Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Panchayat Chunav 2026: उत्तर प्रदेश में शुरू हुई पंचायत परिसीमन की प्रक्रिया, जानिए पूरा शेड्यूल और किन गांवों पर पड़ेगा असर

यूपी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की शुरू हुई प्रक्रिया (फाइल फोटो): Image Yugantar Pravah

UP Panchayat Elections 2026

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी शुरू हो चुकी है. इसके तहत ग्राम पंचायतों के परिसीमन की प्रक्रिया 28 जून से शुरू कर दी गई है. 30 जून तक जनसंख्या निर्धारण, 1 से 3 जुलाई तक वार्ड प्रकाशन, 4 से 8 जुलाई तक आपत्तियां, और 14 जुलाई तक अंतिम सूची जारी की जाएगी. कई ग्राम पंचायतें नगर निकायों में शामिल की जा सकती हैं.

UP Panchayat Chunav 2026: यूपी में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर सरकार ने गंभीरता से तैयारियां शुरू कर दी हैं. सबसे अहम प्रक्रिया यानी ग्राम पंचायतों के परिसीमन की शुरुआत 28 जून से की जा रही है. नई नगर पंचायतों और नगर निकायों के विस्तार के चलते कई गांवों की सीमाएं बदली जाएंगी.

जानकारी के मुताबिक पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) से पहले उठाए जाने वाले इस कदम से गांवों की राजनीति में सुगबुगाहट पैदा हो जाएगी. जानिए शासन का क्या है पूरा शेड्यूल और किन पंचायतों पर इसका सीधा असर पड़ेगा.

आज से शुरू हुई परिसीमन की प्रक्रिया, 14 जुलाई तक होगी पूरी

ग्राम पंचायत परिसीमन की प्रक्रिया का शेड्यूल पहले ही शासन द्वारा सभी जिलों को भेज दिया गया है. शेड्यूल के अनुसार 28 जून से 30 जून के बीच ग्राम पंचायतवार जनसंख्या निर्धारण किया जा रहा है.

इसके बाद 1 जुलाई से 3 जुलाई तक प्रस्तावित वार्डों की सूची तैयार कर उसका प्रकाशन किया जाएगा. इस सूची को ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा ताकि ग्रामीण अपनी आपत्ति दर्ज करा सकें.

Read More: UP के बांदा-टांडा के लिए 6500 करोड़ का प्रोजेक्ट: फतेहपुर समेत 6 जिलों की बदलेगी तस्वीर, चमकेगा अवध से बुंदेलखंड

4 जुलाई से 8 जुलाई तक दर्ज होंगी आपत्तियां

प्रस्तावित वार्डों को लेकर यदि किसी भी व्यक्ति, संगठन या जनप्रतिनिधि को आपत्ति है, तो वे 4 जुलाई से 8 जुलाई तक अपनी आपत्तियां संबंधित ब्लॉक या तहसील कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं.

Read More: UP CMO Transfer: यूपी में बड़े पैमाने पर सीएमओ के तबादले, फतेहपुर में इन्हें मिली कमान

इसके लिए शासन ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं. प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण 9 जुलाई से 11 जुलाई के बीच किया जाएगा. इसके बाद 12 से 14 जुलाई तक अंतिम परिसीमन सूची का प्रकाशन किया जाएगा.

Read More: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक, पंचायत चुनाव को लेकर सरकार और आयोग से मांगा जवाब

जिलाधिकारियों को 16 जुलाई तक भेजनी होगी अंतिम रिपोर्ट

राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी जिलाधिकारी 16 जुलाई तक अंतिम परिसीमन सूची पंचायतीराज निदेशालय को अनिवार्य रूप से भेज दें. जिससे आगे की चुनाव प्रक्रिया तय समय पर शुरू हो सके. शासन इस बार समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के मूड में है, ताकि अप्रैल-मई 2026 में प्रस्तावित पंचायत चुनावों में कोई अड़चन न सके.

नगर निकायों के विस्तार से कई ग्राम पंचायतों का होगा पुनर्गठन

नए नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं और नगर निगमों के गठन से कई ग्राम पंचायतों की जनसंख्या घटकर 1000 से कम रह गई है. इसलिए ऐसे गांवों को आंशिक परिसीमन के तहत शहरी क्षेत्र में शामिल किया जाएगा या पास की किसी ग्राम पंचायत में विलय कर दिया जाएगा. इस प्रक्रिया से कई गांवों का स्वरूप बदल सकता है, जिससे विकास कार्यों पर भी सीधा असर पड़ेगा.

अप्रैल या मई में हो सकते हैं चुनाव पंचायत चुनाव

सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav 2026) अप्रैल या मई में कराए जा सकते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए परिसीमन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है. इस बार की तैयारी पिछले बार के मुकाबले अधिक व्यवस्थित और डिजिटल प्रक्रिया आधारित बताई जा रही है.

28 Jun 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

UP Panchayat Chunav 2026: उत्तर प्रदेश में शुरू हुई पंचायत परिसीमन की प्रक्रिया, जानिए पूरा शेड्यूल और किन गांवों पर पड़ेगा असर

UP Panchayat Elections 2026

UP Panchayat Chunav 2026: यूपी में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर सरकार ने गंभीरता से तैयारियां शुरू कर दी हैं. सबसे अहम प्रक्रिया यानी ग्राम पंचायतों के परिसीमन की शुरुआत 28 जून से की जा रही है. नई नगर पंचायतों और नगर निकायों के विस्तार के चलते कई गांवों की सीमाएं बदली जाएंगी.

जानकारी के मुताबिक पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) से पहले उठाए जाने वाले इस कदम से गांवों की राजनीति में सुगबुगाहट पैदा हो जाएगी. जानिए शासन का क्या है पूरा शेड्यूल और किन पंचायतों पर इसका सीधा असर पड़ेगा.

आज से शुरू हुई परिसीमन की प्रक्रिया, 14 जुलाई तक होगी पूरी

ग्राम पंचायत परिसीमन की प्रक्रिया का शेड्यूल पहले ही शासन द्वारा सभी जिलों को भेज दिया गया है. शेड्यूल के अनुसार 28 जून से 30 जून के बीच ग्राम पंचायतवार जनसंख्या निर्धारण किया जा रहा है.

इसके बाद 1 जुलाई से 3 जुलाई तक प्रस्तावित वार्डों की सूची तैयार कर उसका प्रकाशन किया जाएगा. इस सूची को ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा ताकि ग्रामीण अपनी आपत्ति दर्ज करा सकें.

4 जुलाई से 8 जुलाई तक दर्ज होंगी आपत्तियां

प्रस्तावित वार्डों को लेकर यदि किसी भी व्यक्ति, संगठन या जनप्रतिनिधि को आपत्ति है, तो वे 4 जुलाई से 8 जुलाई तक अपनी आपत्तियां संबंधित ब्लॉक या तहसील कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं.

इसके लिए शासन ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं. प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण 9 जुलाई से 11 जुलाई के बीच किया जाएगा. इसके बाद 12 से 14 जुलाई तक अंतिम परिसीमन सूची का प्रकाशन किया जाएगा.

जिलाधिकारियों को 16 जुलाई तक भेजनी होगी अंतिम रिपोर्ट

राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी जिलाधिकारी 16 जुलाई तक अंतिम परिसीमन सूची पंचायतीराज निदेशालय को अनिवार्य रूप से भेज दें. जिससे आगे की चुनाव प्रक्रिया तय समय पर शुरू हो सके. शासन इस बार समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के मूड में है, ताकि अप्रैल-मई 2026 में प्रस्तावित पंचायत चुनावों में कोई अड़चन न सके.

नगर निकायों के विस्तार से कई ग्राम पंचायतों का होगा पुनर्गठन

नए नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं और नगर निगमों के गठन से कई ग्राम पंचायतों की जनसंख्या घटकर 1000 से कम रह गई है. इसलिए ऐसे गांवों को आंशिक परिसीमन के तहत शहरी क्षेत्र में शामिल किया जाएगा या पास की किसी ग्राम पंचायत में विलय कर दिया जाएगा. इस प्रक्रिया से कई गांवों का स्वरूप बदल सकता है, जिससे विकास कार्यों पर भी सीधा असर पड़ेगा.

अप्रैल या मई में हो सकते हैं चुनाव पंचायत चुनाव

सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav 2026) अप्रैल या मई में कराए जा सकते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए परिसीमन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है. इस बार की तैयारी पिछले बार के मुकाबले अधिक व्यवस्थित और डिजिटल प्रक्रिया आधारित बताई जा रही है.

Latest News

UP News: यूपी में बिना फायर NOC नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन और व्यापार लाइसेंस, योगी सरकार का बड़ा फैसला, शासनादेश जारी UP News: यूपी में बिना फायर NOC नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन और व्यापार लाइसेंस, योगी सरकार का बड़ा फैसला, शासनादेश जारी
उत्तर प्रदेश सरकार ने अग्नि सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब बिना फायर NOC के किसी भी बड़े...
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक, पंचायत चुनाव को लेकर सरकार और आयोग से मांगा जवाब
यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान: ओबीसी पर बड़ा दांव, राजनाथ सिंह के बेटे बने उपाध्यक्ष, सुरेश राणा-पूजा पाल समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी
आज का राशिफल (Rashifal) 25 जून 2026: इन जातकों के खुल रहे हैं सफलता के द्वार ! जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में बिना मानकों के संचालित हैं सैकड़ों नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और होटल, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान

Follow Us