Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Dhata News: फतेहपुर में दलित मां बेटी से बदसलूकी, बीच बचाव करने गए पड़ोसी के घर हमला, इलाज के लिए रात भर घूमती रही मां

Fatehpur Dhata News: फतेहपुर में दलित मां बेटी से बदसलूकी, बीच बचाव करने गए पड़ोसी के घर हमला, इलाज के लिए रात भर घूमती रही मां
फतेहपुर में दबंगों का कहर दलित मां बेटी से बदसलूकी पड़ोसी के घर घुसकर हमला

Fatehpur Dhata News: यूपी के फतेहपुर में एक दलित मां बेटी से बदसलूकी करने वाले दबंग ने बीच बचाव करने आए पड़ोसी के घर हमला कर दिया. घर के कई सदस्यों सहित दियांग युवक को जमकर मारा साथ ही एक नाबालिग लड़के के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर उसको घायल कर दिया. एसपी राजेश सिंह ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में दलित मां बेटी से अभद्रता दबंगों ने पड़ोसी के घर किया हमला
  • फतेहपुर में अपने बेटे के इलाज के लिए रात भर घूमती रही गुड़िया
  • धाता पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल एसपी ने दिए जांच के आदेश

Fatehpur Dhata News: यूपी के फतेहपुर में एक बार दबंगों का कहर देखने को मिला.एक दलित मां बेटी से बदसलूकी की गई और बीच बचाव करने आए पड़ोसी के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. मामला धाता थाना क्षेत्र के डेंडासई का है जहां बीते शनिवार को पानी भरने गई दलित मां बेटी से गांव के अमर सिंह ने अभद्रता की. मामले को बढ़ता देख बीच बचाव करने आए पड़ोसी मान सिंह के घर में घुसकर दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया.

दलित मां बेटी से बदसलूकी से शुरू हुई बात में पड़ोसी के घर हमला

फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र के डेंडासई गांव में बीते शनिवार को नल से पानी लेने गई दलित मां बेटी से गांव के अमर सिंह अभद्रता करने लगा मामले में विवाद पढ़ता देख पड़ोसी मान सिंह बीच बचाव करने पहुंच गया इतने में अमर सिंह ने मान सिंह से हाथापाई शुरू कर दी. दलित महिला ने बातचीत करते हुए कहा कि मान सिंह अपने घर चला गया और थोड़ी देर बाद मान सिंह लाठी डंडे लेकर अमर सिंह के घर आया लेकिन अमर सिंह और उनके परिजन घर के अंदर घुस गए.

महिला ने कहा की इसके बाद मामला शांत हो गया मान सिंह अपने घर चले गए. दलित महिला पुलिस को फोन करती रही फोन न लगने पर वह अपने पड़ोसी मान सिंह की पत्नी गुड़िया के साथ धाता थाने गई तभी पुलिस के सामने ही उसकी बेटी का फोन आया कि मान सिंह के घर अमर सिंह और उसके पिता मुन्ना सिंह ने कई लोगों के साथ हमला बोल दिया है और सभी के साथ मारपीट कर रहे हैं

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

अपने घायल बेटे को लिए रात भर घूमती रही गुड़िया 

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

मान सिंह की पत्नी गुड़िया ने बताया कि वो अपनी पड़ोसन हरिजन महिला के साथ थाने गई थी तभी फोन जानकारी हुई की अमर सिंह अपने पिता मुन्ना सिंह और कई अन्य लोगों के साथ लाठी डंडे और धारदार हथियार के साथ हमला कर दिया है और उसके परिजनों के साथ मारपीट कर रहे हैं. गुड़िया ने कहा कि उसके पति ससुर और दिव्यांग देवर बुधराम को जमकर मारा गया साथ ही बीच में आए उसके बेटे खुशीराम (11) के पैर को कुल्हाड़ी से काट दिया.

Read More: Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह

मौके पर जब वो पहुंची तो उसके बेटे के पैर से लगातार खून बह रहा था उसके बाद पहुंची पुलिस ने बेटे पति देवर ससुर सहित अमर सिंह और उसके पिता को साथ ले गई लेकिन थोड़ी देर बाद उसके दिव्यांग देवर और घायल बेटे को घर छोड़कर चली गई. गुड़िया ने कहा कि बाद में अपने बेटे को लेकर थाने पहुंची इलाज और एफआईआर की बात कही तो पुलिस ने उसकी एक बात नहीं सुनी उसके बाद वो धाता स्वास्थ्य केंद्र गई वहां भी इलाज नहीं हुआ इसके बाद कौशांबी जिले के मंझनपुर गई जहां से उसे हरदो स्वास्थ्य के लिए कहा गया वहां पहुंचने पर भी इलाज नहीं किया. रात भर गुड़िया अपने घायल बेटे को लेकर घूमती रही.

धाता पुलिस ने जबरन कराया समझौते पर हस्ताक्षर

गुड़िया बताती हैं कि पूरी रात घूमने के बाद फिर वह सुबह थाने पहुंची जहां पुलिस ने जबरन उससे और पति से समझौते पर हस्ताक्षर कराए बेटे के इलाज के लिए उसे ये करना पड़ा उसके बाद खुशीराम के पैर में टांके लगाए गए. इस पूरे मामले में पुलिस ने मामूली धाराओं में एनसीआर दर्ज की है.

दलित महिला और मानसिंह के परिजनों ने एसपी से की शिकायत

पीड़ित दलित महिला और मानसिंह की पत्नी ने बुधवार को एसपी राजेश सिंह से न्याय की गुहार लगाई है. जानकारी के मुताबिक एसपी राजेश सिंह ने पूरे मामले की जांच कर धाराएं बढ़ाते हुए आरोपियों की धड़पकड़ करने की बात कही है.

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us