Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में बबूल के पेड़ से लटका मिला ट्रैक्टर चालक का शव ! परिजनों ने कहा हत्या, जांच में जुटी पुलिस

फतेहपुर में ड्राइवर का शव लटका मिला, पुलिस को जानकारी देते परिजन: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार सुबह एक ट्रैक्टर चालक का शव बबूल के पेड़ से लटका मिला. युवक बीती रात से लापता था और एक सप्ताह में दो बार गांव के कुछ लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई थी. परिजनों ने इन्हीं लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई है. 28 वर्षीय ट्रैक्टर चालक पुत्तन यादव का शव बुधवार सुबह गांव के बाहर खेतों में एक बबूल के पेड़ से लटकता मिला. परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने पहले युवक की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसकी हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की.

भागवत कथा के दौरान शुरू हुआ था विवाद

पुत्तन यादव (28) सूबेदार का पुरवा गांव में रहकर ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. दो दिन पहले गांव में हो रही भागवत कथा के दौरान उसने कलाकारों को पैसे दिए थे.

इस बात को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पुत्तन के साथ झगड़ा किया और बुरी तरह पीटा. यह मामला गांव के कुछ बड़े लोगों के हस्तक्षेप से आपसी सुलह के जरिए सुलझा लिया गया था. परिजन बताते हैं कि इस घटना ने पुत्तन को मानसिक रूप से काफी आहत कर दिया था.

दूसरी बार हुई मारपीट ने तोड़ दिया हौसला

मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे उन्हीं लोगों ने दोबारा पुत्तन के साथ मारपीट की. इस बार पुत्तन ने थरियांव पुलिस को खुद फोन कर सूचना दी, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्की-फुल्की पूछताछ के बाद कोई कार्रवाई नहीं की. भाई सोनू यादव का आरोप है कि अगर पुलिस गंभीरता से कदम उठाती तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी. इस लापरवाही से पुत्तन बुरी तरह डर गया था.

Read More: UP Board Exam 2026: फतेहपुर में अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहेंगे प्रश्नपत्र, छह तालों वाले स्ट्रांग रूम और सीसीटीवी से होगी निगरानी

रात को घर से निकला युवक, सुबह मिला शव

मंगलवार रात लगभग 10 बजे पुत्तन खाना खाने के बाद घर से निकल गया. परिजनों को लगा वह किसी परिचित के यहां गया होगा, लेकिन जब पूरी रात लौटकर नहीं आया तो चिंता बढ़ गई.

Read More: फतेहपुर की बेटी रंजना सिंह ने UPSC में रचा इतिहास, बाबा का सपना पूरा कर बनीं अफसर बिटिया, जानिए सफलता का गुरु मंत्र

परिजनों ने रातभर गांव और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. बुधवार सुबह गांव के कुछ लोग खेतों की ओर गए तो उन्होंने देखा कि एक शव पेड़ से लटक रहा है. पास जाकर देखने पर वह पुत्तन का निकला.

Read More: Fatehpur News: होली के रंग और फांग की धुन से सराबोर हुआ फतेहपुर का मिर्जापुर भिटारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

पुत्तन का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. उसके बड़े भाई सोनू यादव ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पहले पुत्तन की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे मारकर पेड़ से लटका दिया. सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. 

थाना अध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

गांव में मातम और गुस्सा, पुलिस की भूमिका पर सवाल

घटना के बाद गांव में मातम के साथ-साथ आक्रोश का माहौल भी है. ग्रामीणों का आरोप है कि पहले से दो बार मारपीट की जानकारी देने के बावजूद पुलिस ने गंभीरता से कदम नहीं उठाया.

परिजनों ने साफ तौर पर कहा है कि उन्हें न्याय चाहिए और आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. पुत्तन की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और अब पूरे गांव की निगाहें पुलिस की जांच पर टिकी हैं.

29 May 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में बबूल के पेड़ से लटका मिला ट्रैक्टर चालक का शव ! परिजनों ने कहा हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई है. 28 वर्षीय ट्रैक्टर चालक पुत्तन यादव का शव बुधवार सुबह गांव के बाहर खेतों में एक बबूल के पेड़ से लटकता मिला. परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने पहले युवक की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसकी हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की.

भागवत कथा के दौरान शुरू हुआ था विवाद

पुत्तन यादव (28) सूबेदार का पुरवा गांव में रहकर ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. दो दिन पहले गांव में हो रही भागवत कथा के दौरान उसने कलाकारों को पैसे दिए थे.

इस बात को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पुत्तन के साथ झगड़ा किया और बुरी तरह पीटा. यह मामला गांव के कुछ बड़े लोगों के हस्तक्षेप से आपसी सुलह के जरिए सुलझा लिया गया था. परिजन बताते हैं कि इस घटना ने पुत्तन को मानसिक रूप से काफी आहत कर दिया था.

दूसरी बार हुई मारपीट ने तोड़ दिया हौसला

मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे उन्हीं लोगों ने दोबारा पुत्तन के साथ मारपीट की. इस बार पुत्तन ने थरियांव पुलिस को खुद फोन कर सूचना दी, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्की-फुल्की पूछताछ के बाद कोई कार्रवाई नहीं की. भाई सोनू यादव का आरोप है कि अगर पुलिस गंभीरता से कदम उठाती तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी. इस लापरवाही से पुत्तन बुरी तरह डर गया था.

रात को घर से निकला युवक, सुबह मिला शव

मंगलवार रात लगभग 10 बजे पुत्तन खाना खाने के बाद घर से निकल गया. परिजनों को लगा वह किसी परिचित के यहां गया होगा, लेकिन जब पूरी रात लौटकर नहीं आया तो चिंता बढ़ गई.

परिजनों ने रातभर गांव और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. बुधवार सुबह गांव के कुछ लोग खेतों की ओर गए तो उन्होंने देखा कि एक शव पेड़ से लटक रहा है. पास जाकर देखने पर वह पुत्तन का निकला.

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

पुत्तन का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. उसके बड़े भाई सोनू यादव ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पहले पुत्तन की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे मारकर पेड़ से लटका दिया. सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. 

थाना अध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

गांव में मातम और गुस्सा, पुलिस की भूमिका पर सवाल

घटना के बाद गांव में मातम के साथ-साथ आक्रोश का माहौल भी है. ग्रामीणों का आरोप है कि पहले से दो बार मारपीट की जानकारी देने के बावजूद पुलिस ने गंभीरता से कदम नहीं उठाया.

परिजनों ने साफ तौर पर कहा है कि उन्हें न्याय चाहिए और आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. पुत्तन की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और अब पूरे गांव की निगाहें पुलिस की जांच पर टिकी हैं.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई
फतेहपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां ई-रिक्शा से कपड़े बेचने वाले गरीब युवक के नाम पर...
Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद
Asha Bhosle Biography: संघर्ष, सुर और सिसकियों की कहानी, 16 की उम्र में शादी, बेटी की मौत और 12,000 गानों की विरासत
Asha Bhosle News: सुरों की मलिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती, PM मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना
आज का राशिफल 12 अप्रैल 2026: इन चार राशियों पर शनि की वक्र दृष्टि, दिनभर रहें सतर्क, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
फतेहपुर बार चुनाव 2026: एक वोट ने पलटा समीकरण, बाबू सिंह यादव बने अध्यक्ष, अनुराग मिश्रा महामंत्री
UP PPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर के ASP महेंद्र पाल सिंह पहुंचे लखनऊ

Follow Us