Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: बचपन में गुजरे मां-बाप ! जीजा ने पढ़ाया, बना लेखपाल, एक हादसे में चली गई जिंदगी 

Fatehpur News: बचपन में गुजरे मां-बाप ! जीजा ने पढ़ाया, बना लेखपाल, एक हादसे में चली गई जिंदगी 
फतेहपुर सड़क हादसे में लेखपाल की मौत (बाएं अमित उत्तम फाइल फोटो) दाएं विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, सहित अधिकारी: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में स्कूली वैन की टक्कर से बाइक सवार लेखपाल अमित उत्तम की मौत हो गई. घटना बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के तेंदुली गांव के पास की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है वहीं मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवा लेखपाल की मौत हो गई. घटना बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के तेंदुली गांव के पास हुई है. बताया जा रहा है कि लेखपाल अमित उत्तम फतेहपुर स्काउट गाइड से ट्रेनिंग खत्म करके वापस घर जा रहे थे तभी एक छात्रों से भरी स्कूली वैन से आमने-सामने की टक्कर हो गई.

जानकारी के मुताबिक दर्दनाक हादसे के चलते कुछ ही देर बाद लेखपाल ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने फरार आरोपी चालक और वैन को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

ट्रेनिंग से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

फतेहपुर (Fatehpur) के जहानाबाद थाना (Jahanabad Thana) क्षेत्र के नोनारा गांव निवासी 30 वर्षीय ट्रेनी लेखपाल अमित उत्तम फतेहपुर के स्काउट गाइड में ट्रेनिंग के बाद घर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 2 बजे बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही एक स्कूली ओमनी वैन से टकरा गई.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं अमित गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक स्कूली वैन का चालक बच्चों को छोड़कर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से अमित उत्तम को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी (CHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Read More: Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान

घर में सबसे छोटा था अमित, बचपन में ही गुजर गए माता-पिता

अमित उत्तम, बचपन से ही होनहार और मेहनती था. अपनी प्रतिभा के बल पर उसने पहले ही प्रयास में लेखपाल की परीक्षा पास की थी. जानकारी के मुताबिक बचपन में ही उसके माता-पिता का देहांत हो गया था. दो भाई प्रदीप, सुरेंद्र और तीन बहन सोनी, मोनी, रानी में अमित सबसे छोटा था.

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

बताया जा रहा है कि वह अपनी बहन सोनी के ससुराल बकेवर थाने के मंझिलेगांव में रहता था. उसके जीजा जयप्रकाश उत्तम ने ही उसको पढ़ाया था. उसकी वर्तमान में नियुक्त देवमई विकास खंड के घोरहा में हुई थी जिसके लिए उसकी ट्रेनिंग चल रही थी.

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही बिंदकी कोतवाली पुलिस सहित जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी और तहसीलदार अचलेश सिंह अस्पताल पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी.

परिजन बेहाल, साथी लेखपालों में भी शोक की लहर

अमित उत्तम की अचानक मौत से उसके परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है वहीं उनके साथी लेखपाल गहरे सदमे में हैं. ट्रेनी लेखपाल सौरभ कुमार सोनकर ने बताया कि फतेहपुर जिले की तीनों तहसीलों में लगभग एक सैकड़ा नए लेखपालों की ट्रेनिंग चल रही है.

अमित उत्तम की 6 महीने की ट्रेनिंग पूरी होने वाली थी, जिसके बाद 8 मार्च को उनकी बिंदकी तहसील में फील्ड ट्रेनिंग होनी थी. सौरभ कहते हैं कि जब उन्हें हादसे की खबर मिली, तो वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल अमित को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया. 

वैन चालक गिरफ्तार, दर्ज हुआ मुकदमा

बिंदकी कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद से स्कूली वैन चालक नरेंद्र पुत्र शिवराम ग्राम कोरईया मौके से फरार हो गया था. जिसे हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us