Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Post Office Scheme: हर महीने गारंटीड इनकम चाहिए? पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश, होगी मोटी कमाई

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम योजना (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Post Office Scheme

अगर आप चाहते हैं कि एक बार निवेश करें और हर महीने आपके खाते में निश्चित राशि आती रहे, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है. मौजूदा बाजार की अस्थिरता के बीच यह स्कीम सुरक्षित, स्थिर और गारंटीड रिटर्न देने वाली योजना मानी जाती है.

Post Office Monthly Income Scheme: बढ़ती महंगाई और शेयर बाजार की अनिश्चितताओं के बीच अगर आप किसी ऐसे विकल्प की तलाश में हैं जहां निवेश पर हर महीने तय आमदनी मिले, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आती है. एकमुश्त निवेश करने पर इस योजना में हर महीने ब्याज के रूप में निश्चित रकम मिलती है, जो खासकर रिटायर्ड या सीनियर सिटीजन के लिए पेंशन जैसा काम करती है.

क्या है पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम? जानिए पूरी योजना

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम एक ऐसी बचत योजना है, जिसमें निवेशक एक बार एकमुश्त राशि जमा करता है और फिर 5 सालों तक उसे हर महीने ब्याज के रूप में तय इनकम मिलती है.

वर्तमान में इस स्कीम पर 7.4% की सालाना ब्याज दर मिल रही है, जिसे हर महीने भुगतान किया जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पूंजी पूरी तरह सुरक्षित रहती है और मुनाफा तय होता है. न कोई बाजार रिस्क, न कोई उतार-चढ़ाव.

कितना कर सकते हैं निवेश? जानिए सिंगल और ज्वाइंट अकाउंट

इस योजना में निवेश की न्यूनतम राशि 1000 रुपये है और निवेश 1000 के मल्टीपल में ही किया जा सकता है. सिंगल अकाउंट के तहत कोई भी व्यक्ति अधिकतम 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकता है.

Read More: काम की खबर ! साइबर फ्रॉड के शिकार लोगों को राहत, RBI देगा आपको हर्जाना, जानिए क्या है पूरा नियम

वहीं ज्वाइंट अकाउंट में तीन लोग मिलकर अधिकतम 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. यह व्यवस्था उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो परिवार के साथ मिलकर सुरक्षित इनकम का प्लान बना रहे हैं.

Read More: सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव: मिडल ईस्ट तनाव का कितना असर ! क्या फिर बढ़ेंगे गोल्ड-सिल्वर के दाम?

हर महीने कितना मिलेगा पैसा? ये है पूरा कैलकुलेशन

अगर कोई व्यक्ति इस योजना में सिंगल अकाउंट खोलकर अधिकतम 9 लाख रुपये निवेश करता है तो उसे हर महीने 5,550 रुपये की तय इनकम मिलेगी. वहीं अगर दो या तीन लोग मिलकर ज्वाइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो उन्हें हर महीने 9,250 रुपये की निश्चित आय मिलेगी. यह राशि हर महीने निवेशक के खाते में जमा की जाती है. इस तरह यह स्कीम पेंशन जैसी स्थायी आमदनी देती है.

Read More: Pan Card New Rules: 1 अप्रैल से इन लोगों का बंद हो जाएगा पैन कार्ड, जल्द करें ये काम

5 साल की अवधि, समय पूर्व निकासी की भी सुविधा

इस योजना की लॉक-इन अवधि 5 वर्ष की होती है. यानी एक बार निवेश करने के बाद 5 साल तक आपका पैसा योजना में रहेगा और आप हर महीने ब्याज पाते रहेंगे.

हालांकि जरूरत पड़ने पर आप 1 साल के बाद आंशिक निकासी कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ पेनल्टी लगती है. 5 साल पूरे होने के बाद आप फिर से इस योजना में निवेश कर सकते हैं.

Post Office स्कीम रिटायर्ड लोगों और सीनियर सिटीजन के लिए परफेक्ट?

पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम खासकर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो बिना जोखिम के तय और नियमित इनकम चाहते हैं. रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी, बुजुर्ग नागरिक या वे लोग जो निवेश में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए यह योजना एक आदर्श विकल्प है.

सरकार द्वारा समर्थित होने के कारण यह पूरी तरह सुरक्षित है और पोस्ट ऑफिस की पहुंच देश के कोने-कोने में है, जिससे निवेशकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होती.

27 Jun 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Post Office Scheme: हर महीने गारंटीड इनकम चाहिए? पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश, होगी मोटी कमाई

Post Office Scheme

Post Office Monthly Income Scheme: बढ़ती महंगाई और शेयर बाजार की अनिश्चितताओं के बीच अगर आप किसी ऐसे विकल्प की तलाश में हैं जहां निवेश पर हर महीने तय आमदनी मिले, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आती है. एकमुश्त निवेश करने पर इस योजना में हर महीने ब्याज के रूप में निश्चित रकम मिलती है, जो खासकर रिटायर्ड या सीनियर सिटीजन के लिए पेंशन जैसा काम करती है.

क्या है पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम? जानिए पूरी योजना

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम एक ऐसी बचत योजना है, जिसमें निवेशक एक बार एकमुश्त राशि जमा करता है और फिर 5 सालों तक उसे हर महीने ब्याज के रूप में तय इनकम मिलती है.

वर्तमान में इस स्कीम पर 7.4% की सालाना ब्याज दर मिल रही है, जिसे हर महीने भुगतान किया जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पूंजी पूरी तरह सुरक्षित रहती है और मुनाफा तय होता है. न कोई बाजार रिस्क, न कोई उतार-चढ़ाव.

कितना कर सकते हैं निवेश? जानिए सिंगल और ज्वाइंट अकाउंट

इस योजना में निवेश की न्यूनतम राशि 1000 रुपये है और निवेश 1000 के मल्टीपल में ही किया जा सकता है. सिंगल अकाउंट के तहत कोई भी व्यक्ति अधिकतम 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकता है.

वहीं ज्वाइंट अकाउंट में तीन लोग मिलकर अधिकतम 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. यह व्यवस्था उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो परिवार के साथ मिलकर सुरक्षित इनकम का प्लान बना रहे हैं.

हर महीने कितना मिलेगा पैसा? ये है पूरा कैलकुलेशन

अगर कोई व्यक्ति इस योजना में सिंगल अकाउंट खोलकर अधिकतम 9 लाख रुपये निवेश करता है तो उसे हर महीने 5,550 रुपये की तय इनकम मिलेगी. वहीं अगर दो या तीन लोग मिलकर ज्वाइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो उन्हें हर महीने 9,250 रुपये की निश्चित आय मिलेगी. यह राशि हर महीने निवेशक के खाते में जमा की जाती है. इस तरह यह स्कीम पेंशन जैसी स्थायी आमदनी देती है.

5 साल की अवधि, समय पूर्व निकासी की भी सुविधा

इस योजना की लॉक-इन अवधि 5 वर्ष की होती है. यानी एक बार निवेश करने के बाद 5 साल तक आपका पैसा योजना में रहेगा और आप हर महीने ब्याज पाते रहेंगे.

हालांकि जरूरत पड़ने पर आप 1 साल के बाद आंशिक निकासी कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ पेनल्टी लगती है. 5 साल पूरे होने के बाद आप फिर से इस योजना में निवेश कर सकते हैं.

Post Office स्कीम रिटायर्ड लोगों और सीनियर सिटीजन के लिए परफेक्ट?

पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम खासकर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो बिना जोखिम के तय और नियमित इनकम चाहते हैं. रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी, बुजुर्ग नागरिक या वे लोग जो निवेश में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए यह योजना एक आदर्श विकल्प है.

सरकार द्वारा समर्थित होने के कारण यह पूरी तरह सुरक्षित है और पोस्ट ऑफिस की पहुंच देश के कोने-कोने में है, जिससे निवेशकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होती.

Latest News

Fatehpur News: शादी के 10 दिन बाद उजड़ गया शिवम का घर, डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर Fatehpur News: शादी के 10 दिन बाद उजड़ गया शिवम का घर, डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर
फतेहपुर के असोथर क्षेत्र में यमुना पुल पर भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक...
Aaj Ka Rashifal: बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ संयोग, इन राशियों के जातक भूल से ना करें गलती, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर कांड में फरार बबलू सिंगरौर पर एक लाख का इनाम ! बुलडोजर ने तोड़ दी हेकड़ी, सात टीमें दे रहीं दबिश
Etawah Punarjanm ki kahani: पुनर्जन्म की इस हैरान कर देने वाली कहानी सुन हो जाएंगे रोंगटे खड़े ! अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इस सच्ची घटना पर लगाई थी मुहर
Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026: शनिवार के दिन कैसे रहेंगे आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल में क्या कहते हैं सितारे
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की तहरीर पर सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us