Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Dog Lover News: यूपी के फतेहपुर में फीमेल डॉग के बच्चों की छठी ! डीजे की धुन में धोड़े का गजब डांस

UP Dog Lover News: यूपी के फतेहपुर में फीमेल डॉग के बच्चों की छठी ! डीजे की धुन में धोड़े का गजब डांस
यूपी के फतेहपुर में फीमेल डॉग के बच्चों की मनाई गई छठी (बाएं आल्हा बाबा कार्यक्रम करते हुए) दाएं घोड़े की प्रतीकात्मक फोटो: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक डॉग लवर्स (Dog Lovers) ने फीमेल डॉगी के बच्चों होने पर धूमधाम से छठी मनाई. अनोखा मामला धाता थाना (Dhata Thana) के अजरौली पल्लावां का है.

Fatehpur Dog Love News: यूपी के फतेहपुर में एक पशु प्रेमी ने अपनी पालतू फीमेल डॉग के पहली बार बच्चे होने पर छठी का प्रोग्राम करवाया. छठी ऐसी वैसी नहीं बल्कि सैकड़ों लोगों को आमंत्रित करके पूरा कार्यक्रम किया गया और बकायदा कई तरह के व्यंजन भी बनवाए गए.

अनोखा मामला धाता थाना (Dhata Thana) क्षेत्र के पल्लावां गांव का है. पशुओं के प्रति इतना प्रेम देखकर आस-पास के लोग आत्ममुग्ध हो गए. बताया जा रहा है कि इसकी चर्चा कई जिलों में हो रही है. 

फीमेल डॉग के छठी में डीजे की धुन पर नाचा घोड़ा 

फतेहपुर (Fatehpur) के धाता थाना (Dhata Thana) क्षेत्र के पल्लावां गांव निवासी आल्हा बाबा एक किसान हैं. उन्हें पशु प्रेमी भी कहा जाता है. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने घर में एक फीमेल डॉग जिसका नाम पपी है पाल रखी है.

पपी भी अपने मालिक के साथ ऐसा घुल मिल गई है कि आल्हा बाबा के साथ खाती पीती है और सोती है. फीमेल डॉग के गर्भावस्था के दौरान भी पशु प्रेमी ने उसका खूब ध्यान रखा. हाल ही में पपी ने तीन डॉग्स को जन्म दिया जिसको लेकर किसान ने छठी प्रोग्राम करने की योजना बनाई और रविवार को कार्यक्रम का विधवत आयोजन किया गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

जानकारी के अनुसार छठी के दिन डीजे के साथ ही घोड़े का भी इंतजाम किया गया. लोगों ने बताया कि डीजे की धुन में धोड़े ने ऐसा डांस किया कि सभी ने खूब ठहाके लगाए. 

Read More: Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

एक लाख से ज्यादा खर्च, बने कई व्यंजन 

डॉग लवर्स आल्हा बाबा ने पूरे धूमधाम से छठी का प्रोग्राम रखा. फीमेल डॉग और उनके बच्चों को नए कपड़े पहनाए गए साथ ही पंजों में दुल्हन की तरह माहवर भी लगाया गया.

Read More: Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा

घर के बाहर टेंट लगवाकर हलवाइयों से कई तरह के व्यंजन बनवाए गए. बताया जा रहा है कि करीब तीन सौ लोग इस छठी कार्यक्रम में आए और खाने का लुफ्त उठाते हुए बेबी डॉग्स को गिफ्ट भी दिए. 

कई जनपदों में हो रही इस पशु प्रेमी की चर्चा

पशु प्रेमी आल्हा बाबा के इस प्रेम को लेकर लोगों ने खूब सराहना की है. फतेहपुर सहित आस-पास के जनपदों में जब ये ख़बर पहुंची तो लोग मंत्रमुग्ध हो गए.

लोगों ने कहा कि प्रेम एक ऐसी भाषा जिसे इंसान तो क्या जानवर भी खूब समझते हैं. प्रेम बांटने से बढ़ता है. जहां लोगों के बीच लगातार विद्वेष की भावना घर कर रही है वहीं पशुओं से इतना प्रेम लोगों को एक बड़ी सीख दे रही है.

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us