Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Local News: फतेहपुर में लेखपाल के विरोध में लामबंद हुए ग्रामीण ! धमकी देकर जबरन वसूलता है पैसा

Fatehpur Local News: फतेहपुर में लेखपाल के विरोध में लामबंद हुए ग्रामीण ! धमकी देकर जबरन वसूलता है पैसा
फतेहपुर बिंदकी तहसील में तैनात कौशल किशोर पटेल लेखपाल पर लगे आरोप : फाइल फोटो

Fatehpur Bindki News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने क्षेत्र के लेखापाल (Lekhpal) के विरोध में आ गए. डीएम सी इंदुमती (IAS C Indumati) को ज्ञापन सौंपते हुए बिंदकी (Bindki) तहसील में तैनात कौशल किशोर पटेल पर आरोप लगाया है. डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं

फतेहपुर में लेखपाल के विरोध में ग्रामीण, डीएम को ज्ञापन

यूपी (UP) के फतेहपुर (Fatehpur) में शुक्रवार को लेखपाल के विरोध में ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंच गए. बताया जा रहा है कि डीएम सी इंदुमती को ज्ञापन देते हुए बिंदकी (Bindki) तहसील में तैनात लेखपाल कौशल किशोर पटेल (Kaushal Kishore Patel) पर जबरन धन उगाही करने का आरोप लगाया है. IAS C Indumati ने इस पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं. जानकारी के मुताबिक लेखपाल कौशल किशोर पटेल बिंदकी तहसील के ग्राम मलवां, मीरमऊ, रेना, बुधईयापुर और दावतपुर में तैनात है. आपको बतादें कि बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने लेखपाल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

प्राइवेट लड़कों के माध्यम से करता है लेखपाल धन उगाही

फतेहपुर डीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने पत्र के माध्यम से बताया कि बिंदकी तहसील के ग्राम मलवां, मीरमऊ, रेना, बुधईयापुर और दावतपुर में तैनात लेखपाल कौशल किशोर पटेल कुछ प्राइवेट लड़कों के माध्यम से इन गांवों में बिना किसी आदेश के ग्रामीणों के खेत और घरों को गलत जगह बताकर नाप जोख करवाता है और लोगों को धमकी देकर उनसे जबरन वसूली करता है. ग्रामीणों ने कहा कि लेखपाल घरौनी के नक्शा पास करने और उसको कम ज्यादा करने के नाम पर भी धन उगाही करता है.

fatehpur_bindki_tahsil_news
फतेहपुर बिंदकी तहसील : Image Credit Original Source
भ्रष्टाचार करते हुए लेखपाल ने बनाई अकूत संपत्ति 

आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि लेखपाल ने कई गांवों में धन उगाही करते हुए करोड़ों की संपत्ति बना ली है जिसकी जांच होनी चाहिए. ग्रामीणों ने कहा कि लोगों के अंदर उक्त लेखपाल के विरुद्ध काफी रोष है जिसके लिए इनकी उच्च स्तरीय जांच कराते हुए यहां से हटाया जाए साथ ही इनपर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाए. 

तहसीलदार ने कहा जांच कराकर होगी कड़ी कार्रवाई

बिंदकी तहसीलदार अचिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि डीएम कार्यालय से जांच का आदेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि आदेश मिलते ही कमेटी बनाकर लेखपाल कौशल किशोर पटेल की जांच कराई जायेगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us