Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर भाजपा निष्कासन : पार्टी से बगावत करके निकाय चुनाव लड़ने वाले छः सदस्य भाजपा से बाहर

फतेहपुर भाजपा निष्कासन : पार्टी से बगावत करके निकाय चुनाव लड़ने वाले छः सदस्य भाजपा से बाहर
फतेहपुर में भाजपा से बगावत करने वाले पार्टी के 6 सदस्य निष्कासित

Fatehpur BJP Expelled : फतेहपुर में निकाय चुनाव से पहले जिला पंचायत सदस्य सहित पार्टी के 6 सदस्यों को बाहर कर दिया गया है. प्रदेश नेतृत्व ने फैसला लेते हुए जनपद के बीजेपी से जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य लोगों पर बड़ी कार्रवाई की है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में भाजपा की बड़ी कार्रवाई पार्टी के 6 सदस्यों का किया निष्कासन
  • जिला पंचायत सदस्य, पूर्व चेयरमैन चेयरमैन सहित 6 लोग निर्दलीय लड़ रहे हैं निकाय चुनाव
  • फतेहपुर के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सदस्यों को किया बाहर

Fatehpur BJP Six Member Expelled : यूपी के फतेहपुर में भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत सदस्य सहित पार्टी के छः सदस्यों को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है. बताया जा रहा है कि भाजपा से टिकट न मिलने के कारण ये लोग पार्टी से बगावत करते हुए निकाय चुनाव लड़ रहे हैं जिसको बीजेपी ने नियमों का उल्लघंन बताया है.

जिला पंचायत सदस्य सहित कई लोग भाजपा से हुए बाहर (Fatehpur BJP News)

भाजपा कार्यालय में बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान जिला प्रभारी रामकिशोर शाहू सहित भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बैठक करते हुए मीडिया को बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते जिला पंचायत सदस्य हिमांशू त्रिपाठी, पूर्व जिला मंत्री शोभा अग्रवाल, किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवाकांत सविता, युवा  मोर्चे के मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप कश्यप, मंडल कार्यसमित सदस्य अशोक निषाद, सहित पूर्व चेयरमैन नरेश चंद्र सोनकर को 6 वर्षों के लिए भाजपा की सदस्या से बाहर कर दिया गया है.

पार्टी से बगावत करके निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता 

Read More: Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत

भाजपा ने जिन 6 सदस्यों को पार्टी से बाहर किया है वे निर्दलीय निकाय चुनाव लड़ रहे थे. जिनमें नगर पंचायत खागा से शोभा अग्रवाल,खखरेरू नगर पंचायत से हिमांशु त्रिपाठी, जहानाबाद नगर पंचायत से शिवाकांत सविता, किशनपुर नगर पंचायत से नरेश चंद्र सोनकर,सहित अन्य लोग भी अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे थे जिन्हे भाजपा की सदस्यता से बहार कर दिया गया है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल

Latest News

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
उत्तर प्रदेश में 1 से 6 सितंबर तक मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए योगी सरकार ने प्रशासन को...
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

Follow Us