Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में मुख्यमंत्री के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा ! एक साल पहले चोरी हुई थी बाइक

Fatehpur News: फतेहपुर में मुख्यमंत्री के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा ! एक साल पहले चोरी हुई थी बाइक
फतेहपुर के हुसैनगंज थाने में मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ बाइक चोरी का मुकदमा (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद मोटरसाइकिल (Bike) चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है. मामला हुसैनगंज थाना (Husainganj Thana) क्षेत्र के रामपुर का है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में पुलिस की कार्यशैली को दर्शाता एक ऐसा मामला सामने आया है जो आप सबको सोचने पर मजबूर कर देगा. यहां इंसान की हैसियत देखकर एफआईआर दर्ज की जाती है.

बताया जा रहा है कि एक मजदूर को अपनी मोटरसाइकिल (Bike) चोरी की शिकायत लेकर करीब एक साल तक थाने के चक्कर लगाने पड़े. अंत में मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज किया गया. घटना हुसैनगंज थाना (Husainganj Thana) क्षेत्र के ग्राम रामपुर मजरे महेवा की है. 

एक साल पहले बाजार से चोरी हुई थी मजदूर की बाइक 

फतेहपुर (Fatehpur) के हुसैनगंज थाना (Husainganj Thana) क्षेत्र के ग्राम रामपुर मजरे महेवा के रहने वाले सुनील पुत्र मथुरा पेशे से एक मजदूर है. बताया जा रहा है कि बीते 4 जनवरी 2024 को सुनील स्पेंडर मोटरसाइकिल (Bike) से सिहार बाजार सामान लेने गया था.

खरीदारी करने के दौरान उसने बाइक खड़ी कर दी थी. तहरीर के मुताबिक शाम करीब पांच बजे जब वह बाइक के पास गया तो वह गायब हो थी. सुनील घंटों अपनी गाड़ी की खोजबीन करता रहा लेकिन उसका कुछ भी बता नहीं चला. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

साल भर थाने के चक्कर लगाता रहा मजदूर, नहीं दर्ज हुई एफआईआर 

बीते चार जनवरी को बाइक चोरी होने के बाद सुनील देर रात अपने घर वापस लौट आया. दूसरे दिन जब शिकायती पत्र लेकर थाने पहुंचा तो उसकी बात अनसुनी करके पुलिस ने लौटा दिया.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

एफआईआर के अनुसार सुनील ने कई बार थाने के चक्कर लगाए और मुकदमा दर्ज करने की बात कही लेकिन मूकबधिर पुलिस हरबार उसे बैरंग लौटाती रही. अंत में उसे मुख्यमंत्री की शरण में जाना पड़ा. 

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

एक मजदूर का मुख्यमंत्री को भावुक पत्र

पीड़ित सुनील ने अपनी भावनाओं को कुरेदते हुए सूबे के मुख्यमंत्री को भावुक शिकायती पत्र भेजा..

"सुनील लिखते हैं कि प्रार्थी पेशे से एक गरीब मजदूर है उसने अपनी मेहनत और मजदूरी की कमाई से बाइक खरीदी थी. चोरी के बाद उसने थाने के कई चक्कर लगाए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उसका परिवार काफी परेशान है. अगर समय रहते प्रार्थी की मदद नहीं की गई तो अप्रिय घटना हो सकती है" 

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद बीते 30 नवंबर को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us