Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: भृगु की तपोस्थली बनेगी पर्यटन हब ! फतेहपुर के भिटौरा को संवारने की पहल, मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात 

Fatehpur News: भृगु की तपोस्थली बनेगी पर्यटन हब ! फतेहपुर के भिटौरा को संवारने की पहल, मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात 
मुख्यमंत्री से मुलाकात करते फतेहपुर भिटौरा के ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) फतेहपुर (Fatehpur) जिले के भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने लखनऊ (Lucknow) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से मुलाकात कर ऐतिहासिक भृगु तपोस्थली को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की. उन्होंने घाटों के जीर्णोद्धार और संपर्क मार्ग निर्माण की भी बात रखी है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जनपद का भिटौरा अब धार्मिक पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान बनाने को तैयार है. ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने लखनऊ (Lucknow) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से मिलकर भृगु ऋषि की तपोस्थली को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव सौंपा है. उन्होंने घाटों के जीर्णोद्धार और क्षेत्रीय संपर्क मार्गों के निर्माण की मांग भी प्रमुखता से रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी.

भृगु ऋषि की तपोभूमि को मिलेगी नई पहचान

भिटौरा (Bhitaura) जिसे महर्षि भृगु की तपोस्थली कहा जाता है, धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण स्थान है. यहां हर साल हजारों श्रद्धालु आते हैं लेकिन सुविधाओं की कमी और सरकारी उपेक्षा के चलते यह क्षेत्र आज भी विकास से कोसों दूर है.

ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने मुख्यमंत्री से मिलकर इस स्थल को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने की मांग की ताकि यहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को गति मिले.

पुराने घाटों के जीर्णोद्धार और नव निर्माण की मांग

अमित तिवारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि भिटौरा के पक्के घाट वर्षों से जर्जर अवस्था में हैं और श्रद्धालुओं को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. उन्होंने इन घाटों के पूर्ण पुनर्निर्माण की मांग की ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में धार्मिक अनुष्ठान कर सकें. इसके साथ ही घाटों के पास प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा और शौचालय जैसे बुनियादी ढांचे को विकसित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

हुसैनगंज से छिवलहा-कड़ा मार्ग से चंदीपुर तक संपर्क मार्ग

स्थानीय जनता की मांगों को आवाज देते हुए ब्लॉक प्रमुख ने मुख्यमंत्री के सामने एक और बड़ी समस्या रखी—संपर्क मार्ग का अभाव. उन्होंने हुसैनगंज-छिवलहा-कड़ा मार्ग से वाया नहर होते हुए चंदीपुर तक एक नए संपर्क मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव रखा. यह मार्ग बनने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंचने में सुविधा होगी.

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया भरोसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भेंट के दौरान भृगु तपोस्थली को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है.

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

अमित तिवारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार जल्द ही इस दिशा में कदम उठाएगी. उन्होंने अधिकारियों को इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देने का भरोसा भी दिया है. 

स्थानीय जनता में जागी उम्मीद

मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बाद भिटौरा क्षेत्र में विकास की उम्मीदें तेज हो गई हैं. स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यदि सरकार भृगु तपोस्थली को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करती है, तो यह क्षेत्र धार्मिक महत्ता के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी समृद्ध हो सकेगा. इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और युवा वर्ग को भी गांव में ही स्वरोजगार की संभावनाएं मिलेंगी.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us