Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News: फतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव घर में मिलने से मचा हड़कम्प! मायके पक्ष ने पति पर हत्या का लगाया आरोप

Fatehpur Crime News: फतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव घर में मिलने से मचा हड़कम्प! मायके पक्ष ने पति पर हत्या का लगाया आरोप
फतेहपुर में विवाहिता की मौत, फोटो साभार सोशल मीडिया

Fatehpur Bindki News: फ़तेहपुर से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक गांव में सन्दिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत से हड़कम्प मच गया, मायके पक्ष के लोगों ने बेटी के पति और भाई पर करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में विवाहिता की मौत से हड़कंप, पति पर हत्या का आरोप
  • कमरे में विवाहिता का पड़ा मिला शव, शरीर पर थे चोट के निशान
  • बिंदकी के दरवेशा बाद गांव का मामला, मायके पक्ष ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

Shock over death of married woman : समाज में बहु-बेटियों को अलग दर्जा दिया जाता है, फिर भी इस तरह की दर्दनाक घटनाएं हमारे समाज मे होती है, जो काफी झकझोर देने वाली है, फतेहपुर में  जिस तरह से विवाहिता की मौत हुई, उससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है, मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.

करंट लगाकर हत्या का आरोप

फतेहपुर के बिंदकी तहसील में शुक्रवार को उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब दरवेशाबाद गांव में रहने वाले विक्रम की 24 वर्षीय पत्नी का घर में सन्दिग्ध परिस्थितियों में लहूलुहान हालत में शव मिला. विवाहिता की मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए. मायके पक्ष के लोगों ने बेटी की करंट लगाकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है.

मायके पक्ष ने कहा बेटी को करता था प्रताड़ित

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

जानकारी के मुताबिक यह गम्भीर मामला बिंदकी तहसील स्थित दरवेशाबाद गांव का है, यहां रहने वाली विवाहिता कृष्ण कुमारी जिसका विवाह एक वर्ष पहले ही दरवेशा गांव के विक्रम से हुआ था, मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग करते हुए बेटी को प्रताड़ित किया. यही नहीं मायके पक्ष ने यह भी बड़ा आरोप लगाया है कि विक्रम का प्रेम प्रसंग किसी युवती के साथ चल रहा था , जिसपर पंचायत बैठी थी, लेकिन उसके बाद भी उसकी हरकते सही नहीं रहती थीं.

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

विवाहिता के शरीर पर चोट के निशान

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

आज जब बेटी से सम्पर्क नहीं हुआ तो पास में ही बेटी का ससुराल होने के चलते घर जाकर देखा तो बेटी का शव कमरे में पड़ा था, कमरे में खून बिखरा था, और उसके शरीर पर चोट के निशान थे,  घर पर कोई नहीं था, पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मायके पक्ष की तहरीर पर पति और भाई को हिरासत में ले लिया गया है, पूछताछ कर जांच की जा रही है

Latest News

UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा. योगी सरकार इस मौके पर...
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद

Follow Us