Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Deoria News In Hindi: देवरिया में दर्दनाक हादसा ! एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से मां समेत 3 बच्चों की जलकर हुई दर्दनाक मौत

देवरिया के एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, image credit original source

Deoria Fire News Today

यूपी (Up) के देवरिया (Deoria) में एक बड़ा हादसा (Accident) हो गया. एक घर में गैस सिलेंडर फटने (Explosion Gas Cylinder) से एक महिला और उसके तीन बच्चों की दर्दनाक मौत (Painful Death) हो गई दरअसल सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ जिससे पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया घर में आग लग गई जिसकी चपेट में चारों झुलस गए और उनकी मौत (Burnt To Death) हो गई.

गैस सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

यह दर्दनाक हादसा देवरिया (Deoria) के भलुअनी स्थित डुमरी गांव में देखने को मिला जहां पर एक महिला घर में खाना बना रही थी कि तभी अचानक सिलेंडर फट (Explosion Cylinder) गया. वहीं उस समय उसके तीन बच्चे घर पर ही मौजूद थे. धमाका इतनी जोर से हुआ कि पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया छत और दीवारें भी टूट कर गिरने लगी घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाते हुए सभी को बाहर निकाला.

लेकिन तब तक उन चारों की मौत हो चुकी थी. प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला गैस पर कुछ काम कर रही थी इसी दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली होगी जिससे जोरदार धमाका हुआ और धमाके के साथ पूरे घर में आग लग गई हालांकि घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने कई सैंपल भी जांच के लिए एकत्रित किया है.

deoria_tragic_accident_cylinder_blast_house
देवरिया में घर में लगी आग, image credit original source

चाय बनाते वक्त हुआ हादसा

ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर का वक्त था महिला अपने बच्चों के साथ घर पर ही थी इस दौरान वह किचन में चाय बना रही थी कि तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ. धमाके की आवाज सुनकर सभी लोग उसके घर की तरफ भागे देखते ही देखते पूरे घर में आग लग गई वही ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, मौके पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन जब तक आग बुझी तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था इस हादसे में मां समेत तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय आरती गुप्ता, 11 वर्षीय आंचल, 12 वर्षीय बेटा कुंदन और 11 महीने की मासूम तृप्ति की हादसे में मौत हो गई है पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है.

Read More: फर्जी मार्कशीट के सहारे 10 साल तक बनी रहीं टीचर, STF जांच में खुला खेल, फतेहपुर BSA ने किया सस्पेंड

क्या कहना है पुलिस का?

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा उन्हें सूचना मिली थी कि डुमरी गांव के एक घर में आग लग गई है पूरा घर धू-धू कर जल रहा है जिसकी सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन इस दुखद घटना में मां और उसके तीन बच्चों की जलकर मौत हो गई घटनास्थल का जायजा लेने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया था जिसे मौके से कई साक्ष्य भी जुटाए है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

30 Mar 2024 By Vishal Shukla

Deoria News In Hindi: देवरिया में दर्दनाक हादसा ! एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से मां समेत 3 बच्चों की जलकर हुई दर्दनाक मौत

Deoria Fire News Today

गैस सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

यह दर्दनाक हादसा देवरिया (Deoria) के भलुअनी स्थित डुमरी गांव में देखने को मिला जहां पर एक महिला घर में खाना बना रही थी कि तभी अचानक सिलेंडर फट (Explosion Cylinder) गया. वहीं उस समय उसके तीन बच्चे घर पर ही मौजूद थे. धमाका इतनी जोर से हुआ कि पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया छत और दीवारें भी टूट कर गिरने लगी घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाते हुए सभी को बाहर निकाला.

लेकिन तब तक उन चारों की मौत हो चुकी थी. प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला गैस पर कुछ काम कर रही थी इसी दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली होगी जिससे जोरदार धमाका हुआ और धमाके के साथ पूरे घर में आग लग गई हालांकि घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने कई सैंपल भी जांच के लिए एकत्रित किया है.

deoria_tragic_accident_cylinder_blast_house
देवरिया में घर में लगी आग, image credit original source

चाय बनाते वक्त हुआ हादसा

ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर का वक्त था महिला अपने बच्चों के साथ घर पर ही थी इस दौरान वह किचन में चाय बना रही थी कि तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ. धमाके की आवाज सुनकर सभी लोग उसके घर की तरफ भागे देखते ही देखते पूरे घर में आग लग गई वही ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, मौके पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन जब तक आग बुझी तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था इस हादसे में मां समेत तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय आरती गुप्ता, 11 वर्षीय आंचल, 12 वर्षीय बेटा कुंदन और 11 महीने की मासूम तृप्ति की हादसे में मौत हो गई है पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है.

क्या कहना है पुलिस का?

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा उन्हें सूचना मिली थी कि डुमरी गांव के एक घर में आग लग गई है पूरा घर धू-धू कर जल रहा है जिसकी सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन इस दुखद घटना में मां और उसके तीन बच्चों की जलकर मौत हो गई घटनास्थल का जायजा लेने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया था जिसे मौके से कई साक्ष्य भी जुटाए है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था
फतेहपुर पुलिस ने एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराने को लेकर नई व्यवस्था लागू की है. अब मुकदमा दर्ज होते ही...
Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: सावन में भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें, नष्ट होंगे दुःख, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल
UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई
Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक
Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल
आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ

Follow Us