Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में शादी से पहले दुल्हन ने किया इनकार ! दोनों पक्षों में मचा हड़कंप

Fatehpur News: फतेहपुर में शादी से पहले दुल्हन ने किया इनकार ! दोनों पक्षों में मचा हड़कंप
फतेहपुर में शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन ने किया इनकार : प्रतीकात्मक फोटो : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में शादी के चंद घंटे पहले दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया. मामला औंग थाना क्षेत्र के रहसूपुर स्थित एक गेस्ट हाउस का है. जानकारी के मुताबिक वर और कन्या के पक्ष के लोगों ने युवती को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी

फतेहपुर में शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन ने शादी से किया इनकार 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में शादी से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है जहां शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन के इनकार से चारो ओर हड़कंप मच गया मना. जानकारी के मुताबिक बुधवार को औंग थाना क्षेत्र के रहसूपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में वर और कन्या पक्ष के लोग शादी की तैयारी कर रहे थे तभी अचानक युवती के मना करने पर अफरा तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि वर और कन्या पक्ष के लोगों ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन लड़की नहीं मानी

कानपुर के घाटमपुर से आए थे कन्या पक्ष के लोग

कानपुर (Kanpur) के घाटमपुर (Ghatampur) क्षेत्र के रहने वाले कन्या पक्ष के लोगों ने फतेहपुर के औंग क्षेत्र में अपनी बेटी की शादी तय की थी. दोनों पक्षों ने आपसी बातचीत करते हुए औंग के रहसूपुर में एक गेस्ट हाउस बुक किया और शादी की तैयारी में जुट गए. बुधवार को शादी होनी थी तो मंगलवार को ही कन्या पक्ष के लोग गेस्ट हाउस पहुंच गए और शादी का कामकाज देखने लगे.

fatehpur_news_aung_bride_refused_marriage
फतेहपुर दुल्हन का इंकार : प्रतीकात्मक फोटो : Image Credit Original Source

दोपहर करीब 2 बजे जब वर पक्ष निकासी की तैयारियों में जुटा था उसी समय दुल्हन ने शादी से मना कर दिया. जानकारी होने पर दोनों पक्षों में सनसनी फैल गई. शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन का इनकार दोनों पक्षों के गले नहीं उतर रहा था. बताया जा रहा है कि लड़की के घर वाले और लड़के पक्ष के लोगों ने युवती को बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं मानी.

औंग में हो रही थी दूल्हा दुल्हन की दूसरी शादी

फतेहपुर के औंग क्षेत्र में वर और कन्या की ये दूसरी शादी थी लड़की के पहले पति की मृत्यु हो गई थी और युवक की पहली पत्नी रही. लड़की के परिजन ने उसका रिश्ता फतेहपुर में तय कर दिया था. बताया जा रहा है कि कन्या पक्ष के लोग अपने क्षेत्र में अपनी बेटी की शादी नहीं करना चाह रहे थे इसी वजह से वो फतेहपुर आए थे.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

शादी से पहले युवती का इनकार लोगों के गले नहीं उतर रहा था काफी देर तक उससे कारण पूछा गया लेकिन उसने कुछ भी बताना मुनासिब नहीं समझा. जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों ने आपसी समझौते से इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया. मैरिज हॉल संचालक जितेंद्र सिंह बताते हैं कि 1 लाख 10 हज़ार में गेस्ट हाउस की बुकिंग हुई थी लड़की के परिजनों ने 80 हज़ार देकर शादी को कैंसिल करते हुए घाटमपुर लौट गए

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us