Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में बदमाशों का एनकाउंटर ! लूटी गई स्विफ्ट के साथ तीन शातिर गिरफ्तार, दो घायल

फतेहपुर में पुलिस एनकाउंटर के बाद पकड़े गए शातिर बदमाश: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे तीन बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया. दो को गोली लगी, एक को दौड़ाकर पकड़ा गया. इनके कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट कार, ब्रेजा गाड़ी, तमंचे और नकद बरामद हुए.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. बीते सप्ताह प्रयागराज से फतेहपुर आए टैक्सी चालक से लूट कर फरार हुए तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया है. इस दौरान दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि तीसरे को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा.

पकड़े गए तीनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और कानपुर (Kanpur) व उन्नाव (Unnao) जिलों के निवासी हैं. पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट कार, घटना में प्रयुक्त ब्रेजा गाड़ी, दो अवैध तमंचे, कारतूस और नकद रुपये बरामद किए हैं.

लूट की वारदात के बाद से फरार थे आरोपी

प्रयागराज (Prayagraj) के हंडिया थाना क्षेत्र के आशेपुर सैदाबाद निवासी कार चालक विकास कुमार ने 4 मई की रात करीब 10:45 बजे लूट की घटना का शिकार होने के बाद थरियांव थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

विकास स्विफ्ट कार से सवारी लेकर प्रयागराज से फतेहपुर आया था और वापसी के दौरान प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर स्थित बड़ौदा स्वरोजगार संस्थान के सामने उसे एक ब्रेजा कार ने ओवरटेक कर रोक लिया.

Read More: Fatehpur School News: भीषण ठंड और घने कोहरे के चलते बदला स्कूलों का समय, डीएम के आदेश लागू

कार में सवार तीन बदमाशों ने उसे नीचे उतारकर उसकी स्विफ्ट कार लूट ली और फरार हो गए. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनूप कुमार सिंह ने चार पुलिस टीमों को बदमाशों की तलाश में लगाया था.

Read More: Uttar Pradesh News: यूपी में 67 आईएएस अफसरों का प्रमोशन, नए साल में हो सकते हैं कई बड़े बदलाव

महुआ के बाग में कार बेचने पहुंचे थे बदमाश

पुलिस को शनिवार रात गुप्त सूचना मिली कि लूटी गई कार को सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नौबस्ता पुल से एक किलोमीटर पहले स्थित एक महुआ के बाग में बेचने की कोशिश की जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर ली.

Read More: Fatehpur News: मंडल स्तरीय युवा उत्सव में फतेहपुर की बेटी अक्षिता शुक्ला ने रचा इतिहास, कहानी लेखन में प्रथम स्थान

खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गए जबकि तीसरे को दौड़ाकर दबोच लिया गया. घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में कार उन्नाव (Unnao) से बरामद हुई है.

पकड़े गए बदमाशों की पहचान, कानपुर और उन्नाव से हैं

पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह (IPS Anoop Kumar Singh) ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में दो की पहचान कानपुर के करन सिंह उर्फ पिंटू (निवासी संदीप नगर) और कृष्णा गुप्ता (निवासी चिस्ती नगर, थाना चकेरी) के रूप में हुई है.

वहीं तीसरा आरोपी मनजीत, उन्नाव जिले के अमगेन थाना क्षेत्र के भौली गांव का निवासी है. ये सभी पहले से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं और लूट जैसी घटनाओं से अवैध रूप से धन कमाने की कोशिश कर रहे थे.

बदमाशों को एनकाउंटर के बाद भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट कार, ब्रेजा वाहन, दो तमंचे, कई कारतूस और 1300 रुपये नकद बरामद किए हैं. इन बदमाशों ने लूट के बाद वाहन को बेचने की योजना बनाई थी, लेकिन समय रहते पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

11 May 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में बदमाशों का एनकाउंटर ! लूटी गई स्विफ्ट के साथ तीन शातिर गिरफ्तार, दो घायल

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. बीते सप्ताह प्रयागराज से फतेहपुर आए टैक्सी चालक से लूट कर फरार हुए तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया है. इस दौरान दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि तीसरे को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा.

पकड़े गए तीनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और कानपुर (Kanpur) व उन्नाव (Unnao) जिलों के निवासी हैं. पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट कार, घटना में प्रयुक्त ब्रेजा गाड़ी, दो अवैध तमंचे, कारतूस और नकद रुपये बरामद किए हैं.

लूट की वारदात के बाद से फरार थे आरोपी

प्रयागराज (Prayagraj) के हंडिया थाना क्षेत्र के आशेपुर सैदाबाद निवासी कार चालक विकास कुमार ने 4 मई की रात करीब 10:45 बजे लूट की घटना का शिकार होने के बाद थरियांव थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

विकास स्विफ्ट कार से सवारी लेकर प्रयागराज से फतेहपुर आया था और वापसी के दौरान प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर स्थित बड़ौदा स्वरोजगार संस्थान के सामने उसे एक ब्रेजा कार ने ओवरटेक कर रोक लिया.

कार में सवार तीन बदमाशों ने उसे नीचे उतारकर उसकी स्विफ्ट कार लूट ली और फरार हो गए. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनूप कुमार सिंह ने चार पुलिस टीमों को बदमाशों की तलाश में लगाया था.

महुआ के बाग में कार बेचने पहुंचे थे बदमाश

पुलिस को शनिवार रात गुप्त सूचना मिली कि लूटी गई कार को सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नौबस्ता पुल से एक किलोमीटर पहले स्थित एक महुआ के बाग में बेचने की कोशिश की जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर ली.

खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गए जबकि तीसरे को दौड़ाकर दबोच लिया गया. घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में कार उन्नाव (Unnao) से बरामद हुई है.

पकड़े गए बदमाशों की पहचान, कानपुर और उन्नाव से हैं

पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह (IPS Anoop Kumar Singh) ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में दो की पहचान कानपुर के करन सिंह उर्फ पिंटू (निवासी संदीप नगर) और कृष्णा गुप्ता (निवासी चिस्ती नगर, थाना चकेरी) के रूप में हुई है.

वहीं तीसरा आरोपी मनजीत, उन्नाव जिले के अमगेन थाना क्षेत्र के भौली गांव का निवासी है. ये सभी पहले से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं और लूट जैसी घटनाओं से अवैध रूप से धन कमाने की कोशिश कर रहे थे.

बदमाशों को एनकाउंटर के बाद भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट कार, ब्रेजा वाहन, दो तमंचे, कई कारतूस और 1300 रुपये नकद बरामद किए हैं. इन बदमाशों ने लूट के बाद वाहन को बेचने की योजना बनाई थी, लेकिन समय रहते पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Latest News

यूपी में जमीन रजिस्ट्री के नियम सख्त, अब असली मालिक ही बेच सकेगा संपत्ति, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी यूपी में जमीन रजिस्ट्री के नियम सख्त, अब असली मालिक ही बेच सकेगा संपत्ति, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
उत्तर प्रदेश में जमीन और संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री पर रोक लगाने के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया...
फतेहपुर में शादी से पहले गायब हुआ दूल्हा, दहलीज पर बैठी दुल्हन देखती रही रास्ता, एक फोन कॉल ने तोड़ दिया सपना
आज का राशिफल 11 मार्च 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहता है आपका राशिफल, जानिए किसे मिलेगा सौभाग्य
Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका क्षेत्र में विकास की मांग ! सड़क से लेकर पार्क तक, जाने क्या है इस प्रस्ताव में
UP Weather News: यूपी में कुदरत का करिश्मा ! मार्च बना दिसंबर, कई जिलों में छाया भयंकर कोहरा
Kal Ka Rashifal: किस राशि के जातक की बदलेगी किस्मत, इनको हो सकती है बड़ी परेशानी
UP News: ओवरलोडिंग पर आईजी की सख्ती, फतेहपुर-बांदा की 18 चर्चित फर्में रडार पर, सूची में पूर्व विधायक भी शामिल

Follow Us