Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News: दुस्साहस-DGP की फेक व्हाट्सएप डीपी लगाकर की गई पैसों की डिमांड ! पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

यूपी, डीजीपी प्रशांत कुमार, image credit original source

UP DGP Prashant Kumar

उत्तरप्रदेश से बड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. साइबर क्रिमिनलों (Cyber Criminal) ने लोगों से पैसे ऐंठने का नया फार्मूला खोज निकाला है. इस बार इन जालसाजों (Fraudsters) ने उत्तर प्रदेश पुलिस को टारगेट किया और यही नहीं इसके लिए इन लोगों ने उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी प्रशांत कुमार (Dgp Prashant Kumar) की व्हाट्सएप की प्रोफाइल पिक्चर निकाल कर ठगी करने की कोशिश की है.

जालसाजों ने DGP को बनाया निशाना

उत्तर प्रदेश से एक बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर जालसाजों ने यूपी पुलिस मुखिया को भी नहीं छोड़ा दरअसल डीजीपी प्रशांत कुमार (Prashant Kumar) के व्हाट्सएप की डीपी लगाकर शातिरों ने ठगी करने की कोशिश की है. इसके बाद यूपी पुलिस हरकत में आई और सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने सभी को सतर्क रहने के लिए कहा है. यही नहीं जो भी इस तरह की हरकत कर रहा है उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही जा रही है. यह नटवरलाल जिले के अफसर को फोन करके उनके साथ ठगी का प्रयास कर रहे हैं.

fake_dp_posted_online_fraud_news
डीजीपी की डीपी लगाकर ठगी, image credit original source

DGP ने की अपील

वहीं इस पूरे मामले डीजीपी प्रशांत कुमार (Prashant Kumar) ने कहा कि फेक डीपी लगाकर (Apply Fake Dp) इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यदि किसी के पास भी इस तरह का कोई मैसेज आए तो तुरंत ही पुलिस को सूचना दें क्योंकि इन जालसाजों ने अधिकारियों को कॉल कर रुपए मांगे हैं.

ऐसे में यूपी पुलिस द्वारा इस तरह के मैसेज से सतर्क रहने की अपील की गयी है उनका यह भी कहना है कि इसी तरह के मैसेज कुछ व्यापारियों तक भी किए जा रहे हैं उनसे भी अपील की गई है, कि ऐसा कुछ भी होने पर तुरंत ही पुलिस को सूचना दें क्योंकि डीजीपी की फोटो लगाकर इसका दुरुपयोग किया जा रहा है इसके साथ ही उनकी छवि भी धूमिल हो रही है.

Read More: Fatehpur News: 35 लाख रुपये से बनेगा नया पंप हाउस, 30 हजार लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, खत्म होगी तीन वार्डों की समस्या

कौन है IPS प्रशांत कुमार?

तेज तर्रार आईपीएस प्रशांत कुमार (Ips Prashant kumar) वर्तमान में उत्तर प्रदेश के नए कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए हैं. इससे पहले वह स्पेशल डीजी के पद पर थे उनके स्वभाव और पर्सनालिटी को देखते हुए यूपी पुलिस में उन्हें सिंघम भी कहा जाता है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पकड़े गए अंतर्जनपदीय तस्कर ! ट्रेन में ऐसे छिपाकर लाते थे गांजा, मास्टरमाइंड शिवहरे फरार

उन्होंने कई अपराधियों का एनकाउंटर करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचाया जिसके चलते उन्हें भारत सरकार की ओर से कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया है यही नहीं अभी कुछ ही समय पहले उन्हें गैलंट्री अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया था.

Read More: Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

21 Feb 2024 By Vishal Shukla

UP News: दुस्साहस-DGP की फेक व्हाट्सएप डीपी लगाकर की गई पैसों की डिमांड ! पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

UP DGP Prashant Kumar

जालसाजों ने DGP को बनाया निशाना

उत्तर प्रदेश से एक बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर जालसाजों ने यूपी पुलिस मुखिया को भी नहीं छोड़ा दरअसल डीजीपी प्रशांत कुमार (Prashant Kumar) के व्हाट्सएप की डीपी लगाकर शातिरों ने ठगी करने की कोशिश की है. इसके बाद यूपी पुलिस हरकत में आई और सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने सभी को सतर्क रहने के लिए कहा है. यही नहीं जो भी इस तरह की हरकत कर रहा है उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही जा रही है. यह नटवरलाल जिले के अफसर को फोन करके उनके साथ ठगी का प्रयास कर रहे हैं.

fake_dp_posted_online_fraud_news
डीजीपी की डीपी लगाकर ठगी, image credit original source

DGP ने की अपील

वहीं इस पूरे मामले डीजीपी प्रशांत कुमार (Prashant Kumar) ने कहा कि फेक डीपी लगाकर (Apply Fake Dp) इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यदि किसी के पास भी इस तरह का कोई मैसेज आए तो तुरंत ही पुलिस को सूचना दें क्योंकि इन जालसाजों ने अधिकारियों को कॉल कर रुपए मांगे हैं.

ऐसे में यूपी पुलिस द्वारा इस तरह के मैसेज से सतर्क रहने की अपील की गयी है उनका यह भी कहना है कि इसी तरह के मैसेज कुछ व्यापारियों तक भी किए जा रहे हैं उनसे भी अपील की गई है, कि ऐसा कुछ भी होने पर तुरंत ही पुलिस को सूचना दें क्योंकि डीजीपी की फोटो लगाकर इसका दुरुपयोग किया जा रहा है इसके साथ ही उनकी छवि भी धूमिल हो रही है.

कौन है IPS प्रशांत कुमार?

तेज तर्रार आईपीएस प्रशांत कुमार (Ips Prashant kumar) वर्तमान में उत्तर प्रदेश के नए कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए हैं. इससे पहले वह स्पेशल डीजी के पद पर थे उनके स्वभाव और पर्सनालिटी को देखते हुए यूपी पुलिस में उन्हें सिंघम भी कहा जाता है.

उन्होंने कई अपराधियों का एनकाउंटर करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचाया जिसके चलते उन्हें भारत सरकार की ओर से कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया है यही नहीं अभी कुछ ही समय पहले उन्हें गैलंट्री अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया था.

Latest News

Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप
फतेहपुर में फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और धमकी...
Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत
Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज
Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

Follow Us