Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Tahsildar Promotion: योगी सरकार ने 63 तहसीलदारों को बना दिया SDM, देखिए पूरी सूची

UP Tahsildar Promotion: योगी सरकार ने 63 तहसीलदारों को बना दिया SDM, देखिए पूरी सूची
यूपी के 63 तहसीलदार बने SDM (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

UP News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार ने 63 तहसीलदारों को बड़ी सौगात देते हुए एसडीएम पद पर प्रमोशन दे दिया है. नियुक्ति विभाग ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया. सभी अधिकारियों को वर्तमान तैनाती पर ही पदोन्नति दी गई है और उन्हें दो वर्षों की परिवीक्षा अवधि में कार्यभार ग्रहण करना होगा.

UP Tahsildar Promotion SDM: योगी सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है. सोमवार को नियुक्ति विभाग ने 63 तहसीलदारों को पदोन्नत कर उपजिलाधिकारी (SDM) बना दिया. बताया जा रहा है कि यह पदोन्नति सातवें वेतन आयोग के लेवल-10 वेतनमान (56,100-1,77,500) पर की गई है. चयनित अधिकारियों को वर्तमान तैनाती स्थल पर ही कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है.

डीपीसी बैठक के बाद जारी हुआ आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन प्रमोशनों की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में 26 जून 2025 को हुई विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक के बाद पूरी की गई. इसके बाद नियुक्ति विभाग ने आदेश जारी करते हुए सभी चयनित अधिकारियों को वर्तमान कार्यस्थल पर ही एसडीएम के रूप में पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं. इन अधिकारियों का परिवीक्षा काल दो वर्ष का रहेगा.

पदोन्नति में दो अधिकारियों को मिली नोशनल सीनियरिटी

नियुक्ति विभाग ने दो अधिकारियों प्रदुमन कुमार (तहसीलदार, श्रावस्ती) और श्रद्धा पांडेय (तहसीलदार, आगरा) को उनके कनिष्ठ अधिकारियों की पहले हुई पदोन्नति के सापेक्ष नोशनल प्रोन्नति प्रदान की है. हालांकि, इनकी वास्तविक प्रोन्नति तभी से लागू मानी जाएगी जब उन्होंने पदभार ग्रहण किया. इनकी वरिष्ठता बाद में तय की जाएगी.

देखिए प्रमोटेड SDM अधिकारियों की जिलेवार पूरी लिस्ट

योगी सरकार के इस फैसले में जिन 63 अधिकारियों को प्रमोट किया गया है, उनमें प्रमुख नाम और जिले इस प्रकार हैं:

Read More: UPPCL News: प्रयागराज में सपा नेता के बेटे की दिनदहाड़े गुंडई ! स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम पर हमला, फोड़ दिया सिर, गिरफ्तारी से दूर आरोपी

  • आजमगढ़: अभय राज पांडे, भूपाल सिंह
  • बलरामपुर: हेमंत कुमार गुप्ता
  • रायबरेली: कमलेश कुमार
  • हमीरपुर: करणवीर सिंह
  • बुलंदशहर: लालता प्रसाद, रविन्द्र प्रताप सिंह, नरसिंह नारायण शर्मा, अरुण कुमार वर्मा
  • मऊ: अशोक कुमार सिंह
  • महराजगंज: विजय यादव
  • प्रतापगढ़: सुबोध मणि शर्मा, अनुराग सिंह, वाचस्पति सिंह, सीमा भारती
  • मैनपुरी: केशव प्रसाद
  • सुल्तानपुर: भात कुमार सिंह, करम सिंह
  • कानपुर नगर: अविचल प्रताप सिंह, राधेश्याम शर्मा
  • आगरा: संतोष कुमार शुक्ला (ADM), विनोद कुमार चौधरी
  • शाहजहांपुर: प्रभात राय
  • बलिया: पुष्कर मिश्रा, तिमराज सिंह
  • अंबेडकर नगर: धर्मेंद्र कुमार सिंह, राहुल कुमार गुप्ता
  • सीतापुर: जनार्दन
  • इटावा: विजय प्रकाश मिश्र
  • बांदा: नरेंद्र कुमार यादव
  • सहारनपुर: विकास कुमार पांडे, विजय प्रताप सिंह
  • बहराइच: प्रकाश सिंह
  • वाराणसी: कर्मवीर
  • रामपुर: हर्षवर्धन
  • बिजनौर: रामाश्रय, शैलेन्द्र कुमार सिंह
  • एटा: सतीश कुमार
  • बदायूं: विनोद कुमार सिंह
  • जौनपुर: ज्योत्स्ना
  • पीलीभीत: प्रमेश कुमार
  • कुशीनगर: रामवीर सिंह
  • फिरोजाबाद: सुदर्शन कुमार
  • गाजीपुर: रणविजय सिंह
  • उन्नाव: आनंद कुमार नायक
  • गाजियाबाद: अजित कुमार सिंह चतुर्थ
  • चित्रकूट: अजय कुमार द्वितीय, राम ऋषि रमन
  • हापुड़: रमेश चंद्र पांडेय
  • फर्रुखाबाद: संजय कुमार सिंह
  • गोरखपुर: सुदीप कुमार
  • लखनऊ: शेर बहादुर सिंह
  • लखीमपुर खीरी: पुष्पक
प्रमोशन से प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी

इन प्रमोशनों से प्रशासनिक व्यवस्था को नए जोश और ऊर्जा के साथ मजबूती मिलेगी. अब तक तहसील स्तर पर काम कर रहे ये अधिकारी उप जिलाधिकारी के रूप में जिला प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे. इससे जनसुनवाई, राजस्व मामलों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आने की उम्मीद है.

Read More: UP PPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर के ASP महेंद्र पाल सिंह पहुंचे लखनऊ

राज्य सरकार के इस फैसले पर प्रशासनिक हलकों में खुशी

राज्य सरकार के इस फैसले से लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे अधिकारियों को राहत मिली है. इसे लेकर प्रशासनिक हलकों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कई जिलों में अधिकारियों ने पदभार संभालना भी शुरू कर दिया है. इसके साथ ही प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है.

Read More: UP IAS Transfer: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक झटका, 24 घंटे में 64 IAS इधर-उधर, 10 जिलों के DM बदले

01 Jul 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

UP Tahsildar Promotion: योगी सरकार ने 63 तहसीलदारों को बना दिया SDM, देखिए पूरी सूची

UP News In Hindi

UP Tahsildar Promotion SDM: योगी सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है. सोमवार को नियुक्ति विभाग ने 63 तहसीलदारों को पदोन्नत कर उपजिलाधिकारी (SDM) बना दिया. बताया जा रहा है कि यह पदोन्नति सातवें वेतन आयोग के लेवल-10 वेतनमान (56,100-1,77,500) पर की गई है. चयनित अधिकारियों को वर्तमान तैनाती स्थल पर ही कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है.

डीपीसी बैठक के बाद जारी हुआ आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन प्रमोशनों की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में 26 जून 2025 को हुई विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक के बाद पूरी की गई. इसके बाद नियुक्ति विभाग ने आदेश जारी करते हुए सभी चयनित अधिकारियों को वर्तमान कार्यस्थल पर ही एसडीएम के रूप में पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं. इन अधिकारियों का परिवीक्षा काल दो वर्ष का रहेगा.

पदोन्नति में दो अधिकारियों को मिली नोशनल सीनियरिटी

नियुक्ति विभाग ने दो अधिकारियों प्रदुमन कुमार (तहसीलदार, श्रावस्ती) और श्रद्धा पांडेय (तहसीलदार, आगरा) को उनके कनिष्ठ अधिकारियों की पहले हुई पदोन्नति के सापेक्ष नोशनल प्रोन्नति प्रदान की है. हालांकि, इनकी वास्तविक प्रोन्नति तभी से लागू मानी जाएगी जब उन्होंने पदभार ग्रहण किया. इनकी वरिष्ठता बाद में तय की जाएगी.

देखिए प्रमोटेड SDM अधिकारियों की जिलेवार पूरी लिस्ट

योगी सरकार के इस फैसले में जिन 63 अधिकारियों को प्रमोट किया गया है, उनमें प्रमुख नाम और जिले इस प्रकार हैं:

  • आजमगढ़: अभय राज पांडे, भूपाल सिंह
  • बलरामपुर: हेमंत कुमार गुप्ता
  • रायबरेली: कमलेश कुमार
  • हमीरपुर: करणवीर सिंह
  • बुलंदशहर: लालता प्रसाद, रविन्द्र प्रताप सिंह, नरसिंह नारायण शर्मा, अरुण कुमार वर्मा
  • मऊ: अशोक कुमार सिंह
  • महराजगंज: विजय यादव
  • प्रतापगढ़: सुबोध मणि शर्मा, अनुराग सिंह, वाचस्पति सिंह, सीमा भारती
  • मैनपुरी: केशव प्रसाद
  • सुल्तानपुर: भात कुमार सिंह, करम सिंह
  • कानपुर नगर: अविचल प्रताप सिंह, राधेश्याम शर्मा
  • आगरा: संतोष कुमार शुक्ला (ADM), विनोद कुमार चौधरी
  • शाहजहांपुर: प्रभात राय
  • बलिया: पुष्कर मिश्रा, तिमराज सिंह
  • अंबेडकर नगर: धर्मेंद्र कुमार सिंह, राहुल कुमार गुप्ता
  • सीतापुर: जनार्दन
  • इटावा: विजय प्रकाश मिश्र
  • बांदा: नरेंद्र कुमार यादव
  • सहारनपुर: विकास कुमार पांडे, विजय प्रताप सिंह
  • बहराइच: प्रकाश सिंह
  • वाराणसी: कर्मवीर
  • रामपुर: हर्षवर्धन
  • बिजनौर: रामाश्रय, शैलेन्द्र कुमार सिंह
  • एटा: सतीश कुमार
  • बदायूं: विनोद कुमार सिंह
  • जौनपुर: ज्योत्स्ना
  • पीलीभीत: प्रमेश कुमार
  • कुशीनगर: रामवीर सिंह
  • फिरोजाबाद: सुदर्शन कुमार
  • गाजीपुर: रणविजय सिंह
  • उन्नाव: आनंद कुमार नायक
  • गाजियाबाद: अजित कुमार सिंह चतुर्थ
  • चित्रकूट: अजय कुमार द्वितीय, राम ऋषि रमन
  • हापुड़: रमेश चंद्र पांडेय
  • फर्रुखाबाद: संजय कुमार सिंह
  • गोरखपुर: सुदीप कुमार
  • लखनऊ: शेर बहादुर सिंह
  • लखीमपुर खीरी: पुष्पक
प्रमोशन से प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी

इन प्रमोशनों से प्रशासनिक व्यवस्था को नए जोश और ऊर्जा के साथ मजबूती मिलेगी. अब तक तहसील स्तर पर काम कर रहे ये अधिकारी उप जिलाधिकारी के रूप में जिला प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे. इससे जनसुनवाई, राजस्व मामलों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आने की उम्मीद है.

राज्य सरकार के इस फैसले पर प्रशासनिक हलकों में खुशी

राज्य सरकार के इस फैसले से लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे अधिकारियों को राहत मिली है. इसे लेकर प्रशासनिक हलकों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कई जिलों में अधिकारियों ने पदभार संभालना भी शुरू कर दिया है. इसके साथ ही प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है.

Latest News

Fatehpur News: शादी के 10 दिन बाद उजड़ गया शिवम का घर, डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर Fatehpur News: शादी के 10 दिन बाद उजड़ गया शिवम का घर, डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर
फतेहपुर के असोथर क्षेत्र में यमुना पुल पर भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक...
Aaj Ka Rashifal: बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ संयोग, इन राशियों के जातक भूल से ना करें गलती, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर कांड में फरार बबलू सिंगरौर पर एक लाख का इनाम ! बुलडोजर ने तोड़ दी हेकड़ी, सात टीमें दे रहीं दबिश
Etawah Punarjanm ki kahani: पुनर्जन्म की इस हैरान कर देने वाली कहानी सुन हो जाएंगे रोंगटे खड़े ! अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इस सच्ची घटना पर लगाई थी मुहर
Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026: शनिवार के दिन कैसे रहेंगे आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल में क्या कहते हैं सितारे
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की तहरीर पर सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us