Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Prayagraj News: प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, शिकायतों में लापरवाही पर 16 लेखपाल निलंबित, संघ धरने पर

Prayagraj News: प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, शिकायतों में लापरवाही पर 16 लेखपाल निलंबित, संघ धरने पर
प्रयागराज में 16 लेखपालों को किया गया सस्पेंड (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Prayagraj News In Hindi

प्रयागराज (Prayagraj) में IGRS पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही को लेकर प्रशासन ने 16 लेखपालों को निलंबित कर दिया है. हर तहसील से दो-दो लेखपालों को चिह्नित किया गया है. फूलपुर के दो अन्य लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है. निलंबन के विरोध में लेखपाल संघ धरने पर बैठ गया है.

Prayagraj News: यूपी के प्रयागराज जिले में राजस्व विभाग की लापरवाही पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. IGRS पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में लगातार खराब प्रदर्शन को लेकर 16 लेखपालों को निलंबित (Suspend) कर दिया गया है. फूलपुर के दो लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है. इस कार्रवाई के विरोध में लेखपाल संघ ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है और चेतावनी दी है कि अगर निर्णय वापस नहीं लिया गया तो बेमियादी हड़ताल की जाएगी.

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, टॉप से फिसला प्रयागराज 

प्रयागराज (Prayagraj) जिले की IGRS पोर्टल पर रैंकिंग बीते दो महीनों से पूरे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सबसे निचले यानी 75वें स्थान पर बनी हुई है. जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार निर्देश जारी किए जा रहे थे, लेकिन तहसील स्तर पर सुधार नहीं हो सका.

समीक्षा के दौरान सामने आया कि कई लेखपालों ने शिकायतों का निस्तारण बिना शिकायतकर्ता से संपर्क किए ही कर दिया. कुछ मामलों में तो शिकायतों को लंबित छोड़ दिया गया या अनदेखा किया गया. इससे जनता की नाराजगी और प्रशासन की छवि दोनों पर असर पड़ा.

16 लेखपाल निलंबित, दो को प्रतिकूल प्रविष्टि

जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग ने कार्रवाई करते हुए सभी तहसीलों से दो-दो लेखपालों को चिह्नित कर निलंबित कर दिया. मुख्य राजस्व अधिकारी कुंवर पंकज ने मीडिया रिपोर्ट्स में बताया कि एसडीएम की संस्तुति पर यह कार्रवाई की गई.

Read More: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक, पंचायत चुनाव को लेकर सरकार और आयोग से मांगा जवाब

फूलपुर तहसील के ढोकरी उपरहार के लेखपाल राहुल और दुबावल उपरहार के लेखपाल राकेश कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है. इन दोनों पर वरासत संबंधी प्रकरणों में लापरवाही के आरोप भी सामने आए हैं. निलंबित लेखपालों पर बैठकों में अनुपस्थित रहने, अफसरों के फोन न उठाने और फील्ड कार्यों में रुचि न लेने जैसे गंभीर आरोप हैं.

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

निलंबित लेखपालों की सूची इस प्रकार है
  • हंडिया: नजमुज्जमा उस्मानी, गिरजा शंकर
  • फूलपुर: मसऊद अहमद, वीरेंद्र कुमार पटेल
  • सोरांव: सत्येंद्र भोतिया, अनुराग कुमार
  • करछना: इकराम उल्ला, बैजनाथ तिवारी
  • बारा: मो. आरिफ, ज्योत्सना सिंह
  • मेजा: रमाशंकर, सूर्यप्रकाश
  • कोरांव: शिवकुमार वैश्य, अतुल तिवारी
  • सदर: कैलाश किशोर, राकेश कुमार पाल

इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठाई गई है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

निलंबन के विरोध में लेखपाल संघ का प्रदर्शन

मेजा तहसील के लेखपाल रमाशंकर और सूर्य प्रकाश के निलंबन से नाराज लेखपाल संघ ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया. लेखपालों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया.

इस दौरान एसडीएम मेजा सुरेंद्र प्रताप यादव को ज्ञापन भी सौंपा गया. संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो जिलेभर के लेखपाल अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे.

झूठी शिकायतों के आधार पर कार्रवाई, टूटा मनोबल

उप्र लेखपाल संघ मेजा इकाई के अध्यक्ष कुलदीप यादव ने कहा कि रमाशंकर और सूर्य प्रकाश के खिलाफ बिना जांच के कार्रवाई की गई. मंत्री धवल पांडेय ने आरोप लगाया कि कई मामलों में शिकायतकर्ता द्वारा गलत जानकारी दी गई.

और अफसरों ने बिना लेखपाल का पक्ष सुने ही सस्पेंशन कर दिया. इससे न सिर्फ लेखपालों का मनोबल गिर रहा है बल्कि ईमानदारी से काम करने वालों में भय का माहौल बन गया है. प्रदर्शन में संघ के कई पदाधिकारी और सैकड़ों लेखपाल मौजूद रहे.

Latest News

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Follow Us