Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Driving License News : अब 7 दिनों में पहुंचेगा आपका डीएल आपके द्वार,अच्छा तो इस वजह से हो रही थी देरी

Up Driving License News : अब 7 दिनों में पहुंचेगा आपका डीएल आपके द्वार,अच्छा तो इस वजह से हो रही थी देरी
वाया सोशल मीडिया फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के रहने वाले लोगों के लिए परिवहन विभाग ने खुशखबरी दी है. अब नया ड्राइविंग लाइसेंस 7 दिनों में आपके घर पहुंच जाएगा. और आपको यदि कहीं बाहर जाना है और आपके पास लाइसेंस नहीं है तो परेशान मत हो आप ऑनलाइन आवेदन कर इन नियमों को फॉलो करते हुए 7 दिनों में ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं.


हाईलाइट्स

  • यूपी में अब 7 दिनों में नया लाइसेन्स सीधे पहुंचेगा आपके घर
  • चिप की कमी की वजह से पेंडिंग पड़े थे लाइसेन्स की प्रक्रिया
  • रूस और यूक्रेन युद्ध रही वजह चिप की उपलब्धता न होना, अब सब ठीक

Up Driving License News: ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए जरूरी या फिर कोई भी वाहन चलाना हो उसके लिए ड्राइविंग लाइसेंस होना अति आवश्यक है.इन दिनों पिछले कुछ महीनों से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में लोगों को दिक्कतों का सामना जरूर करना पड़ा था दरअसल इसकी वजह रूस और यूक्रेन युद्ध था जिसकी वजह से चिप की कमी हो गयी थी.

 

बड़े काम की खबर (UP Driving License News)

यूपी के लोगों के लिए बड़ी काम की खबर सामने आई है, सरकार के आदेश पर परिवहन विभाग ने ड्राईविंग लाइसेंस को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. जहां वाहन स्वामियों को अपने नए ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को लेकर और इसकी डिलीवरी को लेकर ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा. अब नया ड्राइविंग लाइसेंस 7 दिनों ने आपतक पहुंचेगा.

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

रूस और यूक्रेन युद्ध रही वजह (UP Driving License News)

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

दरअसल कुछ महीनों से ड्राइविंग लाइसेंस के न बन पाने का कारण रूस और यूक्रेन युद्ध था जिसकी वजह थी चिप न मिलना जब चिप मिलना बंद हो गई तो कैसे ड्राइविंग लाइसेंस आपतक पहुंचते, लेकिन अब एक बार फिर माहौल शांत होने के बाद अब चिप उपलब्ध हो रही है. और ड्राइविंग लाइसेंस की राह फिर आसान हो गई है.

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

आपको बता दें कि चिप न उपलब्ध हो पाने की वजह से 10 लाख से ज्यादा लाइसेन्स प्रिंटिंग नहीं हो पा रहे थे.जबसे चिप उपलब्ध हुई तो लाइसेंस डिलीवरी का कार्य भी तेजी से होने लगा है.7 दिनों के बाद सीधे आपके घर नया ड्राईविंग लाइसेंस पहुंचेगा.

परिवहन आयुक्त ने दी जानकारी

परिवहन आयुक्त चन्द्र भूषण सिंह के मुताबिक अप्रैल और मई में 10 लाख परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए ,इतनी तेजी के बाद जून में ये डीएल लोगों के घरो पर 7 दिनों में पहुंचने लगे हैं.

डीएल आवेदन करें ऐसे

यदि आपके पास लाइसेन्स नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नही है घर बैठे इन स्टेप्स को फॉलो करें और आवेदन कर दे अपने डीएल के लिए...

सबसे पहले आपको परिवहन सारथी पोर्टल पर जाकर अपना राज्य चुनना होगा.

इसके बाद ‘न्यू लर्नर लाइसेंस ‘ पर क्लिक करने पर नया पेज खुलेगा.

यहां आपको अपनी जानकारी, अपना पता, फोन नंबर भरना होगा.

फिर फोटो और साइन की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करनी होगी.

इसके बाद टेस्ट देने के लिए तारीख चुननी पड़ेगी.

आखिरी स्टेप में फीस जमा करनी होगी.

यहां तक ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद आपको टेस्ट के लिए RTO जाना पड़ेगा.

इसके कुछ दिन बाद लर्निंग लाइसेंस ऑनलाइन आप वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे.

फिर परमानेंट लाइसेंस बनवाने के लिए आपको आरटीओ ऑफिस जाना होगा.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us