Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: जवानी की चौखट पर गुनाह की दस्तक ! चुरियानी लूटकांड में खुला नशे, शौक और संगत का काला राज, 6 गिरफ्तार

Fatehpur News: जवानी की चौखट पर गुनाह की दस्तक ! चुरियानी लूटकांड में खुला नशे, शौक और संगत का काला राज, 6 गिरफ्तार
फतेहपुर पुलिस की गिरफ्त में लूट कांड के 6 आरोपी: Image Fatehpur Police

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में सर्राफ से हुई लूट का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया. छह युवकों को गिरफ्तार कर लूटी गई चांदी, पीली धातु और अवैध असलहे बरामद किए गए. आरोपी नशे और महंगे शौक के चलते अपराध की दुनिया में उतरे थे.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरियानी गांव के पास बीते रविवार रात सर्राफ से हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है. वारदात को अंजाम देने वाले छह युवकों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि 

सभी आरोपी 19 से 21 वर्ष की उम्र के हैं. उनके पास से लूटा गया डेढ़ किलो चांदी, 30 ग्राम पीली धातु, अवैध असलहे और बाइक बरामद की गई है. पुलिस ने पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गैंग के आपराधिक नेटवर्क को भी उजागर किया है.

रात के अंधेरे में सुनसान सड़क पर लूट की साजिश

फतेहपुर (Fatehpur) के औगासी रोड निवासी सर्राफ छोटू सोनी रविवार की रात चौक बाजार से कारोबार समेटकर अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही वह राधानगर थाना क्षेत्र से गाजीपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर चुरियानी गांव के पास पहुंचे, वहां पहले से पीछा कर रहे तीन बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने उन्हें घेर लिया.

बदमाशों ने रॉड से हमला कर छोटू को सड़क पर गिरा दिया और उनका बैग लूटकर फरार हो गए. बैग में बड़ी मात्रा में चांदी और सोने का कच्चा माल था. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, पकड़े गए 6 आरोपी 

 एसपी धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) के निर्देशन में एसओजी, सर्विलांस और गाजीपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सटीक रणनीति और तकनीकी सहायता के आधार पर सभी आरोपियों को दबोच लिया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

  • अर्जुन आरख उर्फ कट्टा – निवासी नई बस्ती, आबूनगर
  • ईशू सोनी – निवासी वर्मा चौराहा
  • करन सोनी – निवासी कटरा अब्दुलगनी
  • मोहम्मद आदम – निवासी नई बस्ती, आबूनगर
  • प्रियांशू यादव – निवासी नई बस्ती, आबूनगर
  • नितिन यादव – निवासी नई बस्ती, आबूनगर

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई डेढ़ किलो चांदी, 30 ग्राम पीली धातु, तीन अवैध असलहे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त तीन बाइक बरामद की हैं. इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

सराफा दुकानों से मिलती थी जानकारी, फिर लूट की पटकथा 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गैंग के दो सदस्य ईशू और करन सोनी सराफा दुकानों में काम करते थे. वे दुकानों पर आने वाले सर्राफा व्यापारियों की लोकेशन और दिनचर्या की जानकारी अपने साथियों को देते थे. इसके बाद पूरा गैंग मिलकर लूट की योजना बनाता और सुनसान इलाकों में वारदात को अंजाम देता. बताया जा रहा है कि ये गैंग हुसैनगंज थाना क्षेत्र में भी एक लूट की वारदात में शामिल रहा है.

महंगे शौक और नशे ने बिगाड़ा भविष्य

गिरफ्तार किए गए युवकों की उम्र 19 से 21 वर्ष के बीच है. पुलिस के अनुसार, ये सभी युवक नशे के आदी हैं और महंगे मोबाइल, ब्रांडेड कपड़े, बाइक और अन्य विलासिता की वस्तुओं के लिए पैसे की तलाश में अपराध की ओर मुड़ गए.

इनमें से मोहम्मद आदम एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से लूट और चोरी के छह मुकदमे दर्ज हैं. बाकी आरोपी पहली बार इस तरह की वारदात में सामने आए हैं, लेकिन इनका तरीका और साजिश काफी संगठित थी.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us