Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Khaga News: फतेहपुर में पत्रकार को रौंदते हुए निकल गया ट्रक ! दर्दनाक हादसे में मौत, भयावह था मंजर

Fatehpur Khaga News: फतेहपुर में पत्रकार को रौंदते हुए निकल गया ट्रक ! दर्दनाक हादसे में मौत, भयावह था मंजर
फतेहपुर में पत्रकार उग्रसेन गुप्ता की सड़क हादसे में मौत (बाएं फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक दर्दनाक हादसे में वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन गुप्ता की मौत हो गई. घटना थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Fatehpur News: फतेहपुर के थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में वरिष्ठ पत्रकार (Senior Journalist) की दर्दनाक मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि खागा (Khaga) कस्बे के रहने वाले 65 वर्षीय उग्रसेन गुप्ता (Ugrasen Gupta) जो एक दैनिक समाचार पत्र के लिए रिपोर्टिंग करते थे, अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. तभी थरियांव पूर्वी बाईपास के पास एक तेज रफ्तार मोरंग लदे ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. 

शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखरे, दिल दहला देने वाला मंजर

फतेहपुर (Fatehpur) के खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के कस्बा निवासी उग्रसेन गुप्ता (65) एक सीनियर पत्रकार थे उन्होंने कई पत्र पत्रिकाओं में काम किया. वर्तमान में वो एक दैनिक समाचार पत्र में काम कर रहे थे.

बताया जा रहा है कि थरियांव क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर घर लौटते समय एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी. ट्रक के झटके से उग्रसेन सड़क पर गिर गए और ट्रक उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गया. हादसा इतना भयावह था कि उनका शरीर कई टुकड़ों में बंट गया. मौके पर पहुंचे पत्रकार साथी और पुलिस ने जैसे ही यह दृश्य देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

थरियांव से खागा लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक उग्रसेन गुप्ता किसी काम से थरियांव कस्बे आए थे और देर शाम करीब 7 बजे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान हाइवे के सर्विस लेन पर यह भयानक दुर्घटना हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है. पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है दोषी चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

परिवार में छाया मातम, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन गुप्ता की असमय मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया. जिले के पत्रकारों और उनके सहयोगियों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक जताया. उनकी मौत से पत्रकारिता जगत ने एक निडर और जुझारू पत्रकार को खो दिया.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us