Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर प्रेमी ने दी जान,प्रेमिका फंदे में झूली..यमुना किनारे दोनों का अंतिम संस्कार

Fatehpur News: आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर प्रेमी ने दी जान,प्रेमिका फंदे में झूली..यमुना किनारे दोनों का अंतिम संस्कार
फतेहपुर प्रेमी युगल ने की आत्महत्या : प्रतीकात्मक फोटो

यूपी के फतेहपुर में प्रेम प्रसंग का ऐसा मामला सामने आया है जहां नाबालिग जोड़े ने आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर मौत को गले लगा लिया. प्रेमी नदी में कूदा तो प्रेमिका फंदे में झूल गई. पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल ने आत्महत्या करके मौत को गले लगाया
  • आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे नाबालिग प्रेमी युगल लड़की के पिता ने दी थी धमकी
  • यमुना नदी के किनारे दोनों प्रेमी युगल का किया गया अंतिम संस्कार

Fatehpur News Jafarganj Thana: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी युगल ने आत्महत्या करके मौत को गले लगा लिया. मामला जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है. बताया जा रहा है कि एक लड़का (17) अपने पड़ोसी गांव की लड़की (16) से प्रेम करता था. एक दिन आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने पर किशोर ने नदी में कूद कर जान दे दी और किशोरी फांसी के फंदे से झूल गई.

दो वर्ष से चल रहा था प्रेम प्रसंग (Fatehpur News Jafarganj)

दरअसल नाबालिग किशोर का अपने पड़ोसी गांव की लड़की से पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था अक्सर लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जाता था. बताया जा रहा है कि दोनों एक ही बिरादरी के थे. सोमवार के दिन लड़की के पिता ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा लिया और लड़के को बांधकर मारा पीटा और धमकी देकर छोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक आत्मग्लानि के चलते किशोर ने मंगलवार को यमुना नदी में कूद कर जान दे दी. जब इसकी जानकारी लड़की को मिली तो उसने उसी रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

यमुना किनारे दोनों का हुआ अंतिम संस्कार (Fatehpur News Jafarganj)

Read More: Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी

प्रेमी युगल के आत्महत्या करने के बाद पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया लेकिन लड़की के परिजनों ने उसकी आत्महत्या की सूचना पुलिस को नहीं दी. बताया जा रहा है कि दोनों शवों का बुधवार यमुना किनारे अंतिम संस्कार किया गया

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बिना मानकों के संचालित हैं सैकड़ों नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और होटल, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us