Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Pilibhit News: पीलीभीत में चल रही खुदाई को बीच में क्यों रोकना पड़ा ! देखते ही देखते झुकने लगे ग्रामिणों के सिर

Pilibhit News: पीलीभीत में चल रही खुदाई को बीच में क्यों रोकना पड़ा ! देखते ही देखते झुकने लगे ग्रामिणों के सिर
पीलीभीत में खुदाई के दौरान निकली भगवान बिष्णु की सोने की मूर्ति, फोटो साभार सोशल मीडिया

Pilibhit Lord Vishnu Idol: पीलीभीत में उस वक्त आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा जब पानी की टँकी बनाये जाने के लिए की जा रही खुदाई में भगवान विष्णु की सोने की मूर्ति दिखाई दी. मूर्ति दिखते ही काम बंद कर दिया गया. मूर्ति के दर्शन करने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी. कोई दीपक जलाकर पूजा करता हुआ दिखाई दिया कोई फोटो लेता हुआ दिखाई दिया. ग्रामीणों का कहना है अब यहां पानी की टँकी नहीं मन्दिर बनाया जाएगा.


हाईलाइट्स

  • पीलीभीत में खुदाई के दौरान निकली भगवान विष्णु की सोने की मूर्ति
  • खुदाई को रोकना पड़ा, ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी,दर्शन करने पहुंचे लोग
  • चाट फिरोजपुर गांव का मामला, अब यहां मन्दिर बनाया जाएगा

Idol of Lord Vishnu found during excavation : पीलीभीत के एक गांव में जहां ग्रामीण पानी की टँकी बनाने का विरोध कर रहे थे. लेकिन खुदाई चालू रही. फिर अचानक चल रही खुदाई को खुद ही रोकना पड़ा. आख़िर पानी की टँकी के लिए की जा रही खुदाई को क्यों रोकना पड़ा. ऐसा क्या हुआ जो गांव वालों की भीड़ वहां जुटने लगी. इन सभी प्रश्नों के उत्तर आपको नीचे दें रहे है.

खुदाई के दौरान सोने की भगवान विष्णु की निकली मूर्ति

पीलीभीत से अनोखा मामला सामने आया है. यहां गांव चाट फिरोजपुर है. जिसके पूरब दिशा में देवी स्थान है. धार्मिक स्थल के पास ही पानी की टँकी बनाये जाने के लिए खुदाई का कार्य चल रहा था. हालांकि ग्रामीण यहाँ खुदाई नहीं चाहते थे. फिर भी खुदाई चलती रही.अचानक खुदाई के दौरान मिट्टी में सुनहरे रंग में एक धातु दिखाई दी. तत्काल खुदाई का काम रोककर उस धातु को मिट्टी से निकाला गया. जब बहार निकाला तोहफा भगवान विष्णु की सोने की मूर्ति निकली.

ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी लगे पूजा पाठ करने

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

भगवान की मूर्ति निकलने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई. गांव वालों की भारी भीड़ खुदाई स्थल पर पहुंच गई.इस दौरान ग्रामीणों की आस्था उमड़ पड़ी. वही पर भगवान की पूजा-पाठ शुरू कर दिया गया. कोई मूर्ति की तस्वीर लेने में मशगूल रहा. ग्रामीणों ने कहा कि अब यहां पानी की टँकी नहीं बल्कि समस्त ग्रामीणों की मदद से यहां मन्दिर बनवाया जाएगा. उधर सूचना पर विधायक के पुत्र ने भी यहां मन्दिर बनाये जाने का आश्वासन दिया है. पानी की टँकी का निर्माण किसी अन्य जगह पर होगा.

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

मूर्ति कितनी पुरानी नहीं मिले प्रमाण

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

फिलहाल इस तरह से मूर्ति निकलना ग्रामीण यहां भगवान का चमत्कार मान रहे हैं. क्योंकि पास में ही देवी स्थान है. हालांकि यह सोने की मूर्ति कितनी पुरानी है इसके प्रमाण नहीं मिल पाए हैं. ग्रामीणों का मानना है कि स्वयं भगवान श्री हरि इस गांव में आये हैं. उन्होंने इस गांव को चुना. यह उनकी ही कृपा है अब यहां मन्दिर बनवाएंगे, और यहां विधि विधान से पूजा की जाएगी.

 

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us