Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kaushambi Accident News: कौशांबी में बड़ा हादसा ! कंटेनर से टकराया कांवड़ियों का जत्था, 3 की मौत 18 लोग घायल

Kaushambi Accident News: कौशांबी में बड़ा हादसा ! कंटेनर से टकराया कांवड़ियों का जत्था, 3 की मौत 18 लोग घायल
कौशांबी में सड़क हादसा कांवड़ियों की पिकप कंटेनर से भिड़ी : Image Credit Original Source

Kaushambi News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कौशांबी (Kaushambi) जनपद में बड़ा हादसा हो गया है. वृंदावन दर्शन से लौटते समय कांवड़ियों का जत्था सैनी कोतवाली (Saini Kotwali) क्षेत्र के गुलामीपुर नेशनल हाइवे में खड़ी कंटेनर से भिड़ गया. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हो गए हैं.

Kaushambi Accident News: यूपी के कौशांबी जनपद (Kaushambi News) में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हो गए हैं. घटना शुक्रवार सुबह सैनी कोतवाली (Saini Kotwali) क्षेत्र के गुलामीपुर नेशनल हाइवे की है.

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ (CG News) के बलरामपुर जिले के 21 कावड़िया पिकप से अयोध्या मथुरा वृंदावन गए थे. वापस लौटते समय अचानक हादसा हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भेज दिया है. 

छत्तीसगढ़ से अयोध्या पिकप से गए थे कावड़िया 

छत्तीसगढ़ (Chattishgath) के बलरामपुर जिले से लगभग 21 कावड़िया पिकप पर सवार होकर अयोध्या मथुरा वृंदावन के लिए निकले थे. बताया जा रहा है कि सभी लोग वृंदावन दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे.

सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे सैनी कोतवाली (Saini Kotwali) क्षेत्र के गुलामीपुर नेशनल हाइवे के पास पिकप खड़े कंटेनर से जा भिड़ी. देखते ही देखते पिकप के परखच्चे उड़ गए. चारो ओर चीखपुकर से हड़पंप मच गया. जानकारी के मुताबिक आस-पास के लोगों ने सभी को बाहर निकाला.

बताया जा रहा है कि एक महिला समेत दो पुरुषों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में प्रयागराज रैफर किया गया है.

कौशांबी सड़क हादसे में तीन की मौत 18 घायल

कौशांबी (Kaushambi) सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में आरती देवी (58), मुन्नी पाल (65) और फेंकू (68) हैं. एसपी बृजेश श्रीवास्तव (IPS Brajesh Shrivastava) ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना तकरीबन सुबह साढ़े पांच से छः बजे के आसपास हुई है.

उन्होंने कहा कि पिकप चालक कई घंटे से लगातार गाड़ी चला रहा था. गुलामीपुर पर पहुंचे पर उसे लगा कि कंटेनर चल रहा है और वो जाके उससे भीड़ गया. एसपी ने कहा कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया है और घायलों का इलाज अस्पताल में हो रहा है. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने हादसे में दुःख व्यक्त करते हुए समुचित इलाज के लिए कहा है.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us