Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IND Vs Nz T20: अभिषेक का शानदार प्रदर्शन जारी ! पुराने रंग में लौटे कप्तान सूर्य, जीती सीरीज़

भारत ने न्यूजीलैंड को दी पटखनी: Image Credit Original Source

गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूज़ीलैंड को 8 विकेट से हराकर 5 मैचों की इस सीरीज में 3-0 की बढ़त बनाते हुए सीरीज पर फिलहाल कब्जा कर लिया है. अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जमाया. सीरीज के अभी 2 मुकाबले बाकी है.

Guwahati T20 News: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह पटखनी देते हुए सीरीज में बढ़त तो बनाई ही साथ ही सीरीज भी अपने नाम की है. कीवीज़ का कोई भी गेंदबाज अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी को रोक न सका.

8 विकेट से रौंदा न्यूजीलैंड को

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को गुवाहाटी में खेला गया. यहां अभिषेक शर्मा और सूर्य कुमार के चौकों और छक्कों की बारिश देखने को मिली. जहां न्यूजीलैंड को इस मुक़ाबले में भारत ने 8 विकेट से रौंद दिया. भारत ने टॉस जीतकर मेहमान टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया.

न्यूजीलैंड ने बनाये 153 रन

कान्वे ने एक बार फिर टीम को निराश किया महज 1 रन बनाकर फिर से हर्षित राणा का शिकार बने. कीवीज़ ने महज़ 34 रन के भीतर ही 3 विकेट गंवा दिए थे. फिलिप्स और चेपमेन ने कुछ हद तक स्थिति को सम्भाला. चेपमैन 32, मिचेल 14 और फिल्पस 48 रन बनाकर आउट हुए. न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 153 रन बनाए. भारत की ओर से बुमराह ने 3 विकेट लिए.

टी20 क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

उधर 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत फिर खराब रही सैमसन ने एक बार फिर निराश किया पहली गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. पिछले मैच के हीरो रहे किशन का बल्ला यहां भी चला, किशन ने ताबड़तोड़ 28 रन बनाए. उनके आउट होते ही गुवाहाटी में अभिषेक शर्मा की आंधी आयी. टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज दूसरा अर्धशतक जमाया. उन्होंने 14 गेंदों पर यह अर्धशतक लगाया.

सूर्य कुमार का सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक

यही नहीं कप्तान सूर्य कुमार यादव के बैक टू बैक ताबड़तोड़ अर्धशतक से टीम का मनोबल तो बढ़ा ही है. साथ ही आगामी टी 20 विश्व कप से पहले उनका इस तरह फार्म में आना भारत के लिए बहुत ही सकारात्मक संकेत है. अभिषेक 20 गेंदों पर 68 रन और सूर्य 26 गेंदों पर 57 रन बनाकर नाबाद लौटे.

भारत ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीतकर श्रृंखला में बढ़त बनाई है और सीरीज भी अपने नाम कर ली है. भारत ने यह लक्ष्य 10 ओवर में ही पा लिया. बुमराह को प्लेयर आफ द मैच से नवाजा गया. 5 मैच की सीरीज में भारत ने 3-0 की बढ़त बना ली है. मतलब यह है कि भारत सीरीज तो जीत ही चुका है. आने वाले 2 मुक़ाबलों में अब केवल औपचारिकता बाकी रह गई है.

25 Jan 2026 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

आज का राशिफल 17 जुलाई 2026: इन राशियों का बन रहा है शुभ संयोग, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल आज का राशिफल 17 जुलाई 2026: इन राशियों का बन रहा है शुभ संयोग, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
17 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. ग्रहों की अनुकूल स्थिति से नौकरी,...
Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार
IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम
BSNL Satellite Phone Price: बीएसएनएल का सैटेलाइट फोन बना चर्चा में, बिना टावर करेगा काम ! लाखों में है कीमत
Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला
Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई
One Nation One Election: एक देश-एक चुनाव पर गरमाई सियासत, JPC की बैठक में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी राय

Follow Us