Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में इन्हें मिली कमान ! इतने वोटों का रहा अंतर

Fatehpur News: फतेहपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में इन्हें मिली कमान ! इतने वोटों का रहा अंतर
फतेहपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष बने गया प्रसाद दुबे, महामंत्री जितेंद्र सिंह गौतम: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

फतेहपुर में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गया प्रसाद दुबे ने 41 वोटों की बढ़त लेते हुए मणि प्रकाश दुबे को हरा दिया. इस चुनाव में 81 प्रत्याशी आमने-सामने रहे.

Fatehpur Bar Association Election: फतेहपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में आखिर कार गया प्रसाद दुबे ने अपनी जीत दर्ज कराते हुए मणि प्रकाश दुबे को 41 वोटों से हरा दिया.

शुक्रवार देर रात तक चली गहमागहमी के बीच दिन भर ऊहापोह की स्थिति बनी रही. मतगणना के दौरान कचहरी में वकीलों के साथ-साथ अन्य लोगों की भारी भीड़ देखी गई. अध्यक्ष बनने के बाद गया प्रसाद के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. 

वर्चस्व की जंग में गया बने अध्यक्ष, जितेंद्र बने महामंत्री 

फतेहपुर (Fatehpur) में डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन (Bar Association) के चुनाव में बीते 28 नवंबर को 81 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग हुई थी. शुक्रवार सुबह से शुरू हुई मतगणना रात दस बजे तक चलती रही.

बताया जा रहा है कि शुरुवाती रुझानों के दौरान मणि प्रकाश दुबे आगे रहे फिर कुछ अंतर से पीछे हो गए. जानकारी के मुताबिक कई बार दोनों प्रत्याशी बेहद कम अंतर पर भी नज़र आए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

लेकिन अंत में महज 41 वोटों के अंतर से मणि प्रकाश दुबे को हार का सामना करना पड़ा. वहीं महामंत्री पद के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह गौतम ने अपने करीबी प्रतिद्वंदी इंद्रजीत सिंह यादव को 18 वोटों से हरा कर कुर्सी पर कब्जा कर लिया. 

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

 किस प्रत्याशी को कितना मिला वोट 

बार एसोसिएशन के चुनाव चुनाव में मुख्य कार्यकारणी के प्रत्याशियों को कितना वोट मिला..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

    • अध्यक्ष- गया प्रसाद दुबे- 494 मत 
    • प्रतिद्वंद्वी - मणि प्रकाश दुबे - 453
    • महामंत्री- जितेंद्र सिंह गौतम - 436
    • प्रतिद्वंद्वी - इंद्रजीत सिंह यादव - 418
    • वरिष्ठ उपाध्यक्ष - वागीश कुमार श्रीवास्तव - 475 
    • प्रतिद्विंदी - मेवालाल यादव - 322
    • उपाध्यक्ष दो प्रत्याशी - रश्मि रस्तोगी, अनुज कुमार विश्वकर्मा 

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अखिलेंद्र प्रताप सिंह व ज्ञानेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव प्रशासन बने रजत कुमार सैनी वहीं संयुक्त सचिव प्रकाशन देव प्रकाश उमराव. संयुक्त सचिव पुस्तकालय रचदीपा श्रीवास्तव तो कोषाध्यक्ष बने रायजदा अभिषेक राज

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us