Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Local News: फतेहपुर के मेडीकल स्टोर में संजय दत्त की छापेमारी ! प्रशासनिक कार्रवाई से नाराजगी

फतेहपुर के मेडीकल स्टोर में संजय दत्त और प्रभाकर त्रिपाठी की छापेमारी : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur Local) में सदर एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी और ड्रग इंस्पेक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की संयुक्त टीम की छापेमारी से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया. वहीं इस प्रकार की कार्रवाई से केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन में भारी नाराजगी है.

फतेहपुर के मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, कई पर हुई कड़ी कार्रवाई

फतेहपुर के मेडीकल स्टोर में सदर एसडीएम और ड्रग इंस्पेक्टर संजय दत्त की संयुक्त अगुवई में सोमवार को जिला अस्पताल और उसके करीब एक दर्जन मेडिकल स्टोर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. भारी पुलिस बल को देख चारो ओर हड़कंप मच गया.

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान एक दुकानदार द्वारा लाइसेंस व अन्य कागजात नहीं दिखाए जाने पर उसके अस्थाई रूप से संचालन पर रोक लगा दी गई. वहीं टीम ने करीब आधा दर्जन मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किया है.

भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई से नाराज केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की. जानकारी के मुताबिक शनिवार डीएम सी इंदुमती ने ड्रग्स इंस्पेक्टर (डीआई) संजय दत्त आदेश दिया था कि मेडिकल स्टोर्स में एक्सपायरी व प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोंक लगाई जाए और एक अभियान चलाकर कार्रवाई भी की जाए. IAS C Indumati ने इसके लिए सदर एसडीएम की अगुवई में एक टीम का गठन भी किया था.

सदर एसडीएम और ड्रग इंस्पेक्टर संजय दत्त ने भारी पुलिस की मौजूदगी में की छापेमारी

फतेहपुर के जिला अस्पताल और उसके आसपास के करीब एक दर्जन मेडिकल स्टोर्स को सदर एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी और ड्रग इंस्पेक्टर संजय दत्त ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चेक किया. भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम को देख मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

fatehpur_medical_store_raide_news
फतेहपुर में मेडिकल स्टोर की जांच करती टीम : फोटो युगान्तर प्रवाह

जानकारी देते हुए एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी (SDM Prabhakar Tripathi) ने बताया कि एक मेडिकल स्टोर में लाइसेंस समेत कई कागजात नहीं मिलने उसे अस्थाई रूप से बंद कराया गया है. इसके साथ ही दुकानदार को सारे अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि अभियान लगातार चलाया जाएगा अगर कोई भी प्रतिबंधित सामाग्री पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

ड्रग एसोसिएशन ने कहा अपराधियों की तरह व्यवहार कर रहा है विभाग 

फतेहपुर के सदर क्षेत्र में जिला प्रशासन की तरफ़ से की कई कार्रवाई के खिलाफ़ केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन पूरी तरह लामबंद हो गया. जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता बताते हैं कि भारी पुलिस बल के साथ मेडिकल स्टोर्स संचालकों के दुकानों में छापेमारी निंदनीय है. हमारे दुकानदारों के साथ अपराधियों के जैसा व्यवहार किया जा रहा है. 

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

यहां रोजी रोटी के किए काम किया जा रहा है कोई अपराध नहीं. वीरेंद्र ने कहा मेडिकल स्टोर संचालक प्रशासन की जांच में सहयोग करेगा लेकिन उसके साथ ऐसा व्यवहार न हो जैसे उन्होंने कोई गुनाह किया हो. केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने कहा कि संगठन मामले को लेकर जल्द डीएम के मुलाकात कर अपनी बात रखेगा

19 Mar 2024 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur Local News: फतेहपुर के मेडीकल स्टोर में संजय दत्त की छापेमारी ! प्रशासनिक कार्रवाई से नाराजगी

Fatehpur News In Hindi

फतेहपुर के मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, कई पर हुई कड़ी कार्रवाई

फतेहपुर के मेडीकल स्टोर में सदर एसडीएम और ड्रग इंस्पेक्टर संजय दत्त की संयुक्त अगुवई में सोमवार को जिला अस्पताल और उसके करीब एक दर्जन मेडिकल स्टोर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. भारी पुलिस बल को देख चारो ओर हड़कंप मच गया.

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान एक दुकानदार द्वारा लाइसेंस व अन्य कागजात नहीं दिखाए जाने पर उसके अस्थाई रूप से संचालन पर रोक लगा दी गई. वहीं टीम ने करीब आधा दर्जन मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किया है.

भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई से नाराज केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की. जानकारी के मुताबिक शनिवार डीएम सी इंदुमती ने ड्रग्स इंस्पेक्टर (डीआई) संजय दत्त आदेश दिया था कि मेडिकल स्टोर्स में एक्सपायरी व प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोंक लगाई जाए और एक अभियान चलाकर कार्रवाई भी की जाए. IAS C Indumati ने इसके लिए सदर एसडीएम की अगुवई में एक टीम का गठन भी किया था.

सदर एसडीएम और ड्रग इंस्पेक्टर संजय दत्त ने भारी पुलिस की मौजूदगी में की छापेमारी

फतेहपुर के जिला अस्पताल और उसके आसपास के करीब एक दर्जन मेडिकल स्टोर्स को सदर एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी और ड्रग इंस्पेक्टर संजय दत्त ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चेक किया. भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम को देख मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया.

fatehpur_medical_store_raide_news
फतेहपुर में मेडिकल स्टोर की जांच करती टीम : फोटो युगान्तर प्रवाह

जानकारी देते हुए एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी (SDM Prabhakar Tripathi) ने बताया कि एक मेडिकल स्टोर में लाइसेंस समेत कई कागजात नहीं मिलने उसे अस्थाई रूप से बंद कराया गया है. इसके साथ ही दुकानदार को सारे अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि अभियान लगातार चलाया जाएगा अगर कोई भी प्रतिबंधित सामाग्री पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

ड्रग एसोसिएशन ने कहा अपराधियों की तरह व्यवहार कर रहा है विभाग 

फतेहपुर के सदर क्षेत्र में जिला प्रशासन की तरफ़ से की कई कार्रवाई के खिलाफ़ केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन पूरी तरह लामबंद हो गया. जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता बताते हैं कि भारी पुलिस बल के साथ मेडिकल स्टोर्स संचालकों के दुकानों में छापेमारी निंदनीय है. हमारे दुकानदारों के साथ अपराधियों के जैसा व्यवहार किया जा रहा है. 

यहां रोजी रोटी के किए काम किया जा रहा है कोई अपराध नहीं. वीरेंद्र ने कहा मेडिकल स्टोर संचालक प्रशासन की जांच में सहयोग करेगा लेकिन उसके साथ ऐसा व्यवहार न हो जैसे उन्होंने कोई गुनाह किया हो. केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने कहा कि संगठन मामले को लेकर जल्द डीएम के मुलाकात कर अपनी बात रखेगा

Latest News

Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप
फतेहपुर में फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और धमकी...
Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत
Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज
Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

Follow Us