Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में नलकूप पर सो रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ! पास में पड़ीं थीं बोतले, शरीर नीला था

Fatehpur News: फतेहपुर में नलकूप पर सो रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ! पास में पड़ीं थीं बोतले, शरीर नीला था
फतेहपुर के बिंदकी क्षेत्र में किसान की मौत (CO Bindki Sunil Dwivedi) : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के हूसेपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में किसान का शव मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कर्रवाई में जुट गई है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में बीती रात नलकूप में सोने गए किसान का बुधवार संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से ग्रामीणों हड़कंप मच गया. घटना बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के हूसेपुर गांव की है.

बताया जा रहा है कि 56 वर्षीय किसान सूर्यभान सिंह (Surya Bhan Singh) देर रात अपने घर से खेतों में बने नलकूप में सोने के लिए गया था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की बात कही गई है.

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

फतेहपुर (Fatehpur) के बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के हूसेपुर में बीती रात किसान सूर्यभान सिंह (56) उर्फ मुन्ना सिंह साइकल से अपने घर से खेतों में बने नलकूप में सोने के लिए गए थे. बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव खेतों के पास मिला. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई.

परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. ग्राम प्रधान की सूचना पर कोतवाली पुलिस सहित सीओ सुनील दुबे मौके पर पहुंचे. सीओ ने जानकारी देते हुए कहा कि मृतक रात को घर से सोने के लिए अपने खेतों में आया था सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव मिला है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. मौके पर सभी टीमें जांच कर रही हैं. तहरीर के बाद ही आवश्य विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

आस पास फैली थीं शराब की बोतले, शरीर नीला था

किसान सूर्यभान के आस पास शराब की कई बोतले पड़ी हुई मिली हैं. परिजनों के मुताबिक मृतक मुन्ना सिंह का शरीर नीला पड़ चुका था. वहीं कुछ लोग इसे हत्या के नजरिए से भी देख रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया शराब पीने और गर्मी की वजह से मौत हो सकती है लेकिन बिना पोस्टमार्टम के कुछ भी कहना मुनासिब है. जानकारी के मुताबिक पुलिस कई पहलुओं से पूरे मामले की जांच कर रही हैं.

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us