Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

SSC JE Bharti 2025: एसएससी में जेई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी ! इतने पदों के लिए आवेदन, जानिए अंतिम डेट

SSC JE Bharti का नोटिफिकेशन जारी, जानिए पूरी डिटेल (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

SSC JE Bharti 2025

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 1340 पदों को भरा जाएगा. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 21 जुलाई 2025 है. 

SSC JE Bharti 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. बताया जा रहा है कि यह जून 2025 की सातवीं बड़ी भर्ती है, जिसके जरिए 1340 रिक्त पदों को भरा जाएगा.

आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 21 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी जैसे योग्यता, चयन प्रक्रिया और वेतनमान.

1340 पदों पर निकली भर्ती, शुरू हुए आवेदन

एसएससी ने सोमवार, 30 जून 2025 को जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप बी नॉन-गैजटेड पदों के लिए कुल 1340 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 30 जून से 21 जुलाई 2025 रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है.

Read More: Suvendu Adhikari CM Oath: ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री, जानिए क्यों अब तक नहीं की शादी

1 अगस्त से खुलेगी करेक्शन विंडो, अक्टूबर में CBT परीक्षा

SSC ने उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो की सुविधा भी दी है. अगर किसी उम्मीदवार से आवेदन में कोई गलती हो जाती है, तो वह 1 अगस्त से 2 अगस्त 2025 तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकता है. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 के बीच होगी. देश विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

Read More: Cockroach Janta Party: 4 दिन में लाखों फॉलोअर्स, BJP को किया पीछे ! X पर हुई बैन, कौन हैं अभिजीत दिपके और क्यों वायरल हुई CJP?

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें

उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड यानी सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा या बीटेक डिग्री होनी चाहिए. कुछ पदों के लिए दो वर्षों का कार्यानुभव अनिवार्य किया गया है.

Read More: Kal Ka Mausam 15 June: यूपी से बिहार तक मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन अच्छी तरह पढ़ लेने की सलाह दी जाती है ताकि वे पात्रता से जुड़ी शर्तों को सही तरीके से समझ सकें और आवेदन में किसी भी प्रकार की गलती से बच सकें.

अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष, आरक्षित वर्ग को छूट

SSC JE भर्ती 2025 के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी. एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी. आयु की गणना निर्धारित कट-ऑफ डेट के आधार पर की जाएगी जो कि एसएससी की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन में उल्लिखित है.

चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और निगेटिव मार्किंग

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं के आधार पर किया जाएगा. पहले चरण में पेपर-1 होगा जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे. इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को पेपर-2 में शामिल होने का मौका मिलेगा जो कि तकनीकी विषयों से संबंधित होगा.

दोनों ही परीक्षाएं ऑब्जेक्टिव टाइप होंगी और इनमें प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे यानी नेगेटिव मार्किंग लागू होगी. अंतिम मेरिट सूची दोनों पेपर के प्रदर्शन के आधार पर बनेगी.

वेतनमान और पद की श्रेणी

SSC JE पद केंद्र सरकार के ग्रुप बी नॉन-गैजटेड श्रेणी में आता है. चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-6 के अंतर्गत 35,400 से 1,12,400 तक का मासिक वेतन मिलेगा.

इसके अतिरिक्त डीए, एचआरए, टीए समेत अन्य केंद्रीय भत्ते भी दिए जाएंगे. यह भर्ती इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि के युवाओं के लिए एक बेहतरीन करियर अवसर है.

आवेदन शुल्क और छूट की जानकारी

SSC JE 2025 के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग वर्ग और सभी श्रेणी की महिलाओं को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है. शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है.

01 Jul 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

SSC JE Bharti 2025: एसएससी में जेई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी ! इतने पदों के लिए आवेदन, जानिए अंतिम डेट

SSC JE Bharti 2025

SSC JE Bharti 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. बताया जा रहा है कि यह जून 2025 की सातवीं बड़ी भर्ती है, जिसके जरिए 1340 रिक्त पदों को भरा जाएगा.

आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 21 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी जैसे योग्यता, चयन प्रक्रिया और वेतनमान.

1340 पदों पर निकली भर्ती, शुरू हुए आवेदन

एसएससी ने सोमवार, 30 जून 2025 को जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप बी नॉन-गैजटेड पदों के लिए कुल 1340 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 30 जून से 21 जुलाई 2025 रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है.

1 अगस्त से खुलेगी करेक्शन विंडो, अक्टूबर में CBT परीक्षा

SSC ने उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो की सुविधा भी दी है. अगर किसी उम्मीदवार से आवेदन में कोई गलती हो जाती है, तो वह 1 अगस्त से 2 अगस्त 2025 तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकता है. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 के बीच होगी. देश विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें

उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड यानी सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा या बीटेक डिग्री होनी चाहिए. कुछ पदों के लिए दो वर्षों का कार्यानुभव अनिवार्य किया गया है.

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन अच्छी तरह पढ़ लेने की सलाह दी जाती है ताकि वे पात्रता से जुड़ी शर्तों को सही तरीके से समझ सकें और आवेदन में किसी भी प्रकार की गलती से बच सकें.

अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष, आरक्षित वर्ग को छूट

SSC JE भर्ती 2025 के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी. एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी. आयु की गणना निर्धारित कट-ऑफ डेट के आधार पर की जाएगी जो कि एसएससी की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन में उल्लिखित है.

चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और निगेटिव मार्किंग

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं के आधार पर किया जाएगा. पहले चरण में पेपर-1 होगा जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे. इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को पेपर-2 में शामिल होने का मौका मिलेगा जो कि तकनीकी विषयों से संबंधित होगा.

दोनों ही परीक्षाएं ऑब्जेक्टिव टाइप होंगी और इनमें प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे यानी नेगेटिव मार्किंग लागू होगी. अंतिम मेरिट सूची दोनों पेपर के प्रदर्शन के आधार पर बनेगी.

वेतनमान और पद की श्रेणी

SSC JE पद केंद्र सरकार के ग्रुप बी नॉन-गैजटेड श्रेणी में आता है. चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-6 के अंतर्गत 35,400 से 1,12,400 तक का मासिक वेतन मिलेगा.

इसके अतिरिक्त डीए, एचआरए, टीए समेत अन्य केंद्रीय भत्ते भी दिए जाएंगे. यह भर्ती इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि के युवाओं के लिए एक बेहतरीन करियर अवसर है.

आवेदन शुल्क और छूट की जानकारी

SSC JE 2025 के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग वर्ग और सभी श्रेणी की महिलाओं को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है. शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है.

Latest News

Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया
अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस प्रतिष्ठित...
Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती
14 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशियों के जातकों का अटका काम सुलझेगा, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज
UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM
Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत
Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

Follow Us