Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में निर्वस्त्र अवस्था में मिला युवती का शव ! चेहरा कुचलकर फेंका सीवर टैंक में

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में निर्वस्त्र अवस्था में मिला युवती का शव ! चेहरा कुचलकर फेंका सीवर टैंक में
फतेहपुर में युवती की हत्या गांव पहुंची पुलिस : फोटो युगान्तर प्रवाह

फतेहपुर में युवती की निर्मम हत्या

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक युवती की बेरहमी से हत्या कर शव को निर्माणाधीन घर के सीवर टैंक में निर्वस्त्र अवस्था में फेंक दिया गया. शंका जताई जा रही है की दुष्कर्म के बाद घटना को अंजाम दिया गया है. मामला ललौली थाना (Lalauli Thana) क्षेत्र के दसवां मील के पास आबू मोहम्मदपुर की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए कार्रवाई में जुट गई है.

Fatehpur Brutal Murder: यूपी के फतेहपुर में एक निर्माणाधीन माकान के सीवर टैंक में एक बिना कपड़ों के युवती का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. मामला ललौली (Lalauli) थाना क्षेत्र के दसवां मील अंतर्गत आबू मोहम्मदपुर का है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. बताया जा रहा है युवती की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को कुचल कर सीवर टैंक में फेंक दिया है. आशंका जताई जा रही है की दुष्कर्म के बाद घटना को अंजाम दिया है.

फतेहपुर में युवती की बेरहमी से मचा हड़कंप

फतेहपुर (Fatehpur) के ललौली थाना क्षेत्र के दसवां मील अंतर्गत आबू मोहम्मदपुर गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक निर्माणाधीन माकान के सीवर टैंक में निर्वस्त्र अवस्था में एक युवती का शव देखा. बताया जा रहा है कि घर के एक स्थान पर खून पड़ा मिला है और शव टैंक के अंदर जिसका चेहरा बेरहमी से कुचला हुआ.

माना जा रहा है कि युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया है फिर उसकी हत्या करने के बाद शव को खाली पड़े सीवर टैंक में फेंक दिया गया है. मृतक युवती के चेहरे को इतनी बेरहमी से कुचला गया है कि उसकी पहचान मुश्किल है.

एसओजी सहित फॉरेंसिक टीम कर रही है घटना की जांच

सीवर टैंक के अंदर मिले युवती के शव और उसके आस पास फॉरेंसिंक टीम जांच पड़ताल में डटी हुई है. एएसपी विजय शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि युवती की उम्र लगभग 24 से 25 वर्ष है. घटना की जांच के लिए एसओजी सहित कई टीमें लगाई गईं हैं.

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

उन्होंने बताया की आबू मोहम्मदपुर गांव में राकेश गुप्ता के अर्धनिर्मित माकान के सामने सीवर टैंक से युवती का शव मिला है जिसकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है. मामले में कार्रवाई करते हुए जल्द ही खुलासा किया जायेगा

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us