Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime In Hindi: फतेहपुर में पिता की मौत के बाद माँ का सहारा बनी नाबालिग बेटी ने छेड़छाड़ से तंग आकर खुद को लगाई आग

Fatehpur Crime In Hindi: फतेहपुर में पिता की मौत के बाद माँ का सहारा बनी नाबालिग बेटी ने छेड़छाड़ से तंग आकर खुद को लगाई आग
नाबालिग ने आग लगाकर दी जान, image credit original source

Fatehpur News In Hindi

यूपी (Up) के फतेहपुर (Fatehpur) में छेड़खानी (Molestation) का शिकार हुई एक किशोरी ने आखिरकार आत्महत्या (Suicide) कर ली वहीं इस घटना के लिए किशोरी की माँ ने गांव के रहने वाले चाचा-भतीजे पर आरोप लगाया गया है पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

नाबालिग किशोरी ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. हुसैनगंज थाना (Husainganj) क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने आग लगाकर जान दे दी. दरअसल 3 साल पहले किशोरी हाई स्कूल की पढ़ाई कंप्लीट करने के बाद घर पर ही रहकर अपनी मां का हाथ बटा रही थी हालांकि उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है.

इसलिए परिवार का पालन पोषण करने के लिए उसकी मां और भाई मेहनत मजदूरी करते थे गांव से कुछ दूरी पर ही उनका एक पुश्तैनी मकान भी था जहां पर उन्होंने कुछ मवेशी भी पाल रखे थे, जिनकी देखभाल करने के लिए रोजाना जाना होता था शनिवार की सुबह भी जब किशोरी की मां वहां पहुंची तो बेटी को भी आने को कहा था लेकिन वह नहीं पहुंची.

suicide_in_fatehpur_news
छेड़छाड़ से तंग आकर किया सुसाइड, image credit original source

गांव के रहने वाले चाचा-भतीजे करते थे छेड़छाड़

वही जब सारा काम खत्म कर किशोरी की मां घर वापस पहुंची तो घर का नजारा देख उसके होश उड़ गए. घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में किशोरी झुलसी हुई पाई गई. वही जब मां ने उससे पूछा तो उसने बताया कि अक्सर जब वह घर से कहीं पर भी आती जाती थी तो रास्ते में रिश्ते के चाचा व भतीजा उसके साथ छेड़खानी किया करते थे कई बार जब उसने इसका विरोध किया तो उन दोनों ने उसे जान से मारने तक की धमकी दे डाली.

बताया जा रहा है कि छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने कैरोसीन डालकर खुद को आग लगा ली आनन फानन में झुलसी हुई किशोरी को हॉस्पिटल लेकर जाया गया लेकिन अफसोस वह इतनी बुरी तरह से जल गई थी कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

Read More: Fatehpur News: सीएमओ दफ्तर में बवाल ! अस्पताल सील होने पर हॉस्पिटल संचालक और बाबू के बीच जमकर मारपीट

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. किशोरी की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी उनकी बेटी के साथ आरोपियों ने कई बार छेड़छाड़ की थी. शिकायत के बाद एएसपी विजय शंकर कहा कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है साथ ही आरोपी चाचा-भतीजे कुन्नू और पुत्तू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का भी मुकदमा दर्ज कर लिया है. फिलहाल आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

Latest News

Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई. पत्नी से...
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

Follow Us