Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: उधारी मांगने पर टूटी लाठियां ! फतेहपुर में बेटे को पीटा, मां की नौकरी पर भी लटक गई तलवार

Fatehpur News: उधारी मांगने पर टूटी लाठियां ! फतेहपुर में बेटे को पीटा, मां की नौकरी पर भी लटक गई तलवार
फतेहपुर में उधार के पैसे मांगने पर मारपीट (प्रतीकात्मक): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में उधार के 10 हजार रुपये मांगना युवक को महंगा पड़ गया. पैसे मांगने पर युवक से लाठी-डंडों से मारपीट की गई और उसकी मां को नौकरी से हटवाने की धमकी दी गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Fatehpur News: पैसे लौटाने की बात करना गुनाह कब से हो गया? यूपी के फतेहपुर जिले में इस सवाल ने एक परिवार की नींद छीन ली है. महज 10 हजार रुपये की उधारी लौटाने की बात कहने पर युवक के साथ मारपीट की गई और उसकी मां को नौकरी से हटवाने की धमकी भी दे डाली गई. आरोपी ने मां-बेटे दोनों को दोबारा क्षेत्र में दिखाई देने पर जान से मारने तक की धमकी दे दी. घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

स्कूल से लौटते समय युवक पर हुआ हमला

घटना कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर गांव निवासी कमल पांडेय के साथ शनिवार सुबह हुई. बताया जा रहा है कि कमल अपनी मां इंदु मिश्रा को बाइक से रेवाड़ी स्थित स्वर्गीय हरबंस सिंह इंटर कॉलेज छोड़ने गया था, जहां उनकी मां शिक्षिका हैं.

लौटते वक्त रेवाड़ी नहर के पास उसकी मुलाकात उपेंद्र अग्निहोत्री नामक युवक से हुई. उपेंद्र वही शख्स है जिसने 23 अप्रैल को इंदु मिश्रा से 10 हजार रुपये उधार लिए थे.

कमल ने जब शालीनता से उपेंद्र को वादे के मुताबिक पैसे लौटाने की बात कही, तो मामला अचानक बिगड़ गया. उपेंद्र आगबबूला हो गया और कमल के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी.

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

लाठी-डंडों से पीटकर दी धमकी: मां को नौकरी नहीं करने दूंगा

कमल ने जब विरोध किया, तो उपेंद्र ने लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की. मारपीट के दौरान उपेंद्र ने धमकाते हुए कहा तेरी मां को अब इंटर कॉलेज में नौकरी नहीं करने दूंगा. अगर दोबारा तुम या तुम्हारी मां इस तरफ नजर आए, तो तुम दोनों की लाश भी नहीं मिलेगी. इस धमकी से युवक और उसका परिवार बुरी तरह सहम गया है.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

पुलिस ने लिया संज्ञान, आरोपी पर केस दर्ज

कमल पांडेय ने घटना की शिकायत की कल्यानपुर थाने में की है. थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी उपेंद्र अग्निहोत्री के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us