Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में एक ही रात में दो ह'त्याओं से दहला जनपद ! युवक को उतारा मौ'त के घाट, बेटे ने मां को बां'के से का'ट डाला

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में एक ही रात में दो ह'त्याओं से दहला जनपद ! युवक को उतारा मौ'त के घाट, बेटे ने मां को बां'के से का'ट डाला
फतेहपुर में एक ही रात में दो हत्याएं : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur Murder News: यूपी के फतेहपुर में एक ही रात में दो हत्याओं से जिले में सनसनी फैल गई. रमवां में केयर टेकर की हत्या और शहर के तुराब अली का पुरवा में एक बेटे ने अपनी मां को बांके से काट डाला. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में एक ही रात में हुईं दो हत्याएं जिले में सनसनी
  • फतेहपुर के रमवां में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या तो तुराब अली के पुरवा में मां को उतारा मौत के घाट
  • फतेहपुर में ध्वस्त कानून व्यवस्था पर लोगों ने उठाए सवाल

Fatehpur Son Killed Mother And Ramva Murder: यूपी के फतेहपुर में एक रात में डबल मर्डर से जनपद थर्रा उठा. ऐसा लग रहा है कि सिंह के उदय होने के बाद शंकर भी कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने में नाकाम साबित हो रहे हैं. पहला मामला राधानगर थाना क्षेत्र के रमवां गांव का है जहां पिता पुत्र ने मिलकर धारदार हथियार से युवक की हत्या कर दी वहीं सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराब अली के पुरवा में एक नसेड़ी बेटे ने अपनी ही मां को बांके से काट डाला और पिता को मरणासन्न कर दिया. दोनों घटनाओं में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्रेम प्रसंग के चलते युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर निवासी नीतेंद्र पासवान (25) राधानगर थाना क्षेत्र के रमवां गांव में अपने मामा भईयालाल के यहां रहता था और पास के विमला देवी इंटर कॉलेज में केयर टेकर का काम करता था. नीतेंद्र का गांव की रिश्तेदार की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

बताया जा रहा है कि रविवार को युवक अपनी प्रेमिका को मोबाइल देने गया था तभी घर वालों ने ऐसा करते हुए उन दोनों को देख लिया था. जानकारी के मुताबिक़ लड़की पक्ष के लोग नीतेंद्र के मामा के घर गए और उनको धमकी भी दी थी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

बताया जा रहा है शाम को जब नीतेंद्र विद्यालय से वापस घर आ रहा था तभी लड़की के पिता और भाई ने कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर गांव किनारे शव फेंक दिया था. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और दिनों आरोपियों सहित युवती को भी पकड़ लिया है.

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

नशेड़ी बेटे ने रात में मां को उतारा मौत के घाट, पिता को किया मरणासन्न

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

दूसरा मामला फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराब अली के पुरवा का है जहां रविवार देर रात नसेड़ी बेटे ने अपनी सोती हुई मां को बांके से काट डाला और बीच बचाव में आए पिता पर भी हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक़ तुराब अली के पुरवा में ननकू पासवान अपनी जमुना देवी और बेटा महेश के साथ रहते थे.

महेश मानसिक रूप से विक्षिप्त है. पड़ीसियों के मुताबिक महेश नशे का आदी है और अक्सर अपने माता पिता से विवाद करता था. जानकारी के मुताबिक रविवार को घर में फिर विवाद हो गया. बताया जा रहा है पिता ननकू पासवान महेश को सोमवार को आगरा नशा मुक्ति केंद्र ले जाने वाले थे जिसको लेकर आपस में कहासुनी हो गई थी.

रात को खाना खाने के बाद जब दोनों सो गए तो महेश ने बांके से अपनी मां को काट डाला जिसकी आवाज से पिता उठा बीच बचाव करने पहुंच गया तभी महेश ने ननकू के ऊपर भी हमला बोल दिया. पिता के शोर मचाने से आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और ननकू को लेकर जिला अस्पताल भागे करीब दो घंटे बाद पड़ोसियों ने पुलिस को हत्या की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घर से जंगल की ओर भागे महेश को गिरफ्तार कर लिया.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us