Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात भड़की आग ! भाजपा नेता के भाई की बस राख में तब्दील, दो वाहन क्षतिग्रस्त

फतेहपुर में दिवाली की रात आग का गोला बनी भाजपा नेता के भाई की बस: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दिवाली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब राधानगर थाना क्षेत्र के अशोक नगर (गाजीपुर बस स्टॉप) पर खड़ी दो बसों में आग लग गई. भाजपा नेता नीरज सिंह के भाई की बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि पास खड़ी दूसरी बस भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक बड़ा हादसा हो गया जब राधानगर थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित गाजीपुर बस स्टॉप पर खड़ी दो बसों में अचानक भीषण आग लग गई. मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच एक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि दूसरी बस आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई. बताया जा रहा है कि आग भाजपा नेता नीरज सिंह के भाई की बस में लगी थी.

दिवाली की रात हादसे ने मचाई दहशत, बस बनी आग का गोला

दीपावली के जश्न के बीच सोमवार की रात लगभग 9 बजे राधानगर थाना क्षेत्र में अचानक अफरातफरी मच गई. गाजीपुर बस स्टॉप पर खड़ी एक बस में अचानक आग भड़क उठी. चंद मिनटों में आग इतनी भयावह हो गई कि पूरी बस आग का गोला बन गई. आसपास के लोग दिवाली के पटाखे फोड़ रहे थे, तभी उन्होंने जबरदस्त धुआं और लपटें उठती देखी तो इलाके में भगदड़ मच गई. कुछ ही पलों में बस की पूरी बॉडी जलकर राख हो गई और दूसरी बस भी लपटों की चपेट में आ गई.

भाजपा नेता नीरज सिंह के भाई संजू सिंह की बस हुई खाक

जानकारी के मुताबिक जिस बस में आग लगी, वह भाजपा नेता नीरज सिंह के भाई संजू सिंह की थी. हादसे के वक्त बस, बस स्टॉप पर खड़ी थी और उसमें कोई सवार नहीं था. देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गई. बगल में खड़ी दूसरी बस, जो राजेश अवस्थी की बताई जा रही है, वह भी आग की चपेट में आने से मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई. दोनों बसें प्राइवेट हैं जो रोजाना यात्रियों को लेकर आस-पास के इलाकों में चलती थीं.

हम छत पर दिवाली मना रहे थे, तभी दिखी आग की लपटें

स्थानीय निवासी रवींद्र प्रताप सिंह उर्फ गप्पी सिंह ने बताया कि वह करीब पौने नौ बजे घर की छत पर परिवार संग दीपावली मना रहे थे. तभी अचानक उन्हें बस स्टॉप की ओर से तेज धुआं उठता दिखा. उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों के साथ नीचे आकर फायरब्रिगेड और पुलिस को फोन किया. कुछ ही मिनटों में आग इतनी फैल चुकी थी कि पूरा इलाका धुएं से भर गया. स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी.

Read More: Fatehpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर के अंदर मिला अधजला शव, गिरफ्तारी को लेकर घंटों हंगामा

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग

आग लगने की सूचना मिलते ही दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी. दमकल कर्मियों ने बगल में खड़ी दूसरी बस को जलने से बचाया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया. घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया.

Read More: UPSC Shambhavi Tiwari: फतेहपुर की शांभवी तिवारी बनीं IAS, हासिल की 46वीं रैंक, ख़बर सुनते ही छलके बाबा के आंसू

पटाखे या दीपक से लगी आग? पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. कुछ स्थानीय लोग पटाखों से आग लगने की बात कर रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि दीपक की लौ से बस में आग लगी. हालांकि, फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. राधानगर थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया और टीम को भी सूचना दी गई है ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके. दीपावली की खुशियों के बीच हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है.

Read More: CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर

21 Oct 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात भड़की आग ! भाजपा नेता के भाई की बस राख में तब्दील, दो वाहन क्षतिग्रस्त

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक बड़ा हादसा हो गया जब राधानगर थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित गाजीपुर बस स्टॉप पर खड़ी दो बसों में अचानक भीषण आग लग गई. मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच एक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि दूसरी बस आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई. बताया जा रहा है कि आग भाजपा नेता नीरज सिंह के भाई की बस में लगी थी.

दिवाली की रात हादसे ने मचाई दहशत, बस बनी आग का गोला

दीपावली के जश्न के बीच सोमवार की रात लगभग 9 बजे राधानगर थाना क्षेत्र में अचानक अफरातफरी मच गई. गाजीपुर बस स्टॉप पर खड़ी एक बस में अचानक आग भड़क उठी. चंद मिनटों में आग इतनी भयावह हो गई कि पूरी बस आग का गोला बन गई. आसपास के लोग दिवाली के पटाखे फोड़ रहे थे, तभी उन्होंने जबरदस्त धुआं और लपटें उठती देखी तो इलाके में भगदड़ मच गई. कुछ ही पलों में बस की पूरी बॉडी जलकर राख हो गई और दूसरी बस भी लपटों की चपेट में आ गई.

भाजपा नेता नीरज सिंह के भाई संजू सिंह की बस हुई खाक

जानकारी के मुताबिक जिस बस में आग लगी, वह भाजपा नेता नीरज सिंह के भाई संजू सिंह की थी. हादसे के वक्त बस, बस स्टॉप पर खड़ी थी और उसमें कोई सवार नहीं था. देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गई. बगल में खड़ी दूसरी बस, जो राजेश अवस्थी की बताई जा रही है, वह भी आग की चपेट में आने से मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई. दोनों बसें प्राइवेट हैं जो रोजाना यात्रियों को लेकर आस-पास के इलाकों में चलती थीं.

हम छत पर दिवाली मना रहे थे, तभी दिखी आग की लपटें

स्थानीय निवासी रवींद्र प्रताप सिंह उर्फ गप्पी सिंह ने बताया कि वह करीब पौने नौ बजे घर की छत पर परिवार संग दीपावली मना रहे थे. तभी अचानक उन्हें बस स्टॉप की ओर से तेज धुआं उठता दिखा. उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों के साथ नीचे आकर फायरब्रिगेड और पुलिस को फोन किया. कुछ ही मिनटों में आग इतनी फैल चुकी थी कि पूरा इलाका धुएं से भर गया. स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी.

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग

आग लगने की सूचना मिलते ही दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी. दमकल कर्मियों ने बगल में खड़ी दूसरी बस को जलने से बचाया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया. घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया.

पटाखे या दीपक से लगी आग? पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. कुछ स्थानीय लोग पटाखों से आग लगने की बात कर रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि दीपक की लौ से बस में आग लगी. हालांकि, फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. राधानगर थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया और टीम को भी सूचना दी गई है ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके. दीपावली की खुशियों के बीच हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है.

Latest News

Fatehpur News: शादी के 10 दिन बाद उजड़ गया शिवम का घर, डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर Fatehpur News: शादी के 10 दिन बाद उजड़ गया शिवम का घर, डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर
फतेहपुर के असोथर क्षेत्र में यमुना पुल पर भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक...
Aaj Ka Rashifal: बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ संयोग, इन राशियों के जातक भूल से ना करें गलती, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर कांड में फरार बबलू सिंगरौर पर एक लाख का इनाम ! बुलडोजर ने तोड़ दी हेकड़ी, सात टीमें दे रहीं दबिश
Etawah Punarjanm ki kahani: पुनर्जन्म की इस हैरान कर देने वाली कहानी सुन हो जाएंगे रोंगटे खड़े ! अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इस सच्ची घटना पर लगाई थी मुहर
Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026: शनिवार के दिन कैसे रहेंगे आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल में क्या कहते हैं सितारे
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की तहरीर पर सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us