Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime : कानपुर में रिश्ते तार-तार बर्फ तोड़ने वाले सूजे से भाई ने की भाई की निर्मम हत्या

Kanpur Crime : कानपुर में रिश्ते तार-तार बर्फ तोड़ने वाले सूजे से भाई ने की भाई की निर्मम हत्या
रावतपुर में हत्या

कानपुर में एक भाई ने अपने ही छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। जहाँ एक तरफ दिल दहला देने वाली इस घटना ने सभी को संन्न कर दिया है। तो वहीं दूसरी तरफ पीड़ित पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल घटना को अंजाम देने वाला आरोपी भाई मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.


हाईलाइट्स

  • रावतपुर थाना क्षेत्र में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या
  • सम्पत्ति विवाद में बताई जा रही हत्या की वजह
  • बर्फ तोड़ने वाले सूजे से उतारा मौत के घाट

brother killed brother in kanpur :

यूपी के कानपुर में एक बार फिर रिश्तों का कत्ल कर दिया गया. कलयुगी भाई ने अपने ही भाई को बर्फ तोड़ने वाले सूजे से मार कर हत्या कर दी. मामला रावतपुर थाना क्षेत्र का है जहां छोटे भाई की हत्या करने वाला भाई कत्ल के बाद फरार हो गया..

घटना रावतपुर थाना क्षेत्र की है जहाँ ऐसी जानकारी मिली है कि सम्पत्ति के विवाद में इस कलयुगी भाई ने अपने भाई का कत्ल कर भाई-भाई के रिस्तो को शर्मशार कर दिया है. रावतपुर थाना अंतर्गत रहने वाले 30 वर्षीय दीपक राजपूत अपनी पत्नी सीमा और दो साल के बेटे के साथ रहता था साथ ही घर से कुछ ही दूरी पर बकरमंडी चौराहे पर बर्फ बेंचकर अपना जीवन यापन करता है.

बीते कुछ समय से दुकान लगाने को लेकर दीपक के बड़े भाई विष्णु से आये दिन कहासुनी हुआ करती थी पड़ोसियों के मुताबिक आरोपी विष्णु शराब पीकर आये दिन उस से झगड़ा किया करता था, बुधवार की देर रात भी आरोपी विष्णु शराब के नशे में आकर उसके साथ झगड़ा करने लगा बात इतनी बढ़ गयी और देखते ही देखते भाई ने दीपक की छाती पर बर्फ तोड़ने वाले सूजे से उसकी छाती पर अनगिनत वार जिससे दीपक घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और आरोपी भाई फरार हो गया ,परिजनो ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

क्या सम्पत्ति विवाद हत्या की वजह

रावतपुर थाना अंतर्गत रहने वाले दीपक राजपूत बकरमंडी चौराहे पर बर्फ बेंचकर अपना जीवन यापन करता है, बताया जा रहा कि आएदिन दोनों भाइयों में विवाद होता था कुछ ऐसा ही विवाद बीती रात को भी हुआ जहां बड़े भाई और दीपक में फिर कहासुनी हुई, पड़ोसियों के मुताबिक आरोपी विष्णु शराब पीकर आये दिन उससे झगड़ा किया करता था,इनका सम्पत्ति का कुछ विवाद का जिक्र सामने आया है.

इस विवाद को लेकर बड़ा भाई खास तौर पर छोटे भाई को गाली गलौज करता था, इसी बीच शराब के नशे में बड़े भाई विष्णु ने दीपक की छाती पर बर्फ तोड़ने वाले सूजे से उसकी छाती पर ताबड़तोड़ वार कर दिए  जिसमें दीपक गम्भीर रूप से घायल हो गया आनन फानन में पति को जमीन पर गिरा देख 6 महीने की गर्भवती पत्नी चीख चीख कर रोने लगी जिसके बाद घटना की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गयी आनन-फानन में इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अब आरोपी भाई की तलाश में जुट गई है.

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us