Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में सिंचाई विभाग की लापरवाही से तीन गांव हुए जलमग्न ! सैकड़ों बीघा फसल हुई बर्बाद, घरों के अंदर घुसा पानी, ग्रामीणों ने सड़क की जाम

Fatehpur News: फतेहपुर में सिंचाई विभाग की लापरवाही से तीन गांव हुए जलमग्न ! सैकड़ों बीघा फसल हुई बर्बाद, घरों के अंदर घुसा पानी, ग्रामीणों ने सड़क की जाम
फतेहपुर के भिटौरा रोड के तीन गांव जलमग्न : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही से तीन गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए. पानी इतना भरा की भिटौरा रोड पूरी तरह से बंद हो गया. गुस्साए क्षेत्रीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में सिंचाई विभाग की ऐसी लापरवाही सामने आई है कि उसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है. तीन गांवों के घरों में पानी भर गया. सैकड़ों बीघे फसल बर्बाद हो गई. मामला हुसैनगंज थाना (Husainganj Thana) क्षेत्र के भिटौरा के पास का है.

बताया जा रहा है कि उन्नौर ग्राम पंचायत के मजरे डोलेपुर के पास से गई नहर के लगातार दो बार कटने से आस-पास क्षेत्र जलभराव की स्थित में आ गए हैं. गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर मुवाबजे की मांग की है.

भिटौरा क्षेत्र के तीन गांव हुए जलमग्न, किसानों के घर हुए क्षतिग्रस्त, फसल हुई बर्बाद 

फतेहपुर (Fatehpur) के हुसैनगंज थाना (Husainganj Thana) क्षेत्र के भिटौरा रोड स्थित उन्नौर ग्राम पंचायत के मजरे डोलेपुर के पास से गुजरी नहर एक बार नहीं दो बार कट गई. जानकारी के मुताबिक बीते 30 जुलाई को पश्चिम इलाहाबाद शाखा नहर कटी थी जिसकी सिंचाई विभाग से मरम्मत कराई गई थी लेकिन 31 जुलाई को बारिश और जल रिसाव के कारण साइफन जाम हो गया जिसकी वजह से नहर दोबारा कट गयी.

बताया जा रहा है कि नहर के पानी के चलते सहिमापुर, डोलेपुर, सलेमाबाद पूरी तरह से जलमग्न हो गया. किसानों की सैकड़ों बीघे फसल और घर बर्बाद हो गए. गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार को भिटौरा रोड जाम करते हुए विरोध प्रदर्शन किया.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

ग्राम प्रधान जमुना सिंह कहते हैं कि इसमें सिंचाई विभाग की घोर लापरवाही है. उन्होंने कहा कि नगर सफाई के दौरान पोकलैंड और जेसीबी मशीनों ने साइफन तोड़ दिया जिससे जल निकासी बंद हो गई और नहर कट गई. 

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

सिंचाई विभाग और राजस्व की टीम मौके पर पहुंची 

भिटौरा रोड जाम होने के बाद सिंचाई विभाग राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंची. भारी पुलिस फोर्स साथ पहुंचे एडीएम अवनीश त्रिपाठी को ग्रामीणों ने 9 सूत्री मांगों के साथ ज्ञापन सौंपते हुए न्याय की मांग की है.

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

ग्रामीणों की मुख्य मांगों में 20 हज़ार रुपए बीघे के हिसाब से किसानों को मुवाबजा दिया जाए साथ ही जो घर क्षतिग्रस्त हुए हैं उनके लिए आवास की व्यवस्था की जाए. एडीएम ने पत्र जारी करते हुए कहा कि क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य जारी है. इस घटना के लिए जांच समित गठित कर दी गई है. साथ ही ड्रोन के माध्यम से फसल और क्षतिग्रस्त मकानों की जांच की जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us