Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UPPCL News:फतेहपुर बिजली विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर सदर विधायक ने कार्यवाही के लिए लिखा पत्र

Fatehpur UPPCL News:फतेहपुर बिजली विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर सदर विधायक ने कार्यवाही के लिए लिखा पत्र
Fatehpur News: विधायक विक्रम सिंह (फ़ाइल फ़ोटो)

फतेहपुर बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का मामला कोई नया नहीं है.लेकिन अब भाजपा विधायक ने भी मान लिया है कि हां भ्रष्टाचार है.सदर विधायक द्वारा कार्यवाही के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है. Fatehpur Electricity Department News Fatehpur UPPCL News

Fatehpur Latest News In Hindi:फतेहपुर का बिजली विभाग हमेशा से भ्रष्टाचार के लिए कुख्यात रहा है.इस विभाग में निचले स्तर से लेकर जिला स्तर के अधिकारियो पर हमेशा से भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहें हैं.पिछले कुछ महीनों से ऐसा लग रहा है कि सबने आँख ही मूंद ली है.Fatehpur UPPCL News

विधानसभा चुनावों में अब कुछ महीनों का ही समय बचा है.ऐसे में भ्रष्टाचार के उजागर हो रहे मामलों से सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों के भी होश फ़ाख्ता हो गए हैं. क्योंकि यदि ऐसा ही चलता रहा तो मौजूदा विधायकों को आगामी चुनाव में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है.Fatehpur News

भ्रष्टाचार का ताज़ा मामला विद्युत वितरण खण्ड प्रथम कार्यालय का है.कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार औऱ नियम विरुद्ध हो रहे कार्यों का खुलासा होने के बाद भाजपा विधायक विक्रम सिंह फतेहपुर डीएम को पत्र लिखकर कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया है. Fatehpur UPPCL News

सदर विधायक (BJP MLA Vikram Singh) ने अपने पत्र में लिखा है कि मानव लोक अधिकार सेवा संस्थान के जिला महासचिव रमेश सिंह कछवाह द्वारा विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया गया है. इस सम्बंधन में उनके द्वारा मुख्यमंत्री, बिजली विभाग के उच्चधिकारियों औऱ आपको (डीएम) पत्र लिखकर अवगत कराया गया है. साथ ही जांच समिति बनाकर जाँच कराने जाने की मांग की गई है.Fatehpur Latest News In Hindi

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

सदर विधायक विक्रम सिंह (Mla Vikram Singh) ने पत्र में आगे लिखा है कि भ्रष्टाचार में अंकुश लगाना नितांत आवश्यक है.इस लिए एक जाँच समिति बनाकर घटनाक्रम की जाँच कराई जाए. Fatehpur UP News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

रमेश सिंह कछवाह ने लगाए सनसनीखेज आरोप..

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

आवास विकास निवासी रमेश सिंह कछवाह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) रामसनेही यादव, अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार पांडेय, जेई अभिनव मौर्य, टीजी-2 ऋषभ दुबे पर कई गम्भीर औऱ सनसनीखेज आरोप लगाए हैं.अपने पत्र में उन्होंने उपरोक्त अधिकारियों पर मिलकर विभिन्न मामलों में भ्रष्टाचार करके सरकार को अरबों रुपए के राजस्व का नुकसान किए जाने की बात कही गई है. उन्होंने सारे आरोपों को साक्ष्य सहित प्रस्तुत किए जाने की बात कही है.Fatehpur News

वह पत्र में शहर के चर्चित सुमन नर्सिंग होम सहित कुछ अन्य लोगों के बिजली बिलों का ज़िक्र करते हुए कहा नर्सिंग होम का बिल 37 लाख रुपए था जिसे मात्र 1,20,000 रुपए जमा करा के ख़त्म करा दिया गया है.इसी तरह अन्य मामलों में भी हुआ है, जहां लाखों के बिल को मात्र कुछ हज़ार जमा कराके खत्म करता दिए गए हैं.Fatehpur Electricity Department News

एक्सईन रामसनेही यादव

हत्या औऱ झूठे मुक़दमे में फंसाये जाने की जताई है आशंका..

रमेश सिंह कछवाह द्वारा लिखे गए पत्र के मुताबिक उपरोक्त अधिकारी उनके खिलाफ झूठा मुकदमा औऱ उनकी हत्या किए जाने का षणयंत्र कर रहे हैं. उन्होंने सीएम से गुहार लगाई है कि यदि भविष्य में उनके साथ ऐसा कुछ होता है तो इसके सम्पूर्ण जिम्मेदार राकेश पांडेय, रामसनेही यादव, ऋषभ दुबे, अभिनव मौर्य होंगें. Fatehpur UPPCL News

एक्सईएन राम सनेही यादव पर पहले भी लगें हैं गम्भीर आरोप..

रामसनेही यादव हमेशा से विवादित रहें हैं. इनके ऊपर पूर्व में बिजली विभाग के ही अधिकारियों औऱ कर्मचारियों द्वारा शोषण किए जाने का आरोप लगा है.कई जेई औऱ कर्मचारी एक्सईएन के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं.भाजपा सरकार विरोधी मानसिकता के साथ काम करने का आरोप भी रामसनेही यादव पर लगता रहा है.Fatehpur XEN Ram Sanehi Yadav News

मामले में रामसनेही यादव सहित उपरोक्त अधिकारियों का पक्ष जानने का प्रयास किया गया.लेक़िन किसी से संपर्क नहीं हो सका.किसी का पक्ष आता है तो उसको भी ख़बर में जोड़ दिया जाएगा. Fatehpur News

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us