सीएचसी ले जाया गया. चिकित्सकों ने हीरालाल कुरील को मृत घोषित किया, जबकि बाकी चारों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है. जानकारी के मुताबिक हादसे के समय हीरालाल की पत्नी बिट्टन देवी और बेटी संजना मायके गई हुई थीं. उनके न होने के कारण वे हादसे से बच गईं. परिवार और गांव में इस हादसे को लेकर शोक और दहशत का माहौल है. 

सूचना पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम भेजा 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है. सीओ दुर्गेशदीप ने बताया कि पांच लोग घायल हुए थे जिन्हें तत्काल गाजीपुर सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने हीरालाल कुरील को मृत घोषित किया. घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और पोस्टमार्टम कार्रवाई चल रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us